रीवा संसदीय सीट में आगामी 26 अप्रैल को मतदान होने हैं भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तो पहले ही घोषित कर दिए थे लेकिन बसपा से अभिषेक पटेल का नाम सामने आया, रीवा लोकसभा सीट में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार दिखने लगे है, क्यूंकि रीवा लोकसभा सीट में पटेल वर्ग के मतदाता काफी है इसके पहले भी बहुजन समाज पार्टी से तीन बार पटेल वर्ग के ही सांसद जीत चुके हैं वहीं भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सामान्य वर्ग के ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं भाजपा ने वर्तमान सांसद जनार्दन मिश्रा को टिकट दिया तो वही कांग्रेस पार्टी…
Author: Vindhya Vani
रीवा। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, आज के दौर में तो अपनी प्रतिभा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम शोसल मीडिया बन चुका है। इसके सहारे कितने कलाकार अपनी प्रतिभा को निखार कर लोगो के बीच में लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसा ही एक रीवा का बाल कलाकार है जो इन दिनो चर्चाओं में हैं और उसके वीडिय़ो जमकर वॉयरल हो रहे हैं। रीवा के इस बाल कलाकार की प्रतिभा को निखारने का काम उसकी मां कर रहीं हैं। उनके द्वारा इस बाल कलाकार की प्रतिभा को निखारने शोसल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। यूट्यूब…
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए तीन संसदीय क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों का चयन करना टेढ़ी खीर होने के समान हो गया है। इन सीटों पर जिन्हें पार्टी चुनाव लडऩा चाहती है, वे तैयार नहीं हैं और जो टिकट मांग रहे हैं, उन पर पार्टी भरोसा नहीं कर पा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अपने यहां मची भागमभाग को लेकर पशोपेश में है। आखिर वह 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव किन के सहारे लड़ेंगे। लेकिन इससे भी ज्यादा वह इसलिए परेशान है कि शेष बची 3 संसदीय सीटों पर ऐसे कौन से चेहरे हों जो भाजपा को चुनौती दे सकें। दरअसल पार्टी…
सीधी. लोकसभा के चुनाव मैदान में इस मर्तबा विकास ही मुख्य मुद्दा रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने के लिए कुछ इसी तरह की रणनीति विपक्षी दलों द्वारा तैयार की गई है। दरअसल दो दशक से भाजपा प्रदेश की सत्ता में काबिज है और एक दशक से केंद्र में भी भाजपा नेतृत्व की सरकार है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की प्राथमिकता है कि सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को घेरने के लिए विकास का न होना बड़ा मुद्दा हो सकता है। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा क्षेत्र सीधी में विकास कार्यों को…
रीवा। पिछले डेढ़ दशक से यदि कोई आहत हुआ है तो वह युवा वर्ग। सरकारें आईं और गईं। अच्छी शिक्षा व रोजगार के सारे वादे दलीय दलदल में दफन हो गए। युवा जहां खड़ा था, वहीं आज भी है। उसे न तो रोजगार मिला न ही शिक्षा की सही व्यवस्था। लिहाजा समाज का एक बड़ा तबका नाराज है। एक कहावत है, जिधर युवा चलता उधर जमाना चलता है। इस लोकसभा चुनाव में इस लोकोक्ति के साकार होने की संभावनाएं भी नजर आ रही हैं। जिस दल की ओर युवा झुकेगा, रीवा की सियासत भी उस ओर ही जायेगी। यह हम…
रीवा। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। भूजल स्तर प्रतिदिन गिर रहा है। अधिकांश हैंडपंप पानी की जगह हवा उगलने लगे हैं। कुआं-तालाब पहले से ही सूखे हैं। पेयजल के लिए हैंडपंप ही एक मात्र सहारा है। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण अधिकांश हैंडपंप बिगड़े पड़े हैं। जिन्हें हैंडपंप सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है वह काम ही नहीं करते। बताया गया है कि बिगड़े हैंडपंपों के सुधार के लिए सभी ब्लाकों में समन्वयक और मेकेनिक तैनात किए गए हैं लेकिन वह क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं। वह रीवा में कमरा लेकर यहीं से दूरभाष पर सुधार…
रीवा। आबकारी विभाग रीवा और मऊगंज जिले की शराब दकानों के आवंटन की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। फिलहाल अभी भी 12 शराब दुकानों को ठेकेदार नहीं मिले हैं। जिसके लिए आज प्रक्रिया जारी है, वही टेंडर प्रक्रिया को लेकर न्यू अपडेट आ रही हैं। टेंडर में फायदा तलाश रही सरकार को झटका लग गया है। अब अंतिम दिन 30 फीसदी बिलो तक टेंडर स्वीकार करने की की छूट दे दी गई है। अब ऐसे में ठेकेदारों को वर्तमान चल रही शराब दुकानों की दरों से 18 फीसदी कम दर पर दुकानें एलॉट होंगी। शासन को करोड़ों रुपए की रॉयल्टी…
रीवा। रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट कर गुड न्यूज़ अपने फ्रेंड्स के बीच में साझा की थी। शायद आप उस गुड न्यूज़ के बारे में जानते भी हैं और यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि मोहना कुमारी सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही है और उन्होंने यह गुड न्यूज़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दी थी। अब मोहिना कुमारी सिंह के फोटोस जमकर वायरल हो रहे हैं यह फोटो उनके द्वारा…
रीवा। नगर निगम प्रशासन अवैध कॉलोनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने जा रहा है। लगातार अवैध कॉलोनीयों को नोटिस जारी करने के बाद अब नगर निगम द्वारा इन कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 6 केंद्रीय विद्यालय के पीछे बनाई गई अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई है संबंधित अधिकारियों को सूचित भी कर दिया गया है। बताया गया आगामी 4 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे नगर निगम प्रशासन इस अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करेगा। बताने किया वहीं अवैध कॉलोनी है…
रीवा। ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार प्राणिशास्त्र विभाग और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डा.अर्पिता अवस्थी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्राणि शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अमित तिवारी की रही। जांच शिविर में लगभग एक हजार छात्र- छात्राओं ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया, साथ ही प्राणि शास्त्र विभाग के प्राध्यापको ने भी इस जांच शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया। जिसमे विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कल्पना त्रिपाठी , डा. रामयश…









