Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Breaking: केंद्रीय जेल रीवा को मिली बड़ी उपलब्धि, जानिए इसके बारे में…
Rewa

Breaking: केंद्रीय जेल रीवा को मिली बड़ी उपलब्धि, जानिए इसके बारे में…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 13, 2023Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now


 

   


 रीवा। केन्द्रीय जेल रीवा के भोजनालय को फूड सेफ्टी एवं स्ट्रैण्डर्ड अथार्टी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा केन्द्रीय जेल में भोजन निर्माण स्थल तथा तैयार हो रहे भोजन का परीक्षण कर पाकशाला की व्यवस्था एवं भोजन निर्माण की कार्य प्रणाली के अवलोकन के उपरांत ईट राईट कैंपस घोषित कर 5 स्टार रैटिंग प्रदान की गयी। केन्द्रीय जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पद स्थापना के बाद से ही जेल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ बंदियों को गुणवत्तापूर्वक भोजन प्रदान करने के लिए केन्द्रीय जेल की टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा था। इसी का परिणाम है कि केन्द्रीय जेल को ईट राईट कैंपस घोषित कर 5 स्टार रैटिंग प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि उप जेल अधीक्षक राघवेश अग्निहोत्री, सहायक जेल अधीक्षक द्वारा भोजन निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर जेल में परिरूद्ध बंदियों को भोजन बनाने की विधि एवं स्वच्छता प्रशिक्षण दिया गया।

—————–


कंदैला समूह नलजल योजना को हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करें: कमिश्नर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करें: कमिश्नर
  रीवा। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने कंदैला समूह नलजल योजना तथा अन्य नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि कंदैला योजना को कार्य करने के लिए समयावधि में दो वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बावजूद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जल जीवन मिशन मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद गांव पेयजल संकट से पूरी तरह से मुक्त हो जाएंगे। इतनी महत्वपूर्ण योजना में निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कंदैला योजना का कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें। इस समय सीमा का पालन न होने पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
    कमिश्नर ने कहा कि नलजल योजना में पाइपलाइन की जांच तथा नल कनेक्शन देने के लिए कम से कम 25 टीमें तैनात करें। कार्य पूरा करने के लिए 31 मार्च तक दैनिक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। साथ ही प्रतिदिन की उपलब्धि का फोटो और वीडियो के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। गत 18 महीनों से निर्माण एजेंसी को लगातार सचेत करने के बावजूद उसके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। योजना के सभी 109 गांव में स्वसहायता समूहों का गठन कर उन्हें नलजल योजनाओं के संचालन का प्रशिक्षण दें। प्रत्येक गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार कर नलजल योजनाओं के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। पूरी परियोजना में आईईसी का कार्य संतोषजनक नहीं है। आईईसी करने वाली एजेंसी को किसी तरह का भुगतान न करें।
    कमिश्नर ने कहा कि कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागीय मद से की जा रही नलजल योजनाओं के सुधार का कार्य भी 31 मार्च तक हरहाल में पूरा कराएं। अब तक 112 योजनाओं का कार्य पूरा हुआ है। रेट्रो फिटिंग की शेष स्वीकृत योजनाओं में से रीवा डिवीजन में मार्च माह तक 220 तथा मऊगंज डिवीजन में 130 योजनाओं का कार्य पूरा कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों में भी लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत नल कनेक्शन दें।
    बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि कंदैला समूह नलजल योजना में ग्राम मझियार में 7 किलोमीटर, बेलवा पैकान में 1729 मीटर पोखरा में 574 मीटर, हर्दी कल्याण में 2609 मीटर तथा गंगहरा में 1300 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शेष है। पाइपलाइन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करें। प्रशासन की टीम हर समस्या का समाधान कर रही है। कंदैला योजना की प्रगति की प्रतिदिन जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने बैठक में ग्राम कोनिया कला, राजाधौ तथा सूजी में टंकी निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण एजेंसी कल ही जमीन प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू करा दे। जो योजनाएं पूर्ण हो गई हैं उन्हें ग्राम पंचायतों तथा स्वसहायता समूहों को सौंपकर उनका नियमित संचालन कराएं। बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई शरद सिंह ने बताया कि जिले में कुल 916 नलजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 367 योजनाओं का कार्य पूरा हो गया है। योजनाओं से 44 उच्च स्तरीय टंकियों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। बैठक में कार्यपालन यंत्री मैकेनिकल पंकजराव गोरखेड़े, कार्यपालन यंत्री मऊगंज जेपी द्विवेदी, जलजीवन मिशन के परियोजना प्रबंधक श्री खान, उप संचालक सतीश निगम तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.