रीवा। नगरीय निकाय का दूसरा चरण शुरू है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि अंतिम चरण में रीवा नगर निगम सहित 9 नगर परिषदे है। जिसमे गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट व डभौरा नगर परिषद शामिल है। 10 जगहों पर ईवीएम के माध्यम से वोटिंग कराई जा रही है। सभी जगह मतदान का शुभारंभ सुबह 7 बजे से हुआ है। जबकि समापन शाम 5 बजे किया जाएगा। मतगणना व परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को होगी।
Author: Vindhya Vani
रीवा। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस दफा 5वीं, 8वीं के छात्रों की मुख्य परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई थी। इस परीक्षा का परिणाम विगत माह जारी हुआ, जिसमें जिले के करीब साढ़े 8 हजार छात्र पूरक रहे। अब इन छात्रों की पूरक परीक्षा आगामी 18 जुलाई से कराई जायेगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस बाबत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई से कक्षा 5वीं के छात्रों की पूरक परीक्षा होगी। इसी तरह कक्षा 8वीं के छात्रों हेतु पूरक परीक्षा 21 जुलाई से कराई जायेगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक…
रीवा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरु पूर्णिमा के रूप में 13 जुलाई बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 13 तारीख को प्रात:काल 4 बजे से संचरण करेगी जो रात्रि 12 बजे तक व्याप्त रहेगी। रात्रि 11.18 बजे तक व्याप्त पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व संपन्न होगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का संचरण शनि की राशि मकर में होने से गुरुपर्व विशिष्ट हो गया है। इस दिन के विशेष पूजन मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.45 से लेकर 12.37 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात गोधूलि बेला में अन्य शुभ मुहूर्त शाम 5.50 बजे…
रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने नगर निगम के दो कर्मचारियों पर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। चुनाव ड्यूटी में उपस्थित न होने तथा निर्वाचन संबंधी आदेश की अवहेलना करने पर यह कार्यवाही की गई है। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार नगर निगम रीवा में पदस्थ सहायक वर्ग 3 नरेन्द्र सिंह चंदेल की ड्यूटी नगर परिषद चाकघाट में मतदान सामग्री वितरण में लगाई गई थी तथा 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक रिटर्निंग ऑफीसर के…
रीवा। थाना यातायात जिला रीवा द्वारा बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चिरहुला मन्दिर मे दर्शनार्थियों हेतु यातायात व्यावस्था निम्नानुसार निर्धारित की गई है।1- पुलिस लाइन चौराहा से गुढ़ की ओर जाने वाले समस्त व्यवसायिक वाहन टैंकर / ट्रक/बस आदि सिलपरामोड से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।2- गुढ़ की ओर से रीवा आने वाले व्यवसायिक वाहन टैंकर / ट्रक / बस आदि लोही ब्रिज से रतहरा की ओरजाकर रीवा पहुच सकेगे।3– समस्त आटो रिक्शा (सवारी) को पुलिस लाइन चौराहा से कमाण्डेन्ट बगला तक आने दिया जायेगा, जहा मन्दिर जाने वाले अथवा मतदान केन्द्र जाने वालो को आगे पैदल जाना होगा, तथा वापस…
रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में रहने वाली युवती को शादीशुदा युवक भगा ले जाने की सूचना थाने में परिजनों ने दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि मेरी लड़की को बगल के गांव अमोखर में रहने वाला शादीशुदा युवक सुरेश पांडेय भागा ले गया है। यह सत्ता में अच्छी पकड़ रखता है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। परिजनों ने रविवार को युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि मां-बेटी रात्रि में खाना खाकर सो गई, जब सुबह चार बजे मां की नीद खुली तो देखा की…
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन के शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां कॉलेज रूम में मेंटिनेंस नही होने से कॉलेज के एक छात्रा की जान जाते-जाते बची। दरअसल कॉलेज में मेंटिनेंस कार्य नही होने से कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी द्विवेदी के ऊपर क्लास रूम में लगा पंखा गिर गया। जिससे उसके सर मे गंभीर चोंट लगी है। उसे पीएचसी रामपुर में दाखिल कराया गया जहां से उसे एसजीएमएच रेफर कर दिया गया। बताया गया कि छात्रा को प्रबंधन द्वारा अस्पताल में छोड़ दिया गया और घर वालो को सूचना दे वहां से…
रीवा। भाजपा प्रत्याशी पति पुलिस की सह में दारू बांट रहे थे और जब इस बात की शिकायत कांग्रेस पूर्व पार्षद ने पुलिस को की तो पुलिस पूर्व पार्षद को ले गई और वहां जब दारू बांट रहे आरोपियो ने पूर्व पार्षद को बेरहमी से पीटना शुरू किया तो कुछ देर तो कान में फोन लगाए खड़ी रही और फिर पूर्व पार्षद को पिटता हुआ छोड़ रफूचक्कर हो गई! यह शब्द हमारे नही हैं ऐसा चर्चाओ में कहा जा रहा है। बता दें कि सोमवार की रात पूर्व पार्षद व कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 15 के पति अशोक पटेल झब्बू को बेरहमी…
पार्टी से बगावत कर निर्दलीय लड़ रहे चुनाव रीवा। मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला व उनकी पत्नी रविता शुक्ला को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। संबंधितों ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। पीसीसी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर के हस्ताक्षर जारी पत्र में लेख किया गया है कि अजय शुक्ला द्वारा कांग्रेस पार्टी से बगावत का नगरपिरषद के वार्ड क्रमांक 11 को अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में…
भोपाल। यदि आपको मतदाता पर्ची नही मिली है और आप अपने मतदान केंद्र की जानकारी चाहते है कि आपको कहा मतदान करना है तो हम आपको बता दें कि आप नीचे दिए गए इस लिंक पर मांगी गई जानकारी भरकर आराम से अपने मतदान केंद्र की जानकारी जुटा सकते हैं यह लिंक मप्र शासन द्वारा मतदाताओं की सहूलियत के लिए जारी किया गया है। आप अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के इस पर्व के सहभागी बने।इन लिंक पर करें क्लिकhttp://mpsecerms.mp.gov.in/SECSearchEngineनगर निगम क्षेत्र सहित अन्य नगर परिसद की मतदाता सूची।(क्लिक)ऊपर दिए गए लिंक में क्लिक लिखा हुआ है इसी…
