सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना/जबलपुर। प्रेमजाल में किशोरी को फंसाकर एक युवक ने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसे शादी का झांसा दिया और जबलपुर भेज दिया और खुद पीछे पीछे आने की बात कही। लेकिन युवक 4 दिनों तक नही पहुंचा। इस बीच किशोरी के मञ से युवक के प्रेमजाल का भूत उतरा और वह वापस अपने घर सतना लौट आई और एफआईआर दर्ज कराई।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई इटमा गांव में दबिश देकर रेप और पॉक्सो एक्ट के आरोपी ऋषभ सिंह बघेल को अरेस्ट किया गया है। उसने अपने पास के गांव में रहने वाली 10वीं कक्षा की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ रेप किया था। आरोपी इटमा में अपने मामा के यहां रहता था, छात्रा उसी रास्ते से हो कर अपने स्कूल जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने नजदीकी बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसा कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाकर रेप किया। जब किशोरी ने मना किया तो उसने शादी का वादा कर दिया। बीते 30 मार्च को आरोपी ने छात्रा को फोन पर बात कर भाग चलने को कहा। किशोरी अपने घर से 50 हजार रुपए कैश और जेवरात कपड़े लेकर निकल आई।
युवक ने उसे कहा कि दोनों साथ में जाएंगे तो शक हो जाएगा। पहले तुम निकलो, पीछे से मैं आता हूं। युवक ने छात्रा को ट्रेन में बैठा कर जबलपुर भेज दिया। जहां किशोरी चार दिन तक युवक का इंतजार करती रही। जब वह नहीं आया तो उसकी आंखें खुल गई। वह लौट कर घर आ गई। परिजनों के साथ पहुंच कर अमरपाटन थाना में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस की और गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।