Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » सुअरों को मारने का मिशन हो रहा फेल, संक्रमित सुअर सभी वार्डों तक पहुंच रहे, अब प्रशासन ने निकाली है यह तरकीब, आप भी कर सकते हैं मदद…
Rewa

सुअरों को मारने का मिशन हो रहा फेल, संक्रमित सुअर सभी वार्डों तक पहुंच रहे, अब प्रशासन ने निकाली है यह तरकीब, आप भी कर सकते हैं मदद…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 26, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   


 

रीवा। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित सुअरों को मारने का मिशन फेल होता दिख रहा है। सुअर पालन सहयोग नहीं कर रहे। चिकित्सकों के पहुंचते ही उन्हें भगा दे रहे। गुरुवार को सिर्फ दो ही सुअर हाथ लगे। जिन्हें डॉक्टरों ने मौत का इंजेक्श दिया। सिर्फ दो को ही टीम मार पाई। नगर निगम के कर्मचारियों ने सुअरों को पकडऩे में खूब पसीना बहाया लेकिन सफल नहीं हुए। अब टीम ने पार्षदों से मदद मांगी है। गुरुवार को फिर मिशन में लगेंगे।
अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रीवा में पुष्टि हुई है। स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद संक्रमित वार्डों में सुअरों को खत्म करने का मिशन शुरू किया गया है। चार दिन से पशु चिकित्सकों की टीम जूझ रही है लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे हैं। पहले दिन 12 सुअरों को इंजेक्शन देकर मारा गया। इसके बाद बुधवार को तीन और गुरुवार को यह संख्या दो में ही सिमट कर गई। पशु चिकित्सकों की टीम वार्डों में सुअरों को मारने पहुंची तो बाड़े खाली थे। सुअर पालकों ने बाड़ों को टीम के आने के पहले ही खोल दिया था। पालक सुअरों केा बचाने में लगे हैं। हालांकि इसका परिणाम भयावह दिख रहा है। यह संक्रमित सुअर अब दूसरे वार्डों तक पहुंच रहे हैं। बीमारियां तेजी से अन्य वार्डों के सुअरों तक पहुंच रही है। इसी वजह से जगह जगह सुअर मरे हुए मिल रहे हैं। सुअरों को मारने में सफल नहीं होने पर पशु चिकित्सका विभाग ने अब पार्षदों की मदद मांगी है। पार्षदों से सुअर पालकों को समझाने की बात कही गई है। उनसे हस्तक्षेप करने की बात कही है। शुक्रवार को ही अब इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि सुअरों को मारने के अलावा पशु चिकित्सकों की टीम कुछ और भी नया करने वाली है। 

 

 सेम्पलिंग करेगी टीम 

 शुक्रवार से पशु चिकित्सकों की टीम अन्य वार्डों में भी पहुंच कर सुअरों का वैक्सीनेशन और सेम्पलिंग करेगी। इसमें वह वार्ड शामिल किए गए हैं जो नगर निगम सीमा से लगे हुए हैं। इसमें ढेकहा के आसपास के वार्ड, निपनिया और अन्य कई वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में सेम्पलिंग के बाद जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। भोपाल से रिपोर्ट यदि स्वाइन फीवर की पुष्टि होती है तो अन्य वार्डों में भी सुअरों को मारने का अभियान चलाया जाएगा।
बाक्स…
बीमारी से मरे सुअर तो नहीं मिलेगा मुआवजा
संक्रमित वार्डों के सुअर पालक प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। सुअरों को भगा रहे हैं। सुअर बाहर जाकर दम तोड़ रहे हैं। संक्रमण से मर रहे सुअरों के बदले प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग किसी तरह का मुआवजा नहीं देगा। इस असहयोग से सुअर पालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग जिन सुअरों को मारेगी। उसके बदले में पालकों को मुआवजा देगी। इस मुआवजा राशि से पशु पालक कोई और भी व्यवसाय कर सकेंगे। 

 

 किसी दूसरे व्यवसाय से जोडऩे की कोशिश 

सुअर पालकों को प्रशासन किसी और व्यवसाय से जोडऩे की कोशिश करेगी। सुअरों की मौत के बाद पालकों के पास कोई और विकल्प नहीं रह जाएगा। ऐसे में प्रशासन उन्हें दूसरे व्यवसाय के लिए तैयार करेगी। मुआवजा देने के साथ ही बम्बू मिशन के तहत लोन भी दिलाया जाएगा। सुअर पालकों को तुरंत राशि मिले इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ने पशु कल्याण मद से सीधे ही राशि देने का निर्णय लिया है। कलेक्टर ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

 

 सुअर को मारते ही मिलेगा मुआवजा 

सुअर पालकों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके लिए शासन से बजट आने का इंतजार नहीं किया जाएगा। पशु कल्याण मद से राशि दी जाएगी। सुअरों का शिकार करने के बाद पशु पालकों के खाते की जानकारी ली जाएगी और तुरंत उनके खाते में राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी। इसमें एक या दो दिन का ही समय लगेगा।

 

 वर्सन…
सुअर पालक सहयोग नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को भी पालकों ने बाड़ों से सुअरों को छोड़ दिया था। सिर्फ दो को ही दवा दी गई। पार्षदों से सहयोग मांगा है। शुक्रवार को नगर निगम के बार्डर वाले वार्डों में सेम्पलिंग की जाएगी। जांच के लिए उन्हें भी भोपाल भेजा जाएगा।

 डॉ राजेश मिश्रा
संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं रीवा

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.