Congress could not cross the 3 lakh mark, BJP got 1 lakh votes less:रीवा.लोकसभा चुनाव में पिछले तीन चुनाव परिणाम में भाजपा ही सिरमौर बनी हुई है। भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा पिछले तीन चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने रिकार्ड बना दिया है। भाजपा प्रत्याशी को इस मर्तबा भी भारी भरकम वोट मिले हैं हालांकि यह पिछले बार से 1 लाख कम रहे हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो पिछले तीन चुनाव में इनका आंकड़ा दो से तीन लाख के बीच ही अटका हुआ है। इससे आगे नहीं बढ़ पा रहे…
Author: Vindhya Vani
BJP made clean sweep in Vindhya for the second time in a row:रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम पर एक बार फिर जनता ने भरोसा जताया है। एनडीए फिर बहुमत में है और सरकार बनाने जा रही है। पूरे मध्यप्रदेश की 29 में से 29 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। प्रदेश में राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले विंध्य में भाजपा ने लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप कि या है। विंध्य की चारों सीटों में सतना में जहां गणेश सिंह लगातार पांचवी बार, रीवा में जनार्दन मिश्रा ने लगातार तीसरी बार, शहडोल में हिमाद्री सिंह ने…
रीवा। भीषण गर्मी को देखते हुए शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को राहत दी गई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल, मिडिल और प्रायमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब स्कूलें सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। ज्ञात हो कि इस मर्तबा नौतपा जमकर तपा। तापमान ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पारा 48 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया। इसे देखते हुए शासकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला था। उन्हें ज्ञापन सौंप कर विद्यालयों को सुबह की पाली में संचालित किए जाने…
Dangerous hope of promotion in Rewa Municipal Corporation, retired amidst broken dreamsरीवा। नगर निगम में प्रमोशन का मुद्दा राजनैतिक दलों के पेच में हमेशा ही उलझा रहा है। जब भी प्रमोशन की बात निगम में होती थी तो राजनैतिक दबाव के चलते वह उलझ जाती थी। वरिष्ठ अधिकारी भी राजनैतिक पेंच की बात कर कर्मचारियों को पाठ पढ़ाते रहे हैं। हालांकि अब वर्तमान में हालात बदले हैं, अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति महापौर अजय मिश्रा बाबा का विशेष ध्यान रहता है, ऐसे में यदि अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलता है तो यह उनके लिए बड़ी सौगात होगी। हालांकि महापौर ने कई…
रीवा। जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, भीषण गर्मी के बीच मरीज अस्पताल में बिना एसी-कूलर के झुलस रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल में आईसीयू व एचडीयू जैसी विशेष यूनिट में एसी बंद हैं। इसके फॉल्ट बीते एक सप्ताह में भी जिला अस्पताल प्रबंधन नहीं सुधार पा रहा है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही आईसीयू व एचडीयू में रखा जाता हैं लेकिन एसी बंद होने से उनकी हालत और गंभीर होती जा रही है। रविवार की दोपहर भीषण गर्मी के बीच मरीज आईसीयू व एचडीयू…
Loksabha Result 2024: Whoever becomes Rewa MP, new history will be made, know the reason:रीवा। जनता के फैसले की घड़ी आज आगई है। रीवा संसदीय क्षेत्र में वोटिंग करनेवाले 9.17 लाख मतदाताओं का जनादेशआज आयेगा। जीते चाहे जो भी, 2024 कालोकसभा चुनाव परिणाम रीवा संसदीय क्षेत्रमें नया इतिहास रचेगा। यदि भाजपा प्रत्याशीजनार्दन मिश्रा को जीत मिलती है तो किसीप्रत्याशी के लगातार तीसरी बार सांसद बननेका रिकॉर्ड बनेगा, जो एक नया रिकॉर्डहोगा। वहीं यदि कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्राचुनाव जीतती हैं तो रीवा को पहली बार महिला सांसदप्राप्त होने के साथ ही 1999 के बाद, यानी कि 25 सालबाद कांग्रेस को…
New instructions of Rewa Collector Pratibha Pal:रीवा। प्रदेश में जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावडिय़ों एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं इनके पुनर्जीवन के लिये 5 जून से 16 जून तक विशेष नमामि गंगे-सदानीरा अभियान चलाया जायेगा। यह विशेष अभियान स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक व अशासकीय संस्थाओं एवं जन अभियान परिषद की सहभागिता से चलाया जायेगा। अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रदेश भर में मौजूद जल स्त्रोतों के स्थायी संरक्षण के लिये विभिन्न गतिविधियाँ की जायेंगी। इस अभियान का समापन गंगा-दशहरा को 16 जून को होगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले में जल स्त्रोतों के…
Bad news for liquor lovers, these liquor shops will be closed:रीवा। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना 4 जून को होगी। मतगणना दिवस में शराब की बिक्री, परिवहन, भण्डारण, शराब वेयरहाउस एवं बॉटलिंग यूनिट पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत मतगणना दिवस 4 जून को सभी देसी तथा विदेशी शराब की मदिरा दुकानें बन्द रहेंगी। प्रतिबंध की अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पूरी तरह से…
Even after investigation found fraud of Rs 12 lakh, recovery action was not taken:रीवा। ग्रामीण विकास के नाम पर दोनों हाथों से लूट मची है। चाहे सड़क व भवन निर्माण कार्य के नाम पर हो या फिर गांवों में पेयजल के नल जल योजना का मामला, हर जगह केवल भ्रष्टाचार किया गया है। जमीन पर न तो निर्माण कार्य दिखते न योजनाएं। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार जल संरक्षण व पेयजल के नाम पर हो रहा है। विश्व बैंक से लिए गए ऋण के पैसे का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीण विकास में भ्रष्टाचार का एक ऐसा ही मामला मऊगंज जिले…
Panchaagri Sadhana is completed in the Nautapa of Advocate Deepak Tiwari:रीवा। पेशे से वकील एवं तंत्र-मंत्र विशेषज्ञ दीपक तिवारी की नौवें दिन पंचअग्नि साधना का हठ योग पूरा हुआ। उन्होंने पंचअग्नि साधना की शुरूआत नौतपा के पहले दिन से की थी। लक्ष्मणबाग में खुले आसमान के नीचे भीषण गर्मी में पूरे नौतपा के दौरान दोपहर में 12 बजे से 03 बजे तक चारों तरफ अग्नि ज्वाला के बीच पंचअग्नि साधना में लीन रहे। यह कठिन साधना दीपक तिवारी पिछले 3 वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं। इस साधना के दौरान श्री तिवारी 3 घंटे दोपहर 12…








