12 government colleges in Rewa AD area did not provide information about boundary wall on Google form.
रीवा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 53 सरकारी महाविद्यालयों की एक सूची जारी की है। इन महाविद्यालयों ने अपनी बाउंड्री वॉल से संबंधित जानकारी गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत नहीं की है। विभाग ने इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए थे लेकिन इन संस्थानों ने अभी तक अपेक्षित जानकारी नहीं भेजी। जारी सूची मे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा व शहडोल संभाग के 13 कॉलेज शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या सतना जिले के 5 हैं, मैहर जिले से एक कॉलेज, रीवा से लॉ कॉलेज, उमारिया से तीन कॉलेज, सिंगरौली का एक कॉलेज शामिल है।
इसके साथ ही बालाघाट, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, सीहोर, श्योपुर और उज्जैन जिलों के महाविद्यालय शामिल हैं। इन महाविद्यालयों को जल्द से जल्द जानकारी जमा करने को कहा गया है। डॉ. राकेश श्रीवास्तव विशेष कर्तत्व्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा मप्र शासन ने पत्र जारी कर कहा है, यदि समय सीमा में जानकारी नहीं दी तो कार्यवाही की जाएगी।
००००००००००००




