Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA: अपनी गाड़ी के नंबर की दूसरी गाड़ी देख हैरान रह गया वाहन मालिक, पहुंचा थाने, जानिए क्या है मामला…
Rewa

REWA: अपनी गाड़ी के नंबर की दूसरी गाड़ी देख हैरान रह गया वाहन मालिक, पहुंचा थाने, जानिए क्या है मामला…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। जिले में एक ही नंबर के दो वाहन सड़क पर दौडऩे का मामला प्रकाश में आया है, हालांकि मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वाहन मालिक ने सड़क पर अपने ही नंबर के वाहन को चलते देखा तो उसके होश ही उड़ गए, उसने तत्काल इस वाहन की फोटो खिंची और जानकारी संबंधित थाने में दी जिसके बाद सूचना जारी की गई तो अमाहिया पुलिस ने उक्त वाहन को धर दबोचा। अब जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थियों में यह नंबर गाड़ी में लिखा गया। 

क्या है मामला…
सूत्रों के मुताबिक  वार्ड क्रमांक 44 चिरहुला कॉलोनी में रहने वाले संदीप कुमार मिश्रा पिता शेषमणि मिश्रा के पास एक्सयूवी 500 महिंद्रा की सफेद गाड़ी है जिसका नंबर MP17CB7203 है। वह बाजार से निकल ही रहे थे कि उनके ठीक आगे इसी नंबर की गाड़ी आगे-आगे जा रही थी, हैरानी की बात यह है कि नंबर तो एक था ही बल्कि गाड़ी का कलर भी सफेद ही था और वह भी एक्यूवी 500 महिंद्रा की ही गाड़ी थी। उन्होंने आगे जा रही इस गाड़ी की तुरंत फोटो खींची और अपने संबंधित थाना बिछिया पहुंच गए। जहां उनके द्वारा पुलिस को इस संबंध में दस्तावेजों के साथ सूचना दी गई। चंूकि गाड़ी अभी शहरी क्षेत्र में ही देखी गई थी तो पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और तुरंत सभी थानो में इसकी सूचना जारी कर दी। मामला अमाहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के संज्ञान में आया जिसके बाद उन्होंने इस गाड़ी को शिल्पी प्लाजा के समीप धर दबोचा और वाहन को थाने ले जाया गया। सूत्रों की माने तो पकड़ी गया वाहन किसी भागीरथी नाम के युवक का है, जिसने गल्ती से नंबर गलत लिखा जाने की बात कही हैं, हालांकि थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू में जांच की जा रही है।

मचा हुआ हड़कंप
वहीं इस नंबर का असली वाहन मालिक इस बात को लेकर हैरान हैं कि यदि उनकी नजर इस वाहन पर नहीं पड़ती तो भविष्य में उन्हें कई तरह की दिक्कते हो सकती थी, क्योंकि गाड़ी का नंबर ही एक नहीं था बल्कि गाड़ी का कलर व मॉडल सहित एक ही कंपनी का वाहन था ऐसे में यह कह पाना मुश्किल था कि दोनों में से कौन सा वाहन किसका है। सूत्रों की माने तो असली वाहन मालिक को यह भी शक हुआ कि उनके वाहन का नंबर उपयोग कर कहीं किसी वारदात को अंंजाम तो नहीं दिया जाना था। गनीमत रही कि उनका ध्यान इस वाहन पर पड़ गया है। हालांकि मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।
००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

रीवा के इन 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चलाएगी प्राइवेट कंपनी, 340 लोगो की होगी नई भर्ती…

August 12, 2026

Nagar Nigam Rewa: आज सेवानिवृत्त होंगे ननि के कार्यपालन यंत्री HK TRIPATHI

July 31, 2026

जिले में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, चिरहुलानाथ को गुरु मानकर दण्डवत हुए भक्तगण…

July 30, 2026

SWAYAM पोर्टल पर APSU पिछड़ा, सिर्फ 389 छात्रों ने कराया यूनिक एनरोलमेंट

July 30, 2026

REWA NEWS: जिले के 646 हैंडपंप सिर्फ मरम्मत के इंतजार में, 767 बंद…

July 30, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.