Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के फरार आरोपियों पर पुलिस सख्त, एसपी नवनीत भसीन ने फिर जारी किया ईनाम, आप भी ले सकते है सूचना दे लाभ…
Rewa

रीवा के फरार आरोपियों पर पुलिस सख्त, एसपी नवनीत भसीन ने फिर जारी किया ईनाम, आप भी ले सकते है सूचना दे लाभ…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने विभिन्न अपराधों में लिप्त तथा लंबे समय से फरार कथित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। फरार अपराधी को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी। 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 353, धारा 341, धारा 188, धारा 269, धारा 270 में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी पर तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। आरोपी रावेन्द्र पटेल पिता सुरेशमणि पटेल आयु 45 वर्ष निवासी रतहरा जिला रीवा का निवासी है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने थाना गढ़ में धारा 420, धारा 363 में दर्ज प्रकरण में फरार चार अज्ञात आरोपियों पर पांच.पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना जवा में बलात्कार तथा पाक्सो एक्ट में दर्ज प्रकरण के आरोपी फिरोज खान पिता हकीमुद्दीन अंसारी आयु 28 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 4 त्योंथर पर भी पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। इसके विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 363, धारा 366, धारा 120, धारा 109 तथा धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

 

 

 थाना बैकुण्ठपुर में बलात्कार तथा पाक्सो एक्ट के अज्ञात आरोपी को पकडऩे के लिए पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। थाना सगरा में धारा 420 धोखाधड़ी के आरोपी सतीश विश्वकर्मा पिता अरूण विश्वकर्मा आयु 32 वर्ष निवासी जमुना कालरी भालूमाड़ा जिला अनूपपुर पर तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊगंज में दर्ज धारा 294, धारा 323, धारा 327, धारा 427, धारा 506, धारा 452 तथा एससीएसटी एक्ट के प्रकरण के आरोपी अर्जुन मुड़हा पिता मेवालाल मुड़हा आयु 26 साल निवासी मऊगंज पर तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसी प्रकरण में फरार आरोपी रमेश केवट पिता मदनलाल केवट आयु 23 साल निवासी मऊगंज पर भी तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

 

 

 

 

 

 थाना मऊगंज में भी चोरी, मारपीट सहित धारा 294, धारा 323, धारा 506, धारा 34 तथा एससीएसटी एक्ट के आरोपी मल्लू उर्फ प्रियेश यादव पिता रामदरथ यादव आयु 18 वर्ष निवासी देवरी शिवमंगल सिंह पर तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसी प्रकरण में फरार आरोपी विनोद यादव पिता रामबहोर यादव आयु 18 साल निवासी देवरी शिवमंगल सिंह पर भी तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। थाना मऊगंज के फरार आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता पिता फूलचंद गुप्ता आयु 34 साल निवासी घुरेहटा पर भी तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।           
०००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.