नई दिल्ली। शोसल मीडिया में इन दिनो मशहूर अंजली अरोड़ा का एक और वीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। कच्चा बादाम से मशहूर हुई अंजली ने एक के बाद एक पोस्ट डाले और वह देखते ही देखते फैंस के दिलो में राज करने लगी। आज उनकी फैन फलोविंग लाखों में है। इस वॉयरल हो रहे वीडियो में उन्होंने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी है और वह इंग्लिश गाने पर थिरकती नजर रही रही हैं। अंजली अरोड़ा के इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं, इतना ही नहीं अंजली की पोस्ट पर हजारो लाइक व कमेंट आ रहे हैं।…
Author: Vindhya Vani
हरियाणा की मशहूद डांसर सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने मेहनत के दम में बुलंदियों को छुआ है और आज उनके डांस को देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी पसंद किया जाता है। लोग उनके फैन है। लगातार सपना चौधरी के वीडियो शोसल मीडिया में वॉयरल होते ही रहते हंै। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनो शोसल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है। nइस वीडियो में सपना चौधरी के पास एक लड़का स्टेज पर आता है और उनके माथे को छूटे हुए नोट देता है, इससे कुछ पल…
चुरहट. विंध्य एकेडमी चुरहट शिक्षा के क्षेत्र की एक अग्रणी संस्था है जो शिक्षा के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छू रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय से दो छात्रों अमित साहू पिता राजेश साहू तथा शिवांश चौधरी पिता रुपेश चौधरी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा 6 के लिए हुआ है। जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा को लेकर छात्र एवं छात्राओं का उत्साह बना रहता है। प्रायवेट विद्यालय में पढऩे वाले छात्रों में यह कंपटीशन रहता…
सीधी.लोकसभा क्षेत्र सीधी में प्रत्याशियों का चुनाव संपर्क अभियान तेज हो चुका है। प्रत्याशी जन संपर्क में पहुंचने के बाद नुक्कड सभाओं का आयोजन भी कर रहे हैं। जिससे वह मतदाताओं के बीच अपनी प्राथमिकताओं को रख सकें। कुछ प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जाने के बाद बड़े-बड़े वायदों की पोटली खोलने में भी पीछे नहीं हैं। जानकारों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा वायदों की झड़ी लगाई जा रही है। मतदाताओं को आश्वस्त किया जा रहा है कि उनकी जीत होने के बाद क्षेत्र का विकास कार्य काफी तेजी…
रीवा। नगर निगम प्रशासन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त है, हालांकि इस सख्ती में भी कहीं न कहीं राजनैतिक दबाव आड़े आ रहा है लेकिन अधिकारी अपनी ओर से पूरा जोर लगाए हुए हैं और भू माफियाओं पर नकेल कसने का काम कर रहे है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 6 केन्द्रीय विद्यालय के पीछे की गई अवैध प्लाटिंग का है। इस अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने की चेतावनी निगम प्रशासन ने आगामी 4 अप्रैल को दी थी लेकिन इसके पहले ही कॉलोनाइजर में निगम की कार्यवाही का इतना खौफ हुआ कि उसने खु़द अवैध प्लाटिंग को नष्ट करना शुरु कर…
शहरूख खान के बेटे आर्यन खान फिर से इन दिनो चर्चा में हैं। हालांकि इसके पीछे वजह उनकी डेटिंग की खबर है। चर्चाओं में चल रही खबर के अनुसार आर्यन खान इन दिनों ब्राजील की एक्ट्रेस और मॉडल को डेट कर रहे हैं। हा यह बात इन दिनो काफी चर्चाओं में है और लोग इसको लेकर जमकर बाते भी कर हरे हैं। आर्यन लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे है ऐसा चर्चाओं में कहा जा रहा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इन दिनो आर्यन खान इस बात को लेकर खूब चर्चा में…
रीवा। रीवा व शहडोल सम्भाग के 40 सरकारी महाविद्यालयों ने अभी तक सम्बद्धता शुल्क जमा नहीं की है। सम्बद्धता शुल्क जमा न होने पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने पुन: सूचना जारी की है। सूचना में विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2023-24 की सम्बद्धता शुल्क जमा करने के लिए वर्ष 2023 के जुलाई व दिसम्बर महीने में सूचना दी गई। इसके बाद भी, संबंधित महाविद्यालयों ने लापरवाही बरती। इधर, सम्बद्धता शुल्क न जमा होने से विश्वविद्यालय में ऑडिट विभाग ने आपत्ति जता दी है, जिसे अब विश्वविद्यालय ने गम्भीरता से लिया है। लिहाजा संबंधित…
रीवा। नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शहर की कुछ अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही करने के लिए वार्ड क्रमांक 29 के पूर्व पार्षद रामप्रकाश तिवारी डैडू ने निगमायुक्त को पत्र लिखा था, हालांकि उनका आरोप है कि उन अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी कर दी गई और अधिकारियों ने सांठगांठ कर ली और आर्थिक लाभ ले लिया। जिसके चलते अब तक कार्यवाही नहीं हुई। वार्ड क्रमांक 6 केन्द्रीय विद्यालय के पीछे निगम द्वारा अवैध कॉलोनी को नष्ट करने की कार्यवाही की…
रीवा। भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने जहां प्रदेश मुख्यमंत्री रीवा आ रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी आयेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जायेगा। पीसीसी अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व लोकसभा प्रभारी रीवा विधायक भंवर जीतेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। देखा यह जा रहा है कि जबसे कांग्रेस ने रीवा संसदीय क्षेत्र का अिकट फाइनल किया है तबसे लगातार कांग्रेस के नेताओं का पलायन जारी है। अधिकांश…
वीरेंद्र सिंह सेंगर(बबली),रीवा/मऊगंज। साल भर जिले के शराब ठेकेदारो का दोहन करने वाले जिला आबकारी अधिकारी और उनके चहेते आबकारी उप निरीक्षक ने वर्ष 2024-25 के शराब दुकान नीलामी में शासन के पीठ पर चाकू घोंप दिया और संभाग से राजधानी तक बैठे अधिकारियों को भनक तक न लगी। जबकि समय-समय पर मीडिया जिला आबकारी अधिकारी और शराब ठेकेदारों की करतूतों को उजागर करती रही, उसके बाद भी आकाओं की आंख नहीं खुली। जिला आबकारी अधिकारी और उनके चहेते उप निरीक्षक ने शासन को लाख दो लाख का नहीं पूरे 39 करोड़ रूपये का चूना लगाया है। बताते चले कि…










