Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा में ‘शिवराज’, सिरमौर में किया 222.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन, जानिए क्या मिली नई सौगात….
Rewa

रीवा में ‘शिवराज’, सिरमौर में किया 222.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन, जानिए क्या मिली नई सौगात….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 13, 2022No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   
 
 
 

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के सिरमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 222.79 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को 6 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सिरमौर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सिरमौर आईटीआई का उन्नयन होगा। इसमें 6 नए ट्रेड शुरू होंगे तथा भवन निर्माण के लिए राशि दी जाएगी। डभौरा में औद्योगिक केन्द्र विकास के लिए सर्वेक्षण कराकर कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत डभौरा में सब्जी मंडी तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आमजनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके आवेदन पत्रों में कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आमजनता की करतल ध्वनि के बीच जवा में एसडीएम कोर्ट खोलने तथा जवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सिविल अस्पताल के उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुण्ठपुर में अगले सत्र से महाविद्यालय खोलनेए जनपद पंचायत सिरमौर के जीर्ण.शीर्ण भवन के सुधार की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नष्टिगवां का नाम दिव्यग्राम करने तथा नष्टिगवां कॉलेज का नाम बिरसामुंडा कॉलेज करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिरमौर सिविल हास्पिटल का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय तथा आईटीआई कॉलेज का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय चन्द्रमणि त्रिपाठी आईटीआई कॉलेज करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुण्ठपुर में उप तहसील खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लालगांव हायर सेकण्डरी स्कूल का नाम लाल रूक्मणि रमण प्रताप सिंह स्कूल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों को विकास का हक देने वाली सरकार है। हम हर वर्ग के विकास की चिंता कर रहे हैं। लेकिन जो विकास की दौड़ में सबसे पीछे छूट गया है उस गरीब और वंचित को सबसे पहले विकास का हक दिया जा रहा है। विन्ध्य क्षेत्र में बाणसागर बांध की नहरों से खेती में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब रीवा के गेंहू की देश ही नहीं विदेशों में भी मांग है। सिरमौर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा के लिए सर्वेक्षण कराया जाएगा। टमस नदी से उद्वहन सिंचाई योजना के सर्वेक्षण के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से 84 हजार गरीबों के आवास बने हैं। योजना के पात्र परिवारों का सर्वेक्षण कराकर 86 हजार गरीबों के नाम जोड़े गए हैं जिन्हें कच्चे मकानों के स्थान पर पक्के आवास की सुविधा मिलेगी। बजट में सरकार ने प्रदेश में गरीबों के आवास के लिए दस हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अगले तीन सालों में प्रदेश में गरीबों के लिए 30 लाख आवास बनाएं जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री भू आवास अधिकार योजना के तहत रीवा जिले में एक लाख से अधिक परिवारों को जमीन के पट्ट दिए जाएंगे। यदि पट्टे के लिए शासकीय जमीन उपलब्ध नहीं हुई तो निजी जमीन खरीदकर गरीबों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर में सीएम राइज स्कूल की स्थापना होगी जिसका भवन 24 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसमें आधुनिक शिक्षा की सभी सुविधाएं होंगी। जिले में 7 लाख से अधिक परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं। इनसे गरीबों को सरकारी के साथ.साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी निरूशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। जिले के पहडिय़ा में बनाए गए पोषण आहार सयंत्र का संचालन स्वसहायता समूह की महिलाओं से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा ने पीपल पेड़ की रक्षा के लिए अपने प्राण दे दिए थे। हर व्यक्ति जन्मदिवस तथा जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे अवश्य लगाए। साथ ही अपने गांव तथा शहर को साफ.-सुथरा रखने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने आमजनता से मिले आवेदन पत्रों में सुनवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त हितग्राही को तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किश्त देने में देरी के संबंध में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक आवेदक द्वारा ग्राम बरौं में कम्प्यूटर में जमीन के अभिलेखों में सुधार के लिए अवैध राशि मांगने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने बरौं हल्के के तत्कालीन पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब का पैसा किसी को नहीं खाने दूंगा। यदि कोई इस तरह का प्रयास करेगा तो एक मिनट में बर्खास्त कर दिया जाएगा। समारोह में सांसद  जनार्दन मिश्र ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी रीवा के तारणहार हैं। आपने सिरमौर क्षेत्र और पूरे रीवा जिले को शिक्षा, स्वास्थ्यए सड़कों, पुलों सहित अनेक सौगातें दी हैं। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने बजट में आमजनता पर किसी तरह का नया कर न लगाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री जी को सिरमौर क्षेत्र के विकास के लिए मांगपत्र दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने दो बड़ी सड़कों की सौगात देकर डभौरा क्षेत्र से सिरमौर को सीधे जोड़ दिया है। इस सड़क के दूसरे चरण के कार्य को भी स्वीकृति मिले जिससे मऊ तक आवागमन सुगम हो सके। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय सिंह, कमिश्नर अनिल सुचारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव, डीआईजी मिथिलेश शुक्ल, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विशाल जन समुदाय उपस्थित रहा।

पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हेलीकाप्टर द्वारा सिरमौर पहुंचे जहां हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जी का बैण्ड और बिगुल वादन से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमजनों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिरमौर में अपने भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभागीय गतिविधियों के संबंध में पूँछताछ की। मुख्यमंत्री चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी में पोषण मटका रखा जाय तथा बच्चों को पोषण आहार का वितरण समय पर अनिवार्यत: करें। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्मित उत्पादों को बाजार की व्यवस्था कराई जायेगी तथा महिलाओं को प्रतिमाह दस हजार रूपये तक आमदनी प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाया जायेगा। हमारा संकल्प है कि महिलाएँ सशक्त व सबल बनें। चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्यए शिक्षा, वन, पशु कल्याण, आदिम जाति कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा राजस्व विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह कार्य होंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री तहसील मुख्यालय ने सिरमौर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन  में 222 करोड़ 79 लाख रुपए के लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न हितग्राहियों को 6 करोड़ 34 लाख रुपए के हितलाभ का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने 157 करोड़ 58 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 11 करोड़ 10 लाख रुपए की सिरमौर जल आवर्धन योजना तथा 8 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत की बैकुण्ठपुर नगर परिषद की जल आवर्धन योजना शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पनवार से डभौरा मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसका निर्माण मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 21 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इससे दूरस्थ तराई अंचल में आवागमन सुगम हुआ है। समारोह में नवनिर्मित रीवा.सिरमौर रोड का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इसकी कुल लंबाई 36.71 किलोमीटर है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की विंग ने 115 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से कराया है। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 64 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करके शुभारंभ किया। इन कार्यों में नगर परिषद सिरमौर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से एक करोड़ दो लाख रुपए की सड़क का निर्माण तथा 50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत आईटीआई भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय नष्टिगवां में 6 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से मंजूर महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया। समारोह में सिरमौर से क्योटी मार्ग का भी भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 23 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 33 करोड़ की लागत की समूह नलजल योजना निर्माण का भी भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने नगर परिषद सिरमौर तथा डभौरा में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास मद से एक करोड़ 13 लाख 46 हजार रुपए के दो सड़क निर्माणों का भी भूमिपूजन किया।
 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

रीवा के इन 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चलाएगी प्राइवेट कंपनी, 340 लोगो की होगी नई भर्ती…

August 12, 2026

Nagar Nigam Rewa: आज सेवानिवृत्त होंगे ननि के कार्यपालन यंत्री HK TRIPATHI

July 31, 2026

जिले में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, चिरहुलानाथ को गुरु मानकर दण्डवत हुए भक्तगण…

July 30, 2026

SWAYAM पोर्टल पर APSU पिछड़ा, सिर्फ 389 छात्रों ने कराया यूनिक एनरोलमेंट

July 30, 2026

REWA NEWS: जिले के 646 हैंडपंप सिर्फ मरम्मत के इंतजार में, 767 बंद…

July 30, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.