Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Breaking: ऋषभ ने बढ़ाया रीवा का मान, जानिए हासिल की कौन सी बड़ी उपलब्धि…
Rewa

Breaking: ऋषभ ने बढ़ाया रीवा का मान, जानिए हासिल की कौन सी बड़ी उपलब्धि…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 3, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   


रीवा। मनगवां तहसील अंतर्गत क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी ऋषभ नामदेव का चयन देश की सर्वाेच्च वैज्ञानिक इकाई इसरो में हुआ है। गांव में ही रहकर शुरुआती पढ़ाई करने वाले ऋषभ के पिता शिव कुमार नामदेव का देहांत जब हुआ, तब ऋषभ की उम्र सिर्फ 6 वर्ष थी। तब ऋषभ की मां ने शहर के संजय नगर में एक किराया के मकान में सिलाई का काम शुरू किया और अपने बेटे की पढ़ाई शहर में रहकर ही कराई। प्रतिभाशाली छात्र की पहचान बनाते हुए ऋषभ ने 12वीं पास करने के बाद शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल से अपनी पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात कॉलेज से एलएनटी कंपनी में चयन हुआ, जिसने ऋषभ को हेड ऑफिस चेन्नई में काम दिया। इस दरम्यान ऋषभ ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी, जिसके चलते इसरो की परीक्षा देने पर उनका चयन हो गया। ऋषभ की पूरी देखरेख इनके मामा विनोद कुमार नामदेव करते रहे, जो मनगवां नगर परिषद के पूर्व पार्षद होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। ऋषभ की इस सफलता को लेकर इनके करीबी रिश्तेदार, इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
०००००००००००

नर्सिंग छात्रों ने समर्पण व लगन के साथ सेवा करने की ली शपथ
टीडी इंस्टिट्यूट में आयोजित हुई लैम्प लाइटिंग सेरेमनी
रीवा। लौआ लक्ष्मणपुर स्थित टी.डी. इंस्टीट्यूट आफ  प्रोफेशनल स्टडीज एण्ड रिसर्च सेंटर में विगत दिवस लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बी.एस.सी. एवं जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ देवेश सारस्वत रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नर्सिंग पेशा बहुत ही जिम्मेदारी का काम है, इसे पूरी लगन व कड़ी मेहनत से किया जाय तभी सफलता मिलती है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे के लिए शुभकामना भी दी। इस कड़ी में छात्र-छात्राओं द्वारा कैंडल जलाकर नर्सिंग की जनक कही जाने वाली फ्लोरिस नाइट एंजिल की प्रतिमा के आगे पीडि़त मानवता की नि:स्वार्थ भाव से पूरे समर्पण, मेहनत व लगन के साथ सेवा करने की शपथ ली। संस्था की प्राचार्य, प्रो. ब्लेसी जैसलिन द्वारा छात्रों को यह शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरंजक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.पी.आर.स्किट के जरिये ह्दय रोगी को तत्काल चिकित्सा मुहैया कराना तथा उसके जीवन बचाने की सीख भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के चेयरमैन डॉ रजनीश ङ्क्षसह ने छात्रों को पूरी लगन व मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने तथा अपने माता-पिता, संस्था व देश का नाम रोशन करने प्रेरित किया। कार्यक्रम के आखिरी में खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संस्था संचालक डॉ संगीता ङ्क्षसह, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, एड. रामराज सिंह, उप प्राचार्य टी. सेंन्थिल, आकाश सिंह, विवेक सिंह, अखिलेश सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र साकेत, अमन जायसवाल, उपेन्द्र सिंह, पूजा शाह, नेहा तिवारी, सोनम शुक्ला, नेहा कुशवाहा, प्रतीक्षा द्विवेदी, रश्मि गौतम, राजेश्वर साहू, डॉ. उमा श्रीवास्तव, भरतलाल, अनिल शर्मा,  डी.पी.पाण्डेय, सुषमा कुशवाहा एवं मनोरमा सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक व छात्रगण उपस्थित रहे।
०००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.