रीवा। गौसेवा के दावे भाजपा सरकार कर तो रही है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मनमानी से गौवंशों का दाना-पानी उन तक नहीं पहुंच रहा है। सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी गौवंशो को तड़पा-तड़पा कर मार रहे हैं, बीच में देश के एक बड़े अखबार दैनिक जागरण ने बसामन मामा गौशाला की पोल खोली थी लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। हालात अब भी वहीं हैं। बता दें कि बसामन मामा गौशला में गौवंशों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं, ऐसा आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे साधु महाराज ने…
Author: Vindhya Vani
सतना। यह फोटो देखकर जरूर ही आप अंदाजा लगा रहे होंगे कि यह कोई बड़ा लग्जरी होटल होगा, जिसमें खाना खाना एक आम आदमी के हैसीयत से बाहर है लेकिन हम आपको बता दें कि यह कोई लग्जरी होटल नहीं है और यहां गरीब से गरीब आकर भोजन कर सकता है। यह मां की रसोई हैं, जिसे मां शारदा के भक्तों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस रसोई में निशुल्क भोजन दिया जाता है, भोजन भी ऐसा कि बड़े-बड़े होटलों में इस प्रकार का भोजन आसानी से आपको नहीं मिलेगा। अब आपके मन में एक सवाल यह जरूर होगा…
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के इतिहास में 6 मई 2021 को हुई घटना जिसमे कॉलेज मे अध्यनरत फाइनल ईयर छात्र डॉ. रौनक भंडारी (बैच 2016) का सिलपरा नहर में दुर्घटनावष दुःखद निधन हो गया था। जिनकी स्नेह्स्मृती मे उनकी पुण्य तिथि पर बीते दिन 2022 को उनके सहपाठीयो द्वारा ‘निःशुल्क स्वास्थ शिविर’ एंव ‘क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव’ का आयोजन किया गया। उनके मित्रो द्वारा बताया गया रौनक वास्तव में समाज के प्रति संवेदनशील भावनाओ से भरा हुआ एक व्यक्तित्व था। शिविर सरस्वती शिशु मंदिर महाविद्यालय,निराला नगर, के प्रांगण मे प्रातः 8 बजे से आयोजित किया गया । साथ ही…
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. पी.सी द्विवेदी के खाते से दस लाख रूपए पार करने वाला अंतर्राज्यीय ठग गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। झारखंड से सायबर सेल व अमहिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के बैंक एकाउंट से पैसा निकालने में माहिर थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 9 लाख 89 हजार रूपये जप्त किए हंै। गौरतलब है कि विगत माह 21 अप्रैल को अमहिया थाने में मामले की शिकायत पूर्व डीन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पी.सी द्विवेदी ने दर्ज कराई…
रीवा। 4.41 करोड़ के अनुदान घोटाले में हेराफेरी की तैयारी है। यह सारा ताना बाना भोपाल से रचा गया है। मामला हाईकोर्ट में है, कलेक्टर की जांच में सारे तथ्य सामने आ गए फिर भी नई जांच भोपाल से बैठा दी गई। हद तो यह है कि जिस कैशियर को जांच में दोषी पाया गया। उसी की मौजूदगी में जांच की जाएगी। कैशियर को विभाग से हटाया तक नहीं गया। जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में हुए घोटाले ने सब को चौंका दिया था। अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को अनुदान राशि के भुगतान में…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिस पति को मरा मान कर पत्नी ने अपने मांग का सिंदूर मिटा दिया एयर हाथों की चूड़ियां फोड़ दी वह पति अंतिम संस्कार के महज 24 घण्टे के अंदर वापस लौट आया। वह भी तब जब परिजन अंतिम संस्कार के बाद फूल चुनने शमसान घाट गए हुए थे। मृत बेटे को जीवित देख परिजनों के होश उड़ गए। पत्नी सहित परिजनों के खुशी का ठिकाना नही रहा। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।क्या है मामला…जानकारी के मुताबिक दो 3 दिन पहले महाराजा…
भोपाल/रीवा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेके कांग्रेस ने कमर कस ली है। लगातार फेरबदल किये जा रहे है। सबसे पहले बड़े पदों पर बैठे निष्क्रिय नेताओ को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे मंजुल त्रिपाठी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वह कांग्रेस की मंशा पर खरे नही उतरे और उनसे इस बड़े पद की जिमेदारी छीन ली गई। मात्र 8 माह के छोटे से कार्यकाल के बाद ऐसा निर्णय संगठन को लेना पड़ा। मंजुल को जिम्मेदारी देते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संगठन को मजबूत करने की बात कही थी, उन्होंने…
रीवा। बहुचर्चित राजनिवास रेप कांड के मुख्य आरोपी सहित सह आरोपी में उसके 8 चेले व एक उसकी प्रेमिका को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। हाल में ही केस के बाद से फरार चल रहे 9वे आरोपी धीरेंद्र मिश्रा को पुलिस ने पकड़ा था इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बता दें कि यह घटना के बाद से ही प्रयागराज के रास्ते लखनऊ पहुंचा था। कुछ दिन यहां रहा…
कपूरथला। गर्मियों में जहा एक ओर नींबू की मांग बढ़ी है वही नींबू के दाम आसमान पर हैं। प्रदेश भर में नींबू की महंगाई ने लोंगो से इसका स्वाद छीन लिया है। इसी बीच इस नींबू को लेके ही जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल में नींबू घोटाला का मामला प्रकाश में आया है। कैदियों के लिए आये नींबू को उन तक नही पहुंचाया गया जिसकी शिकायत कैदियों ने की और जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गौ। पूरे गबन का खुलासा उस समय हुआ, जबकि कैदियों की ओर से मिल रही शिकायत के चलते एक मई…
नींबू घोटाला! जेल में कैदियों को नही मिला नींबू का स्वाद, जेल अधीक्षक को किया गया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला…
