Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा-विवि मार्ग में बिल्कुल न जाएं, जान पर है खतरा, अधिकारी भी कर चुके हैं मना….
Rewa

रीवा-विवि मार्ग में बिल्कुल न जाएं, जान पर है खतरा, अधिकारी भी कर चुके हैं मना….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 12, 2023Updated:March 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। बुधवार से सिरमौर चौराहा फ्लाई ओव्हर के तीसरे लेग का निर्माण कार्य का आगाज हुआ। पहले ही दिन यहां लापरवाही दिखी। बिना मार्ग बंद किए ही काम शुरू कर दिया गया। दिन भी भारी मशीनरी के बीच आवागमन जारी रहा। सिर्फ कागजों में ही रूट डायवर्ट करने का दावा होता रहा। मौके पर अमल में नहीं लाया गया। इसी लापरवाही का खामियाजा दो महिलाओं को जान देकर चुकानी पड़ती। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।  ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने 11 जनवरी से सिरमौर फ्लाईओव्हर के तीसरे लेग के निर्माण कार्य शुरू होने का दावा किया था। निर्माण कार्य को देखते हुए वैकल्पिक रास्ते भी तय कर लिए गए थे। बुधवार से ही शहर की तरफ आने और बाहर की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करना था। इस पर कोई अमल नहीं किया गया। सुबह से बिजली के खंभे हटाने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई लेकिन वाहनों को कहीं भी रोका नहीं गया। कहीं भी बेरिकैटिंग नहीं दिखी। हर दिन की तरह की मुख्य मार्ग चालू रहा। इस मार्ग में धड़ल्ले से काम भी होता रहा। बड़ी बड़ी के्रन लगी थी। इन के्रन के माध्यम से बिजली के खंभे हटाए जा रहे थे। जेसीबी से डिवाइडर तोड़ा जा रहा था। यह नजारा दिन के साथ ही देर रात तक देखने को मिला। दिन भर इस लापरवाही के कारण कइयों की जान जाते जाते बची। हैवी मशीनरी सड़कों पर ही नाचती रही। इसकी चपेट में आने से कई वाहन और लोग बचे। इसके बाद भी प्रशासन और ठेकेदार ने सबक नहीं लिया। बेरीकैटिंग नहीं की गई। इसी का खामियाजा देर शाम दो महिलाओं को भुगतना पड़ा। क्रेन से खंभे हटाए जा रहे थे। तभी क्रेन और खंभे के नीचे दो महिलाएं आ गईं। गनीमत यह रही कि खंभा महिलाओं के सिर पर नहीं गिरा, वर्ना बड़ा हादसा तय था।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से भी समझौता
हद तो यह है कि सुबह से ही स्कूल जाने वाले छात्र और स्कूली बस, वैन का आना जाना इस मार्ग पर शुरू हो गया था। इस दौरान भी किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गये। बच्चों की आवाजाही के बीच भी खंभों के हटाने का काम जारी रहा। बच्चों की सुरक्षा से भी समझौता किया गया।

जाम से जूझते रहे लोग
सिरमौर चौराहा ओव्हर ब्रिज के तीसरे लेग के निर्माण की जिला प्रशासन ने इस कदर से ब्रांडिंग करी कि लोग परेशान हो गए। सुबह से ही सिरमौर चौराहा में जाम के हालात बनने लगे। यह परेशानी सुबह से शाम तक बनी रही। यहां मोर्चा सम्हालने की जगह ट्रैफिक पुलिस पहले ही गायब हो गई। यहां कोई नजर नहीं आया। दिन भर ट्रैफिक सिग्नल भी बंद और चालू होते रहे।

डायवर्टेड मार्ग ज्यादा ट्रैफिक नहीं सह पाएंगे
सुभाष चौराहा से वाहनों को पोस्ट ऑफिस के बगल से सिरमौर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया गया है। यह मार्ग काफी संकरा है। यहां से हैवी ट्रैफिक नहीं निकल पाएंगे। इसी तरह बुधवार को कई वाहन पहले से ही सिरमौर चौराहा से बचने के लिए बोदाबाग रोड से निकलने लगे थे। इसके कारण भी ज्योति किंडर गार्टन के सामने जाम लग गया था। कई वाहन गुत्थगुत्था हो गए थे। इसके अलावा करहिया मार्ग से होते हुए गुप्ता पेट्रोल पंप वाले मार्ग की अभी लोगों को जानकारी नहीं है। इसके कारण भी समस्याएं होंगी।







 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.