रीवा। सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में रीवा जिला पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं जिला पंचायत शिकायतों के निराकरण में एक बार पहला स्थान व नगरनिगम रीवा चौथा स्थान अर्जित किया है। ऐसा, कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण को विभागीयअधिकारियों से तटस्थ रहने व सख्त होने के परिणाम स्वरूप हुआ है। उल्लेखनीय कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा दौरान सीएम हेल्पालाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को बार-बार निर्देश देते रहते थे। अभी हाल 6 पटवारियों के निलंबन के साथ ही कई अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया था।
इधर संभागायुक्त ने रोकी वेतनवृद्धि
संभागायुक्त अनिल सुचारी ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रायपुर कर्चुलियान के प्रभारी सहायक यंत्री केबी सिंह को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस दिया है। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर यह नोटिस दिया गया है। कलेक्टर मनोज पुष्प के प्रतिवेदन के आधार पर यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण एवं वर्गीकरण नियम 1965 के तहत दिया गया है। नोटिस का दस दिनों की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर श्री सिंह के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर मनोज पुष्प की फटकार का रीवा जिले पर यह पड़ा असर, सब हो गए हैरान, जानिए क्या है मामला…
000
0000000000




