Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव का आज, आज और इस दिन यह सुबह कार्य करें और इस कार्य के करने कि तो सोचे भी नहीं…
Rewa

अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव का आज, आज और इस दिन यह सुबह कार्य करें और इस कार्य के करने कि तो सोचे भी नहीं…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 5, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now



रीवा। देश-प्रदेश सहित जिले में विजयादशमी का त्योहार बुधवार को मनाया जायेगा। मान्यता है कि विजयादशमी अर्थात दशहरा के दिन दसों दिशाएँ खुली रहती हैं। यह दिन समस्त प्रकार के शुभ कार्य करने हेतु प्रशस्त मुहूर्त माना गया है। ज्योतिष के अनुसार विजयादशमी के दिन समस्त कार्यों की सिद्धि करने वाला विजय नामक काल प्राप्त होता है। नवरात्रि में स्थापित दुर्गा का विसर्जन, अपराजिता पूजन, विजय प्रयाण, शमी पूजन तथा नवरात्रि व्रत का पारण इस पर्व के महान कर्म हैं। विजयादशमी के दिन नीलकंठ नामक पक्षी के दर्शन सौभाग्यशाली माने गए हैं। इस दिन श्रवण नक्षत्र के साथ दशमीं तिथि एवं अपरान्ह काल का संयोग विजय पर्व का प्रशस्त मुहूर्त माना जाता है। वाल्मीकि रामायण में स्पष्ट उल्लेख प्राप्त होता है कि भगवान श्रीराम का रावण से महायुद्ध नवरात्रि में ही हुआ था। प्रमाण है कि लंकाधीश रावण की मृत्यु अष्टमी-नवमी के संधिकाल में तथा अंत्येष्टि दशमी के दिन हुई थी। कालांतर में विजयादशमी पर्व मनाने का मूल उद्देश्य रावण पर राम की जीत अथवा असत्य पर सत्य की जीत बन गया। प्रतीक स्वरूप आज भी विजयादशमी के दिन रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतले दहन करते हुए यह पर्व मनाया जाता है।

   


स्वयं सिद्ध मुहूर्त है विजयादशमी
पौराणिक काल से ही विजयादशमी का पर्व सर्व वर्ग के लोगों के लिए विशेष माना गया है। इस दिन अस्त्र शास्त्रों, घोड़ों अर्थात वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। क्षत्रियों द्वारा शस्त्र पूजन, ब्राह्मणों द्वारा सरस्वती पूजन तथा वैश्य वर्ग द्वारा बहीखाते का पूजन विजयादशमी का विशिष्ट कर्म है। ऐसे कार्य जो विजय कामना से किए जाएं, उन्हें इस दिन से प्रारंभ करना उचित होता है। विजयादशमी नूतन कार्यों के प्रारंभ, वाहन क्रय, व्यापार आरंभ एवं स्थाई महत्त्व के कार्यों को प्रारंभ करने का शुभ मुहूर्त है।


शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन के प्रमुख कृत्य
– अपराजिता पूजन
– शमी पूजन
– सीमोल्लंघन (अपने राज्य या ग्राम की सीमा को लाँघना)
– घर को पुन: लौट आना एवं घर की नारियों द्वारा अपने समक्ष दीप घुमवाना
– नये वस्त्रों एवं आभूषणों को धारण करना,
– राजाओं के द्वारा घोड़ों, हाथियों एवं सैनिकों का नीराजन तथा परिक्रमा करना।


विजयादशमी का विजय मुहूर्त

वरिष्ठ ज्योतिर्विद राजेश साहनी ने बताया कि इस वर्ष अश्विन शुक्ल दशमी तिथि मंगलवार 5 अक्टूबर को है। इस दिन विजयादशमी पर्व मनाया जायेगा। विजयादशमीं पर्व में अपरान्ह काल, दशमी तिथि तथा श्रवण नक्षत्र के संयोग का विशेष महत्व माना गया है। विजयादशमी पर्व के दिन विजय मुहूर्त का बहुत महत्व माना गया है, जो5 अक्टूबर को अपरान्ह 1.50 से लेकर 2.40 तक व्याप्त रहेगा। इस अवधि में महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन किया जा सकता है।
०००००००००००००००

Note- विंध्य वाणी न्यूज📝 परिवार कि ओर से आप सभी को विजयादशमी की ढ़ेर सारी सुभकामनाये👏

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

SGMH REWA: कुर्सी बोली—अभी मैं जवान हूं!…

September 19, 2026

युवा रोजगार की कतार में, रिटायर डॉक्टर फिर कुर्सी पर! रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छूटा कुर्सी का मोह, संविदा में SGMH वापसी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उठे सवाल…

September 19, 2026

BIG BREAKING:महाराष्ट्र में बंधक बनाए रीवा के पांच नाबालिग समेत 10 श्रमिक मुक्त…

September 17, 2026

Rewa Media: गेट पर पत्रकार रोके गए, अब जिम्मेदार कौन?

September 17, 2026

BETI KALPNA REWA:टेंट उखाड़ दिया, सवाल नहीं उखाड़ पाए…

September 16, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.