Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधानसभा अध्यक्ष ने ली सलामी, जानिए किसको मिले कौन से पुरस्कार
Rewa

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधानसभा अध्यक्ष ने ली सलामी, जानिए किसको मिले कौन से पुरस्कार

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एसएएफ  मैदान रीवा में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान के  नेतृत्व में पुलिस, एनसीसी, एसएएफ, नगर सेना ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश की अनंत ऊचांईयों को छूने के लिए मुक्त किये। उन्होंने परेड कमांडरों व प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। झांकी समारोह में इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं। पुलिस विभाग ने कोविड सुरक्षा तथा दुर्घटना से बचाव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने स्वच्छता मिशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगर निगम रीवा द्वारा स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री आवास को प्रदर्शित करते हुए झांकी निकाली गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एडाप्ट आंगनवाड़ी योजना तथा वन विभाग ने बांस मिशन की झांकी निकाली। समारोह में मछली पालन विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पीएचई विभाग ने अनूठी झांकियां प्रस्तुत की।

इनको मिला पुरस्कार…
गणतंत्र दिवस समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। समारोह के  मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। परेड में प्रथम स्थान विशेष सशस्त्र बल नवीं वाहनी को प्राप्त हुआ। परेड में जिला पुलिस बल को दूसरा, पुलिस प्रशिक्षण शाला को तीसरा तथा एनसीसी दल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समारोह में प्रदर्शित झांकियों में प्रथम स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ। झांकियों में दूसरा स्थान स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तथा तीसरा स्थान नगर निगम रीवा की झांकी को प्राप्त हुआ। समारोह में बैंकिंग, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

Rewa Breaking:सुहागी पहाड़ में बैग के अंदर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका…

August 15, 2026

Amarpatan News:अमरपाटन कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

August 15, 2026

सीधी में स्वतंत्रता दिवस समारोह: कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी…

August 15, 2026

Rewa News:15 अगस्त का जश्न मातम में बदला, गहरी बावली में डूबने से दो छात्रों की मौत…

August 15, 2026

रीवा के इन 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चलाएगी प्राइवेट कंपनी, 340 लोगो की होगी नई भर्ती…

August 12, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.