Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हो रहा ऐसा क्या? कि भाग निकले 1.80 लाख से अधिक मरीज…
Uncategorized

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हो रहा ऐसा क्या? कि भाग निकले 1.80 लाख से अधिक मरीज…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 9, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

यह कैसी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं, आखिर कब कम होगी बदहाली?

   

रीवा। एसजीएमएच की अव्यवस्थाओं व बदहाली से घबराकर बिना उपचार ही मरीज लौट रहे है, वह आते तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए है लेकिन अव्यवस्थाएं उन्हें इस लाभ से वंचित कर रही है। आलम यह है कि घबराकर मरीज वापस लौट जाते है और प्राइवेट नर्सिंग होम, अस्पतालों व सरकारी चिकित्सकों के आवासों पर उपचार के लिए पहुंचते है। ऐसा हम नहीं खुद एसजीएमएच के प्राप्त आंकड़े कह रहे है। वर्ष 2021 की बात करे तो 1 जनवरी 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 तक एसजीएमएच की बदहाली, अव्यवस्थाओं व चिकित्सकों की मनमानी के चलते 1.80 से अधिक लाख मरीज बिना दवा-उपचार के ही वापस लौट गए। 2.58 लाख मरीजों को ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। बता दे कि कुल 439121 लोग ओपीडी में पहुंचे थे जिसमें से 258325 ने ही दवाए ली, इसके अलावा अन्य 180796 मरीज बिना सरकारी सेवा लिए ही वापस लौट गए। यह वह मरीज है जो एसजीएमएच की ओपीडी में उपचार के लिए आए तो लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते डर कर वापस लौट गए। हालांकि प्रबंधन बदहाली व अव्यवस्थाएं कम करने की वजाय पल्ला झाडऩे में लगा हुआ है, जिम्मेदारों का कहना है कि उन मरीजों को वह कैसे रोक सकते है जो अपनी मर्जी से ही बिना उपचार के वापस लौट रहे है लेकिन बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त हो तो मरीजों को क्यो वापस लौटना पड़ेगा। हालांकि कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी व मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.मनोज इंदुलकर सहित अधीक्षक डॉ.शशिधर गर्ग के प्रयास से व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है।

लॉकडाऊन में भी अव्यवस्थाओं का डर

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाऊन के बीच जहां दवाईयां भी बड़े मुश्किल से मिल रही थी और प्राइवेट व्यवस्थाएं भी नहीं मिल रही थी ऐसे में भी मरीजों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुरु रहे एसजीएमएच की अव्यवस्थाओं का डर रहा, मई माह में मात्र 6139 ने ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जबकि उपचार के लिए पहुंचे 16596 लोग थे। इसके अलावा परामर्श लेकर ही वापस लौटे गए। ऐसा इसलिए कहना गलत नहीं होगा क्योकि कोरोना काल के बीच अव्यवस्थाओं से कहीं वह इस बीमारी की चपेट में न आ जाए इसलिए वह दवाईयां लेने से पीछे हटते रहे।

इसलिए वापस लौट रहे मरीज…!
– चिकित्सकों का समय पर न मिलना व ओपीडी के समय न बैठना
– चिकित्सकों के परामर्श के लिए लगी लंबी कतार
– दवा वितरण केन्द्रों में लगी लंबी कतारे
– भर्ती होने की बात कहने पर अव्यवस्थाओं से वापस लौटना
– अस्पताल सहित टॉयलेट में गंदगी, टूटे दरवाजे व गंध
– कर्मचारियों व बाहरी दलालो की मिलीभगत, निजी अस्पतालो से साठगांठ
– चिकित्सकों व स्टाफ का मरीज व परिजनो से खराब व्यवहार
– मरीज भर्ती के लिए खुद स्टे्रचर लेना और फिर उपचार के लिए भटकना
– कईयों को खुद चिकित्सक बंगलो में आने की बात कह रहे

वर्ष 2021 में उपचार सेवाओं के आंकड़े….

माह ओपीडी दवा लेने वाले वापस लौटे मरीज
जनवरी 34829 19295 15534
फरवरी 39252 21983 17269
मार्च 45656 26037 19619
अप्रैल 30990 13972 17018
मई 16596 6139 10457
जून 27849 15815 12034
जुलाई 42539 24्र6131 16608
अगस्त 49108 30054 19054
सितंबर 56991 37665 19326
अक्टूबर 52012 33844 18168
नवंबर 43299 27390 15909
कुल 439121 258325 180796
००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Activa और Jupiter को नानी याद दिलाने आ रहा Yamaha का धांसू स्कूटर, जाने क्या होगी इसकी कीमत

June 29, 2024

KUMAAR VISHWAS को सुनना है तो फटाफट यहां पहुंचिए…

June 18, 2024

रीवा में भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, अब मौसम में होगा…

May 31, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.