रीवा। कोरोना कॉल के चलते रूके धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हो गया है, शहर सहित जिले भर में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10 में आगामी 9 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर श्रद्धालुओ द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के इंग्लिस कोच शुभाष मिश्रा (अशीष)ने बताया कि इस कथा का आयोजन उनके पिता स्व.उर्मिला प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। कथा का आयोजन आगामी 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल…
Author: Vindhya Vani
रीवा। गर्मी के दस्तक देते ही पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में बीमारी बढ़ रही है, बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे है लेकिन यहां भीषण गर्मी में झुलस रहे है। एसजीएमएच व जीएमएच में गर्मी से मरीजों का बुरा हाल है, कूलर-एसी की तो सुविधा दूर यहां पंखे की हवा भी नसीब नहीं हो रही है। मरीजों के परिजन घरों से पंखा-कूलर लेकर आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा हर वर्ष इसको लेकर लाखो रुपए का खर्च मेंटीनेंस में दिखाया जाता है लेकिन अस्पतालों में ले कूलर-पंखा शोपीस बने हुए है। मरीज गर्मी में परेशान हैं, बता…
रीवा। बसामन मामा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा रुकने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के आलम यह है कि गौवंश भूख-प्यास से तड़पकर मर रहे हैं। गौवंशों के लिए जहां एक ओर पर्याप्त बजट की बात प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी बजट का रोना रोते हैं। एक अनुमान के हिसाब से बसामन मामा गौशाला में करीब 21 लाख रुपए प्रतिमाह का खर्च है, लेकिन यह राशि कहां जाती है इसका हिसाब नहीं है। ऐसा इसलिए भी कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यदि यह राशि गौवंशों पर खर्च होती तो इस प्रकार…
रीवा। अपने कार्यस्थल में एक अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता है। इसके लिए अपने कर्म को काफी ईमानदारी और लगन से करना पड़ता है। ये दोनों बातें मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पदस्थ लैब असिस्टेंट मोहनलाल पर आसानी से देखी जा सकती है। कहते हैं शासकीय सेवा में कोई काम नहीं करना चाहता लेकिन मोहनलाल अपने कार्य के साथ-साथ वह कार्य भी कर रहे है शायद जिसके लिए उनको मजबूर नहीं किया जा सकता। दरअसल मोहनलाल द्वारा देहदान में मिली देह में छात्रों के पढ़ाई के बाद अनुपयोगी हो चुके शरीर हो दफनाने की जगह उनकी बरीकी से…
रीवा। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने विभिन्न अपराधों में लिप्त तथा लंबे समय से फरार कथित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। फरार अपराधी को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 353, धारा 341, धारा 188, धारा 269, धारा 270 में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी पर तीन हजार रुपए के…
Satna। रीवा शहर के सर्किट हाउस (राजनिवास) रेप कांड में अब तक मुख्य आरोपी महंत सीताराम दास सहित उसके सहयोगियों 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इस केस में पहली गिरफ्तारी विनोद पांडेय की, दूसरी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी, तीसरी संजय त्रिपाठी, चौथी अंशुल मिश्रा और पांचवीं तौफीक अंसारी की हुई है। जबकि मोनू मिश्रा और धीरेंद्र मिश्रा फरार हैं। रेप केस में किस आरोपी की क्या भूमिका थी हम आपको इसकी विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं हालांकि यह जानकारी चर्चाओ में आप तक पहुंच चुकी होंगी लेकिन दो अन्य…
रीवा। शहर से लेकर गांवों तक अब गर्मी अपना प्रचण्ड रूप दिखाने लगी है। बीते एक महीने से जिले में दिन के समय खासी गर्मी महसूस की जा रही है। अब तो सुबह 8 बजे के बाद से ही गर्म वातावरण लोगों को परेशान करने लगा है। दोपहर के वक्त लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। इधर, अगले 5 दिन जिले में लू चलने की चेतावनी दी गई है। इस बाबत मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अर्थात् इस अप्रैल माह में अब और भीषण गर्मी का सामना जिलेवासियों को करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि…
रीवा। जेपी सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है, बुधवार को एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही से एक श्रमिक की जान चली गई। इस तरह के आरोप मृतक श्रमिक के परिजन लगा रहे है। चोरहटा थाना क्षेत्र हुई इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जेपी सीमेंट में दो श्रमिक समयलाल साकेत व उनका साथी विश्वकर्मा पाइप फिटिंग का काम कर रहे थे, इसी बीच समयलाल साकेत के सर पर ऊपर से मलबा जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, इस दौरान बगल में खड़े विश्वकर्मा को भी बुरी चोंटे आई…
रीवा। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने विभिन्न अपराधों में लिप्त तथा लंबे समय से फरार कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। ईनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। बता दें कि इन अपराधियों की जानकारी आप पुलिस को देकर ईनाम की राशि को अपना बना सकते हैं। थाना हनुमना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण में आरोपी मोहम्मद शकील पिता नैबुद्दीन आयु 29 वर्ष निवासी दुआरा थाना बहरी जिला सीधी तथा सुनील राणा…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में पुलिस ने एक महिला को उसके ही भतीजे के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला का भतीजा 15 साल किशोर बताया गया है। बच्चे के परिजनों ने महिला को HIV पॉजिटिव बताया है। आरोप यह भी है कि महिला बच्चे को संक्रमित करना चाहती है। यह है मामला…टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मामले की जांच कर रहीं सब-इंस्पेक्टर रीता चौहान ने बताया कि आरोपी महिला ने होली से कुछ दिन पहले बच्चे का यौन शोषण किया था। पिछले साल दिसंबर में आरोपी महिला के पति की एड्स के…
