रीवा। अवारा पशुओं को पकडऩे को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 13 निवासी समाजसेवा अधिवक्ता मानवेन्द्र द्विवेदी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम रीवा के एचओ भागिरथी गौर स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिगोते और सफाई प्रभारी बृजेन्द्र पाठक द्वारा वार्ड क्र 13 के उन पशुपालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की है जो अपने पशु को बांध कर रखतें हैं जबकि नगर में घूम रहें आवारा पशुओं के मालिकों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके विरूद्ध पशुपालक न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे सफाई प्रभारी…
Author: Vindhya Vani
रीवा। बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी में एक भजीजा ही चाचा का हत्यारा बन गया। छत के रास्ते घर के अंदर घुसा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी निवासी हरिशंकर मिश्रा उम्र 42 वर्ष गुरुवार की शाम 8 बजे घर पर अकेले ही थे। तभी छत के रास्ते पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा क्षितिज मिश्रा घर के अंदर घुस गया। वह साथ में कुल्हाड़ी रखा हुआ…
सतना. रेलवे ने सतना-रीवा के यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। विंध्य को सीधे सूरत से जोड़ने वाली रीवा-उधना-रीवा वीकली स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को रेलवे ने नवंबर तक बढ़ा दिया है। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित दिन और ठहराव, समय-सारिणी के अनुसार रहेगी। बताया गया कि ट्रेन 09045 हर शुक्रवार को उधना से रीवा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 30 सितम्बर तक बढ़ाया गया था इसे अब आगे विस्तारित करते हुए 25 नवम्बर तक किया गया है। इस ट्रेन में 7 अक्टूबर 4 अतिरिक्त शयनयान श्रेणी के कोच लगेंगे। इसी तरह ट्रेन…
रीवा/सिंगरौली. नगर निगम रीवा के तत्कालीन व वर्तमान सिंगरौली नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह का निधन हो गया. सूत्रों के मुताबिक बताया गया की सिंगरौली में देर रात उको सीने में अचानक दर्द उठा और उन्हें आनन-फानन में बैढन के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. बता दें की आरपी सिंह रीवा वीणा सेमरिया के रहने वाले हैं. रीवा नगर निगम में भी बीते विधानसभा चुनाव 2018 के पूर्व अपनी सेवा लम्बे समय तक दी थी. उनके निधन पर रीवा नगर निगम सहित सिंगरौली नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों शहित स्थानीय लोंगो ने शोक…
जबलपुर. वाहन की चैकिंग और चालान की कार्रवाई से भड़के कुंडम के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थानेदार को न केवल धमकाया, बल्कि नारेबाजी करते हुए वाहनों को भगा दिया। भाजपा नेता का कहना था कि उससे पूछे बिना वाहनों की चैकिंग करने की हिम्मत कैसे हुई? पुलिस ने मंडल अध्यक्ष व उसके साथियों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। कुंडम का पुलिस अमला सोमवार रात एसआई राजेश सैनी के साथ वाहनों की चैकिंग कर रहा था। चालान की सूचना मिलने पर कुंडम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश साहू 12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे…
रीवा। किसान कल्याण एवं कृषि विकास के उप संचालक यूपी बागरी ने बताया कि जिले में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अधिक दाम पर खाद बेचने पर किसान भाई व्हाट्सएप नंबर पर सूचित करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना दें। उप संचालक ने बताया कि रीवा में गोपाल प्रसाद पाठक को उनके नंबर 9425469844 पर व्हाट्सएप करें। मऊगंज में राजेन्द्र सिंह के नंबर 8319870605 में व्हाट्सएप करें। रायपुर कर्चुलियान में विजय बहादुर सिंह के नंबर 9111110541 में व्हाट्सएप करें। सिरमौर में बृजेश प्रताप सिंह के नंबर 8319439334 में व्हाट्सएप करें। त्योंथर में टीआर त्रिपाठी के नंबर 8717875151 पर…
रीवा। स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। इस मर्तबा वित्तीय अनियमितता का आरोप सीएमएचओ सहित फार्मासिस्ट और लिपिक पर लगा है। स्वास्थ्य शिविर के लिए आए बजट का दुरुपयोग कर सामग्री की खरीदी क्रय नियम का उल्लंघन कर किया गया। करीब 4.41 लाख के वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। कलेक्टर से स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी की शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर खरीदी और टेंडर के मामले में हमेशा से ही विवादों में रहा है। ठेकेदारों के साथ यहां के कर्मचारियों और…
सतना/रीवा. जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन में दोहरीकरण के तहत प्री नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। आधा दर्जन गाड़िया कटनी-मुड़वारा वाया प्रयागराज होकर जाएंगी। बताया गया कि रीवा-बिलासपुर सुपरफास्ट 15 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। ट्रेन दुर्ग-नवतनवा भी 16 सितम्बर से दो अक्टूबर तक नहीं चलेगी। 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा होकर जाएगी। प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा परिवर्तित मार्ग से जाने वाली गाड़ियों में हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक, भोपाल-हावड़ा, 19413 अहमदाबाद-कोलकाता वीकली, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद, 20971 उदयपुर-शालीमार, 20972 शालीमार-उदयपुर 20830…
रीवा। नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली हमेशा ही चर्चाओं में रहती है, इन दिनो नगर निगम में हुई फॉयर बिग्रेड खरीदी व इसके खड़ा करने के लिए बनाया गया फॉयर स्टेशन चर्चाओं में हैं। इन दोनो कामों में निगम ने कई लाख फूंक तो दिए लेकिन इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। ऐसा चर्चाओं में कहा जा रहा है। वह हम आपको आगे की खबर में बताते हैं कि इसको लेकर चर्चाएं हो क्या रही हैं। समदडिय़ा ने लगाए बैरीकेंट्स चर्चाओं के अनुसार नगर निगम ने करीब 3 लाख रुपए खर्च कर अपनी चहेती एजेंसी को न्यू बस स्टैंड…
सतना। भले ही प्रदेश सरकार कितने भी दावे अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं व मातृ रक्षा के कर ले लेकिन सामने आ रहे मामले पोल खोल ही देते हैं। यहां एक बार फिर सामने आए मामले ने इंसानियत को संर्मिंदा कर दिया। बता दें कि बलत्कार पीडि़ता के गर्भ में पांच माह का बच्चा था और उसकी मौत खून की कमी से हो गई। इस मौक ने कानून व्यवस्था के साथ-साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। READ ALSO-Rewa: नगर निगम के सफाई कर्मचारी विनोद ने की किशोरी से छेड़छाड़! घर में अकेला देख गेट खोलने को बोला,…
