रीवा। कलेक्टर और एसपी गुरुवार को अचानक संजय गांधी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंच गए। कैदियों के बन रहे वार्ड का अवलोकन किया। साथ ही हेल्प डेस्क, पर्ची काउंटर सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए।लंबे समय बाद गुरुवार की शाम को अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि कलेक्टर और एसपी परिसर में मौजूद हैं और निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर की मौजूदगी का पता चलते ही सीएमओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी और डॉ अलख प्रकाश मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा ले…
Author: Vindhya Vani
REWA- लोकायुक्त रीवा की कार्यवाईट्रेप दिनाक 18/08/2022नाम आवेदक- बिपुल मिश्रा पता- ग्राम सेमरी कला तहसील थाना मन गवा जिला रीवा व्यवसाय/ विभाग-क़ृषि #आरोपी- कमलेश तिवारी, रीडर अनुभिभागिय अधिकारी राजस्व एवं दंडाअधिकारी तहसील मंनगवा जिला रीवा ट्रेप रिश्वत राशि – 10,000घटना स्थल – कार्यालय अनुभिभागिय अधिकारी राजस्व मनगवा जिला रीवा कार्य का विवरण – जमीन पर स्थगन से फाइल हटाने के लिए एवं प्रकरण ख़ारिज करने के लिए रिस्वत की मांग की जा रही थीं ट्रेपकर्ता अधिकारी राजेश पाठक DSP ट्रेप दल के सदस्य – DSP राजेश पाठक,इंस्पेक्टर ज़िआ उल हक , उप निरीक्षक. आकांक्षा पाण्डेय व सुरेश साकेत मुकेश मिश्रा पवन पाण्डेय मनोज मिश्रा प्रेम सिंह लवलेश…
रीवा। सिरमौर जनपद सीईओ पर हुए जानलेवा हमले के बाद सेमरिया विधायक व उनके चेलो पर लगे आरोपो के बाद भाजपा में भूचाल मचा हुआ है,इस मामले से राजधानी सहित केन्द्र स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स व चर्चाओं में कहा जा रहा है कि मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायक केपी त्रिपाठी को तलब किया था और इस मामले को लेकर जमकर फटकार लगाई है और साफ तौर पर इस प्रकार की गलती दोबारा न होने की बात कही है, हालांकि इसकी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया…
रीवा। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने नगर निगम में भूमिपूजन और लोकार्पण की प्रथा को बंद करा दिया है, इसमें होने वाला खर्च अब जनता के लिए उपयोग किया जाएगा। जनता का रुपए तामझाम में नहीं खराब किया जाएगा। पूर्व में ही महापौर ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को कह दिया था। उन्होंने भूमिपूजन व लोकार्पण में लगने वाले टेंट, माइक सहित तामझाम के खर्च पर रोक लगा दी है, हाल ही में महापौर द्वारा कई निर्माण कार्यो के भूमिपूजन किए गए इन भूमिपूजनों में नारियल तोड़ा गया और काम को शुरु कराया गया जबकि इन्हीं भूमि पूजन को यदि…
रीवा। जिले के त्योंथर बिजली डिवीजऩ में जले ट्रांसफार्मर को न बदलने पर ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह चौहान एवं नरेंद्र मोदी की सरकार सहित विधायक पंचूलाल प्रजापति व और सांसद जर्नादन मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बिजली विभाग के एक बार फिर मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। आजकल संपूर्ण रीवा संभाग सहित पूरे मध्यप्रदेश में बिजली विभाग की मनमानी और राज्य सरकार के मूक दर्शक बने रहने और किसानों और ग्रामीणों के जले हुए ट्रांसफार्मर न बदलने के कारण पूरे प्रदेश में आंदोलन जैसी स्थिति है और जमकर इनकी नीतियों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे…
रीवा। रीवा में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अफसरों और कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। त्योंथर के चिल्ला में जबरन ट्रांसफार्मर लगाने पर अड़े दबंगों ने पहले लाइनमैन और कर्मचारियों को पीटा। मौके पर सहायक अभियंता पहुंचे तो उन्हें भी पीटा और कमरे में बंद कर दिया। पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश में थे। पुलिस मौके पर पहुंची तब उन्हें बंधन से मुक्त कराया जा सका। मारपीट के विरोध में विद्युत कर्मचारी लामबंद हो गए। त्योंथर की बिजली गुल कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बारद ही बिजली बहाल हुई। मिली…
रीवा। जिले में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त से मनाने की तैयारी प्रारम्भ हो जायेगी। यह त्योहार 19 अगस्त तक मनाया जायेगा। शहर में एसएएफ मैदान के नजदीक ज्ञान मंदिर, केंद्रीय जेल, लक्ष्मणबाग मंदिर, मुकाती मंदिर सहित जिले के अन्य स्थानों में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जायेगा।विदित हो कि श्रीमद् भागवत एवं भविष्य पुराण की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र एवं वृषभ राशि के चंद्रमा संचरण काल में मध्य रात्रि को हुआ था। श्री कष्ण जन्माष्टमी पर्व के समय 6 तत्वों, भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष, अर्ध रात्रि काल,…
रीवा। पार्किंग व बाजार बैठकी ठेकेदार की लगातार आ रही शिकायत पर महापौर अजय मिश्रा बाबा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि पार्किंग व बाजार बैठकी व्यवस्था जनता के हित के लिए है न कि उनको परेशान करने के लिए। इसलिए कोई भी पार्किंग ठेकेदार जनता से अभद्रता नहीं करेगा और न ही अवैध वसूली की जाएगी। यदि इस प्रकार की कोई भी शिकायत उन तक पहुंचती है तो ठेके निरस्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार बैठकी ठेकेदार की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ठेकेदारों के कर्मचारी डे्रस…
रीवा। जलप्रपात घूमने गए दो युवकों को बदमाशों ने बीती शाम लूट का शिकार बनाया। घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलहा प्रपात की है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम दो युवक और एक युवती जलप्रपात घूमने गए हुए थे। सुनसान स्थान में दो युवक और युवती को देख तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और युवकों से मारपीट कर उनका पैसा लूट लिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद युवती से भी बदमाशों ने छेडख़ानी की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़तों ने लूट और छेडख़ानी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। नईगढ़ी पुलिस ने अज्ञात…
रीवा। जिले की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े होते जा रहे हैं, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब आम जन क्या अधिकारी-कर्मचारियों पर ही हमला शुुरु कर दिया है। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर ही दूसरे अधिकारी पर हमला किया गया है। मंगलवार को जहां जनपद सीईओ पर हमला किया गया था वहीं अब बुधवार को त्योंथर सब डिवीजन के एई पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि त्योंथर सब डिवीजन एई गगनेश अखौडिय़ा अपने शासकीय वाहन में सवार होकर रायपुर सोनौरी जा रहे थे अमाव चिल्ला गांव के समीप पहंचे तो देखा…
