जनपद शिक्षा केंद्र एवं जिला प्रशासन के पास अभिभावक ने किया शिकायत मामले की जांच शुरू। मऊगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहा दो माह की फीस बकाया होने के चलते हनुमना जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत ग्लोबल एकेडमी स्कूल बहुती में कक्षा एक की छात्रा को वार्षिक परीक्षा स्कूल संचालक के द्वारा नहीं देने दिया गया। जिसकी शिकायत अभिभावकों द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई है जिस पर एक जांच टीम गठित की गई है, उल्लेखनीय है कि अध्यनरत छात्र देवाशी पटेल कक्षा एक के अभिभावक अखिलेश पटेल के द्वारा बताया गया है कि…
Author: Vindhya Vani
रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुनरी में मुर्गा बेचने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के नीद सुला दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले दूसरे भाई को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात ग्राम चुनरी मे बीती रात करीब 11.30 बजे घर मे मृतक राजेश माँझी और उसके छोटे भाई राजू माँझी के बीच मुर्गा बेचने की बात पर विवाद हो…
रीवा पुलिस के स्थाई वारंट के मामले में फरार चल रहे पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया को आज डभौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है जहां से न्यायालय द्वारा इन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी से सिरमौर विधानसभा से विधायक रहे राजकुमार उरमलिया को आज डभोरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है, बताया गया है कि बिजली विभाग से संबंधित वर्षों पुराना प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था उक्त मामले में इन्हें स्थाई वारंट जारी…
रीवा में धारा 188 लागू, जानिए क्या और क्यू रहेंगे प्रतिबंध… जिले में विभिन्न कार्यों के लिए भू-गर्भीय जल स्त्रोतों के अत्याधिक दोहन एवं तापमान बढ़ने के साथ जल स्तर में तेजी से गिरावट के कारण जिले में आसन्न पेयजल संकट के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीवा जिले में पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। आदेश के तहत जिले में 15 जुलाई 2024 तक किसी भी शासकीय भूमि पर स्थिति जल स्त्रोतों में पेयजल तथा घरेलू उपयोग को छोड़कर पानी के उपयोग पर…
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने 13 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन सभी आदतन अपराधियों…
रीवा लोकसभा क्षेत्र के लिए 28 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम आरंभ होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार लोकसभा निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल 5 व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार रिटर्निंग आफीसर कार्यालय से सौ मीटर की परिधि में केवल तीन वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। आयोग ने 100 मीटर की परीधि को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया है। अभ्यर्थी तथा 4 अन्य अधिकृत व्यक्तियों को ही नामांकन पत्र…
लोकसभा चुनाव के लिए रीवा संसदीय क्षेत्र की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 28 मार्च से 4 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस अवधि में कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद रहेगा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन खनिज कार्यालय के बगल के गेट से परिसर में प्रवेश करेंगे।…
इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कॉमेडियन कलाकार द्वारा बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में कलाकार खेतो में भरे कीचड़ में लोट रहा है और उसे अपना स्विमिंग पूल बता रहा है। हालाकि उसके साथी कलाकार ने उसकी पिटाई करते हुए उसे बाहर निकाला और भगा देता है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं, इस वायरल वीडियो की एक झलक….
रीवा। विंध्य क्षेत्र में अब तक ईलाज के लिए लोग संजय गांधी पर ही निर्भर थे, वजह यह थी कि इससे बड़ा अस्पताल विंध्य क्षेत्र में कहीं नहीं है लेकिन अब स्वास्थ्य सुविधाएं और बढ़ी हैं। सुपर स्पेशलिटी के चिकित्सको की मेहनत रंग ला रही है। एक के बाद एक बड़े सफल आपरेशन यहा हो रहे हैं। जिन उपचार व्यवस्थाओं के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था वह अब आसानी से रीवा में मिल रहा है। खासकर ह्द्य रोगियों के लिए तो रीवा सुपर स्पेशलिटी वरदान साबित हो रहा है। विभाग के विभागध्यक्ष डॉ.व्हीडी त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में…
रीवा शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत उमरी चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दो बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें बीरेंद्र द्विवेदी निवासी खुटहा बेला की बोलेरो गाड़ी जो रीवा की ओर से जा रही थी उसे रोक कर पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तो चार लाख रुपए नगदी मिली वही राकेश कुमार अग्रवाल निवासी जवाहर नगर सतना अपनी सिफ्ट कार से 1 लाख 21 हजार रुपए लेकर जा रहे थे उसे भी टीम द्वारा जप्त कर निर्वाचन आयोग भेज दिया गया है, बोलेरो सवार बीरेंद्र द्विवेदी ने बताया की यह रुपए वह जमीन कि रजिस्ट्री के लिए ले…










