रीवा. नगर निगम मे पदस्थ्य सहायक यंत्री बीएस बुंदेला के पिता राघवेंद्र सिंह बुंदेला का निधन सोमवार को उपचार के दौरान हो गया. राघवेंद्र बुंदेला 91 वर्ष के थे और उनके निधन की खबर मिलते ही जिले मे शोक की लहर है. बताया गया की वह बीते दो वर्षो से गंभीर बीमारी से जूझ रहें थे और एक माह से उनका स्वास्थ्य ज्यादा ही ख़राब था. सोमवार को उपचार के दौरान उनका निधन अस्पताल मे हो गया. बता दें की राघवेंद्र बुंदेला ने फारेस्ट ऑफिसर के पद पर रीवा सहित प्रदेश भर के कई जिलों मे अपनी सेवा दी हैं…
Author: Vindhya Vani
सिंगरौली. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पार्टी के तय सांगठनिक संरचना के मुताबिक नवंबर में समाप्त हो रहा है।चेहरा बदलना तय माना जा रहा है। इस बात की भनक लगने के बाद पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के बीच कोशिश तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के एक दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में नेताओं के बीच दबदबा दिखाने की कवायद को इसी का नतीजा माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम रहा हो या फिर ग्रामीण अंचल में दबदबा दिखाने के लिए समर्थकों का प्रयोग किया गया।पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष के…
सतना. उचेहरा थाना इलाके में एक छात्रा के अपहरण और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दो बदमाशों ने मिलकर कोचिंग क्लास जा रही छात्रा का बाइक से अपहरण कर लिया था। छात्रा को किडनैप कर बदमाश जंगल ले गए थे। जंगल में पहले से मौजूद दो बदमाशों को छात्रा को सौंप दिया गया। उनमें एक बदमाश छात्रा पर शादी करने का दबाव डालने लगा। किशोरी के मना करने पर सभी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। बताया गया कि छात्रा की चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद दो-तीन लोग दौड़े,…
रीवा. मीडिया सूत्रों के अनुसार बीते दिवस बीते दिवस रंगदारी वसूली करने गए एक विद्यालय में जब आरोपी की मंशा पूरी नहीं हुई तो उसने विद्यालय के बच्चों के सामने ही शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। हांलाकि शिक्षक के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो काफी दिन पुराना है लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद अब शिक्षा जगत में आक्रोश का महौल व्याप्त है।दरअसल यह पूरा मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़वा का है जो गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में है। बताया गया कि ग्राम गढ़वा निवासी पियूष विश्वकर्मा नाम का शख्स स्कूल पहुंचकर शिक्षक ब्रजभान प्रसाद वर्मा…
रीवा. शहर के बीचोबीच घोडा चौराहे में मौजूद महाराजा व्यंकट रमण सिंह जूदेव की प्रतिमा में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. प्रतिमा मे लगी तलवार चोरी हो गई. इस घटना से पुरे रीवा सहित राजघराने मे हड़कंप मचा हुआ है और इसकी कड़ी निंदा की जा रही है. चोरी की वजह आर्थिक लाभ या इतिहास के साथ छेड़छाड़ है फ़िलहाल कुछ स्पस्ट नहीं है. READ ALSO: देश के रक्षा की कसम खाने वाले ने ही अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट! प्रेम प्रसंग का था मामला, तीसरे की इंट्री से हुआ क़त्ल… बता दें की महाराजा व्यंकट रमण…
रीवा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायपुर कर्चुलियान में एक दिन पूर्व हुई नवब्याहता की मौत मामले में पुलिस ने पति सहित ससुर को गिरफ्तार किया है। महिला की मौत हत्या करना पाए जाने के बाद पुलिस ने नवब्याहता के पति सहित ससुर के विरुद्ध धारा 302 का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार पत्नी की हत्या का आरोपी पति भारतीय सेना का जवान बताया जा रहा है जो कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियों में घर आया था। हत्या की इस वारदात में पति के साथ साथ ससुर की भी संलिप्तता पाई गई जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हांलाकि…
अनूपपुर । अनूपपुर जनपद अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी में बीते एक पखवाड़े से स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को अजीब-गरीब हरकत हो रही है. इससे स्कूल प्रबंधन सहित परिजन व छात्राएं परेशान हैं. घर से स्कूल आने तक छात्राएं सही रहती हैं लेकिन वहां से स्कूल पहुंचने पर वह अजीब हरकत करने लगती हैं. स्कूल में पहुंचने के बाद से ही वह रोने चिल्लाने के साथ ही बेहोश हो जाती हैं.वीडियो देखने के लिए क्लिक करें(CLICK) विद्यालय की कक्षा नवमी एवं दसवीं की 4 छात्राओं को ऐसी ही समस्या होने पर विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को…
सतना. भाजपा नेताओ के नए नए कारनामो से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी परेशान हो रहें हैं. कभी वह अपने बयानों को लेके चर्चा में रहते हैं तो कभी वह अपने की हुई करतूतों से अब एक वीडियो भाजपा मंडल अध्यक्ष का वायरल हो रहा है. जिनकी पत्नी डॉक्टर हैं और उनकी जगह उनके चेम्बर पर वह बैठे हैं. यह आरोप एक वीडियो जो शोसल मिडिया में वायरल हो रहा है उसको लेके लगाए जा रहें हैं. अब इन आरोपों में कितनी सत्यता है यह तो जाँच के बाद ही सामने आएगा लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से भाजपा…
सतना। शहर के स्टेशन रोड से लगी हुई करोड़ों रुपए की कीमत की बेशकीमती जमीन पर फिर विवाद सामने आया है। इस बार यह विवाद कब्जे को लेकर हुआ है। मामले में जो जानकारी सामने आ रही है उसमे एक महिला के साथ मारपीट कर दी गई। महिला कोर्ट के आदेश पर अदालत की टीम के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंची थी लेकिन कब्जाधारी द्वारा यह कार्य कर दिया गया। मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हासिल जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड से सहकार भवन जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 13 हजार वर्गफुट जमीन पर…
भोपाल। प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों को बायोमेट्रिक मशीन में हाजिरी देनी होगी। साथ ही, महाविद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज करनी होगी। इस बाबत उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक महाविद्यालयों के सभी शिक्षक कर्मचारियों की अब शत-प्रतिशत हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से ही दर्ज होगी। इसके लिए जनभागीदारी मद से नियम के तहत महाविद्यालय बायोमेट्रिक मशीन खरीद सकेंगे। उक्त कार्यवाही महाविद्यालयों को 30 सितम्बर तक करनी होगी तथा 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक में ही सभी शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति लेने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि चार साल…
