रीवा। जिला पुलिस भले ही अपराध नियंत्रण के दावे कर ले लेकिन यहां अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अब तो हद यह हो चुकी है कि जिला कलेक्टर के नाम से ही अपराधी ठगी करने लगे हैं। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी मामले में संज्ञान लिया है व लोंगो से अपील की है कि इस प्रकार के फ्रॉड से बचें व किसी प्रकार की जानकारी न दें।क्या है मामला…प्रदेश के रीवा जिले के डीएम मनोज पुष्प की व्हाट्सऐप पर डीपी लगाकर…
Author: Vindhya Vani
रीवा। रीवा में बन रहा ईको पार्क भी अन्य प्रोजेक्ट की तरह रुला रहा है। कंपनी ने कार्यों की डेड लाइन तय कर दी थी, लेकिन कुछ भी समय पर पूरा नहीं हो रहा है। सस्पेंशन ब्रिज का सपना दिखाकर अब इसे सिम्पल ब्रिज में कन्वर्ट किया जा रहा है। 30 मार्च तक का ब्रिज पूरा करने का दावा कंपनी कर रही थी, लेकिन हकीकत कुछ और है। 7 सालों से दो पिलर ही खड़े थे अब जाकर इन पर स्लैब डाला गया है। फिर भी ब्रिज चलने लायक नहीं है। इसके अलावा ईको पार्क तैयार होने में महीनों लग…
रीवा! जिले में नगरीय निकाय चुनाव के बाद से भाजपा नेताओ में जमकर खींचतान मची है! कोई गुंडागर्दी पर उतारू है तो जातिगत गालिया दे रहा है, हालांकि पार्टी की छवि धूमिल करने वालो को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा रही है! भाजपा में एक और कार्यवाही हो सकती है यह कार्यवाही भाजपा नेता सतेंद्र सिंह गुड्डा पर हो सकती है, ऐसा इसीलिए चर्चाओं में कहा जा रहा क्योकि एक ऑडिओ शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह ऑडिओ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह गुड्डा का ही बताया जा रहा है, जिसमे वह ब्राम्हण और क्षत्रिय को जातिगत अपशब्द कह…
रीवा। रक्षाबंधन का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, बहनो ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध इस त्योंहार को मनाया वहीं इस त्योंहार के दिन रीवा केन्द्रीय जेल में बंद भाईयों को भी राखी बांधने उनकी बहने पहुंची लेकिन शासन के अनुमति न होने व कोरोना के चलते इस वर्ष भी भाईयों से बहनों की मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि इस वर्ष किसी प्रकार की कोई जानकारी न होने से सैकड़ो की संख्या में बहने अपने भाईयों को राखी बांधने जेल पहुंच गईं। कई बहनो ने बताया कि घर दूर होने के कारण वह देर…
रीवा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगी करोड़ों की मशीनें सही ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं। सही तरीके से संचालित नहीं होने के कारण इनका दम निकल रहा है। सीटी स्केन भी इन मशीनों में से एक है। इसे करोड़ों की लागत से मरीजों की सुविधा के लिए यहां लगाया गया था। इंस्टालेशन के बाद जनता को समर्पित कर दिया गया था। हालांकि यह मशीन प्रबंधन की लापरवाही के कारण बार बार खराब हो रही है। इस मर्तबा यह 7 वीं बार है जब सीटी स्केन ने दम तोड़ दिया है। तकनीकी खराबी और वोल्टेज फ्ल्क्चुएशन के कारण ही…
रीवा। अंतत: पूर्व संभाग के डीई आशीष बैन को चलता कर दिया गया। डिवीजन से हटाकर एसटीएम में पदस्थ कर दिया गया है। उन पर आंधी, तूफान के दौरान मेंटीनेंस के लिए आए बजट में करोड़ों का वारा न्यारा किए जाने का आरोप लगा था। इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए गुढ़ विधायक ने शासन को पत्र लिखा था। इसी के बाद अब जाकर पूर्व संभाग के डीई ओ हटा दिया गया है। उनकी जगह पर छिंदवाड़ा के पुष्पेन्द्र यादव को पूर्व संभाग में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2019-20 में रीवा…
रीवा। सरकारी अस्पतालों में सांप के काटने का इलाज नहीं है। सरकार ने गांव गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पताल तो खुलवा दिए लेकिन दवाइयों का आभाव है। यही वजह है कि पीएससी में एंटी स्केन इंजेक्शन की व्यवस्था ही नहीं है। यह व्यवस्था सिर्फ सीएचसी स्तर पर ही की गई है। सांप काटने के बाद मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद भी दम तोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गंगेव का सामने आया है। सर नंबर 1 निवासी सविता सिंह को सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुर्ठ तो वह सरिता सिंह को लेकर सीधे…
रीवा। रीवा में चल रही एम्बुलेंस सेवा में 6 नई जुडऩे वाली है। 6 नई एम्बुलेंस भोपाल से रीवा के लिए रवाना कर दी गई है। गुरुवार की सुबह एम्बुलेंस रीवा पहुंच जाएंगी। इसमें से एक एडवांस सपोर्ट एम्बुलेंस सिविल लाइन में खड़ी की जाएगी। वहीं अन्य एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जाएंगी। 6 नई एम्बुलेंस के आने से इनकी संख्या बढ़कर रीवा में 55 हो जाएगी।ज्ञात हो कि 108 एम्बुलेंस सेवा का टेंडर बदल गया है। प्रदेशभर में नई कंपनी जेएईएस प्रोजेक्ट को एम्बुलेंस के संचालन का ठेका मिला है। कंपनी ने रीवा में अब तक 46 एम्बुलेंस पहले ही…
रीवा। सरकार लोगों की जान लेने के बाद ही एक्टिव होती है। अतरैला के ग्राम गुरगुदा में तीन युवक डूब कर मर गए थे। उनके मरने के बाद अब इस नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। 63 करोड़ का ब्रिज बनाया जाएगा। हालांकि अभी शासन से स्वीकृति नहीं मिली है।ज्ञात हो कि अतरैला थाना अंतर्गत टमस नदी के गुरगुदा घाट में जून में एक नाव पलट गई थी। इसमें कई युवक सवार थे। इस हादसे में तीन युवक डूब गए थे। टमस नदी में डूबन से तीनों युवकों की जान चली गई थी। नदी में…
रीवा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल ऋतुराज चतुर्वेदी के गुंडागर्दी का एक और वीडियो शोसल मीडिया में वॉयरल हो रहा है, यह वीडियों भी घटना के स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज का है, इसमें द बार्बर शाप में हुई मारपीट के बाद दुकान के बाहर का वीडियो है जिसमें साफ दिख रहा है कि दुकान से बाहर निकलने के बाद किस प्रकार से युवक द्वारा गुंदागर्दी की जा रही है, इस वीडियो में एक पोल और खुलती दिख रही है कि पुलिस ही उक्त आरोपी को संरक्षण दे रही है, वीडियो को लेकर…
