वीरेंद्र सिंह सेंगर(बबली),रीवा/मऊगंज। साल भर जिले के शराब ठेकेदारो का दोहन करने वाले जिला आबकारी अधिकारी और उनके चहेते आबकारी उप निरीक्षक ने वर्ष 2024-25 के शराब दुकान नीलामी में शासन के पीठ पर चाकू घोंप दिया और संभाग से राजधानी तक बैठे अधिकारियों को भनक तक न लगी। जबकि समय-समय पर मीडिया जिला आबकारी अधिकारी और शराब ठेकेदारों की करतूतों को उजागर करती रही, उसके बाद भी आकाओं की आंख नहीं खुली। जिला आबकारी अधिकारी और उनके चहेते उप निरीक्षक ने शासन को लाख दो लाख का नहीं पूरे 39 करोड़ रूपये का चूना लगाया है। बताते चले कि…
Author: Vindhya Vani
रीवा। शहर के कोठी टंकी के लिए गई मेन राइजिंग में लीकेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है और पानी बेकार बह रहा है। जिसका मेंटीनेंस किया जाना है। जिसके चलते आज सुबह सप्लाई कर कुठुलिया प्लांट को बंद दिया जाएगा। जिससे आज शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी और अगले दिन 3 अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। यदि मेंटीनेंस पूरा नहीं हुआ तो शाम को भी लोगो को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ेगा। वैसे माना यह जा रहा है की पूरी तरह से 4 अप्रैल की सुबह ही पानी की सप्लाई होगी। इसलिए आप…
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही दुखद खबर, यह सुपरस्टार अब दुनिया में नहीं रहा, सब फूट-फूट कर रो रहे…. साउथ फिल्मों के जाने माने कलाकार Danial Balaji का निधन 48 वर्ष की उम्र में हो गया। इस खबर के सामने आते ही पूरी साउथ इंडस्ट्री सहित bollywood में शोक की लहर है। बताया गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इतनी कम उम्र में उनका यूं दुनिया को छोड़ कर चले जाने से लोग हैरान हैं और काफी दुखी हैं। बताया गया कि बीते 29 मार्च को…
आधुनिक चकाचौध में व आज के परिवेश में हर किसी के मन में चाहे वह आम व्यक्ति हो या फिर पैसे वाला उसे कार में चढ़ने का शौक जरूर होता है। हां यह बात अलग है कि कोई महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदता है तो कोई सेकंड हैंड कार ही खरीद कर अपने मन में संतोष कर लेता है वह अपनी ख्वाहिशों को पूरा कर लेता है। आज के परिवेश में आम व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी कई ऑप्शन कंपनियों ने दे रखे हैं जिसमें लोन कम कीमत में अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। जो नए…
रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था हालांकि हर दिन ही एक सी रहती है, किसी भी मुख्य मार्ग से निकले जाम के झाम का सामना करना ही पड़ता है। हालांकि जिस दिन किसी व्हीआईपी का आगमन शहर में होता है तो समस्या और बढ़ जाती है। मंगलवार को भी शहर वासियो को थोड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा सकता है। इस दिन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रीवा आ रहे हैं। मार्ग किए परिवर्तित बता दें कि यातायात विभाग ने एक दिन पूर्व सीएम के कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था बनाते हुए परिवर्तित मार्गो का रूट चार्ट जारी…
रीवा/मऊगंज। एक अप्रैल से हर वर्ष ही तरह इस वर्ष भी प्रापर्टी के रेट बढऩे की बात मानी जा रही थी, रीवा और मऊगंज में भी प्रापर्टी के दाम बढऩे की बात मानी जा रही थी लेकिन इसी बीच एक नया आदेश शासन का सामने आया है। जिसके अनुसार अब आचार संहिता तक प्रापर्टी के रेट वहीं रहेंगे। यह आचार संहिता के प्रभावशील रहने तक रहेगा। इसका मतलब साफ है कि रीवा और मऊगंज के खरीददारों को आचार संहिता तक की राहत मिल गई है। प्रापर्टी पिछले वर्ष के दाम में ही मिलेगी। एक अप्रैल को दाम बढ…
रीवा। सरकार ने 30 फीसदी बिलों में शराब दुकानों के लिए टेंडर फॉर्म क्या मांगा ठेकेदारों की लाइन लग गई। सिर्फ 12 शराब समूह के लिए ही अंतिम दिन 65 निविदा फार्म पड़े। इनमें से अधिक बोली लगाने वालों को ही शराब समूह आवंटित कर दी गई हैं। इस साल शासन को शराब दुकानों से बड़े आय की उम्मीद थी लेकिन झटका लग गया। करीब 39 करोड़ में घाटे का सौदा करना पड़ा। सभी 27 शराब समूह 346 करोड़ में ही फाइनल हो गईं। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने वर्तमान वार्षिक मूल्य में…
रीवा। देश की राजनीति में विंध्य का अलग स्थान आज भी है। इसमें इतनी उर्वरा शक्ति है कि जमीन के व्यक्ति को शिखर में पहुंचाया है। पूर्व मुख्यमंत्री शंभूनाथ शुक्ल, अर्जुन सिंह, श्रीनिवास तिवारी इसके उदाहरण हैं। जैसी माटी वैसे लोग। यहां की आवाम ने भी जिसे लिया सिर आखों में, लेकिन जब जन आपेक्षाओं में खरे नहीं उतरे तो पटखनी देने में भी देरी नहीं की। यहां तक कि महाराजा और महारानी को भी नहीं बख्शा। उत्तराखंड के शिवदत्त उपाध्याय को तीन बार सांसद बनाया तो महाराजा-महारानी सहित चार मुख्यमंत्रियों विंध्य के पूर्व मुख्यमंत्री शंभूनाथ शुक्ल, मप्र के पूर्व…
रीवा. आज एक अप्रैल से कई परिवर्तन होंगे। जमीन खरीदने वालों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। शासन द्वारा बनाई गई नई गाइड लाइन आज से प्रभावी हो जायेंगी। नई गाइड लाइन लागू होते ही रीवा व मऊगंज जिले के भूमियों के दाम बढ़ जायेंगे। दाम बढ़ते ही खरीदारों को रजिस्ट्री कराने में ज्यादा स्टांप शुल्क चुकाना पड़ेगा। ज्ञात हो कि रीवा और मऊगंज जिला से पंजीयक महानिदेशक ने जमीनों की कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव मांगा था। जिला मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद फाइनल दरें भोपाल भेज दी गई थीं, जिस पर…
रीवा । आज एक अप्रैल से कुछ मार्गो में टोल टैक्स बढ़ जाएगा, जिससे वाहनों को अब अधिक रुपए चुकाने होगे। रीवा- बनारस और रीवा-प्रयागराज सहित 10 सड़कों पर एक अप्रैल से वाहन चलाना इसके चलते महंगा होगा। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी एमपीआरडीसी ने टोल टैक्स में वृद्धि को हरी झंडी दे दी है। नए वित्तीय सत्र से ये दरें प्रभावी होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट हाईवे के साथ-साथ प्रदेश से गुजरने वाले चार राष्टीय राजमार्गों में टोल प्लाजा शुल्क में एक से सात प्रतिशत तक वृद्धि हुई। विदित हो कि लोक निर्माण…










