Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » माँ के आंचल से खींच 3 वर्ष की मासूम को बनाया हवश का शिकार, दरिंदे को दी गई जानिए कौन सी सजा….
Rewa

माँ के आंचल से खींच 3 वर्ष की मासूम को बनाया हवश का शिकार, दरिंदे को दी गई जानिए कौन सी सजा….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। किसी भी घटना की विवेचना करने वाले विवेचक को उस समय खुशी मिलती है, जब आरोपी को न्यायालय में सजा मिलती है। यदि न्यायालय ने आरोपी को निर्दोष बरी कर दिया तब विवेचक को इस बात की हैरानी होती है कि विवेचना में आखिर कहां चूक हो गई जिसका फायदा आरोपी उठा ले गया। कई ऐसे विवेचक है जो अपनी जिंदगी विवेचना में खपा दी और आरोपी को न्यायालय से लाभ मिल गया। लेकिन सोहागी थाना में निशा खूता एक ऐसी महिला उप निरीक्षक है जो महज चार साल की नौकरी में मासूम से की गई दरिंदगी की विवेचना कर आरोपी को जीवन पर्यन्त तक के लिए सलाखों के पीछे धकेल दिया। इस उपब्धि में एक ओर जहां एसपी नवनीत भसीन की भूमिका सराहनीय है तो वहीं दूसरी ओर एसडीओपी सोहागी समरजीत सिंह परिहार की भी अहम भूमिका रही है। घटना जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम महुली गांव की है, जहां तीन माह पूर्व गांव का ही दरिंदा शैलेंद्र आदिवासी पिता जगदीश आदिवासी 19 वर्ष ने 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की थी। जिसे न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाते हुये जीवन पर्यन्त के लिए सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
घटना तीन माह पूर्व 6 अक्टूबर 21 के रात की है। गांव की एक महिला अपनी 3 साल की बच्ची को आंचल में छुपा कर सो रही थी। वहीं से ददिंदा शैलेंद्र आदिवासी निकला और उसकी नजर मां के आंचल में छुपी मासूम पर जा पड़ी। आरोपी सो रही मां के आंचल से मासूम को उठा कर घर के पीछे ले गया और वहां उसके साथ ददिंगी की। बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी मासूम को वापस वहीं मां के पास लिटा दिया। इस बीच मां की नींद खुली और अपनी बच्ची को देखा तो उसके होश उड़ गये। और आरोपी द्वारा किये गये घिनौने कृत्य की जानकारी घर के लोगों को दी। गांव में शोर मच गया जिसकी आवाज थाना प्रभारी जनेह तक के कानों में जा गूंजी। थाना प्रभारी बिना देर किये घटना स्थल पर जा पहुंचे और दरिंदे को धर दबोचा।

   

पीडि़त मासूम को पुलिस ने रात्रि ही उपचार के लिए रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल ले आई। उसकी हालत नाजूक बताई जा रही थी। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी अस्पताल जा पहुंचे और डॉक्टरों से मासूम के उपचार में कोई कोताही न बरते जाने की बात की। डॉक्टरों ने अथक प्रयास कर मासूम को स्वस्थ्य कर दिया। कुछ दिनों बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई थी।
पुलिस और समाज के लिए यह बड़ी उपब्धि मानी जा रही है। किसी भी प्रकरण में चाहे वह गंभीर अपराध ही क्यों न हो आरोपी को कई वर्षो तक न्यायालय के फैसले का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन तीन साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत पर त्योंथर एडीजे न्यायालय ने भी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये तीन महीने के अंदर ही अपना फैसला सुना दिया। आरोपी को आईपीसी की धारा 450 में 10 वर्ष की सश्रम सजा, धारा 366 में 10 वर्ष की सश्रम सजा और पास्को एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 376 (ए)(बी) में जीवन पर्यन्त तक सलाखों के पीछे रहने की सजा सुनाई गई।
0000000

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.