रीवा। मुख्य मंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को सेवा पखवाड़े के दौरान में स्कूल के गंदे शौचालय को सांसद जर्नादन मिश्रा के द्वारा साफ करने को लेकर विधायकों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए, विधायक प्रदीप पटेल व दिव्यराज सिंह ने स्कूलों के शौचालयों और व्यवस्था के सत्यापन कराने की बात कही। वहीं कलेक्टर मनोज पुष्प ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें के स्कूलों के शौचालय साफ हों। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।…
Author: Vindhya Vani
रीवा। रीवा में पौधरोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कागजों में पौधे लगाकर लाखों रुपए का वारा न्यारा किया गया। मामले की जांच हुई तो 10 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा सामने आया। 50 लाख पौधे लगाने थे, लेकिन रेंजर, वनपाल, और वनरक्षकों ने मिलकर इसमें घालमेल कर दिया। मौके पर सिर्फ 39 हजार 576 गड्ढे खुदवाए गए। पौधे भी 10 हजार 739 कम लगवाए गए। इन पौधों को हालांकि कागजों में जिंदा रखा गया। उनकी निंदाई, खाद, कीटनाशक और फिनिसिंग के नाम से राशि आहरित करते रहे। सारी राशि कर्मचारी, अधिकारियों ने मिलकर डकार ली। अब…
रीवा. चोरहटा थाने के खोखम गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। पति ने तो पुलिस को जानकारी दी है की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के साक्ष्य के सामने आने कि चर्चाये तेज हैं। जनकती के मुताबिक श्रद्धा सिंह पटेल पति काश्मीर सिंह उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दी की वह बच्ची को सुबह स्कूल छोड़ने गया था। जब लौटकर आया तो कमरे में महिला का शव लटक रहा था जिसे उतारकर बिस्तर पर लिटा दिया।…
शहडोल. शहडोल जिले में एक विद्यालय में शिक्षक कि शर्मनाक हरकत सामने आई है. गंदे ड्रेस में स्कूल पहुंची 5वीं कि छात्रा का शिक्षक ने बच्चो के बीच में ही ड्रेस उतरवा दिया और वह अंडर गारमेंट्स में करीब दो घंटे तक खड़ी रही. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इस वीडियो में शिक्षक छात्रा का ड्रेस धोते भी नजर आ रहें हैं. अब इस पुरे घटना क्रम के पींछे शिक्षक कि सोच और मानसिकता क्या था यह तो वही जाने लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना कि जमकर निंदा हो…
रीवा। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिल्पी प्लाजा में होर्डिंग गिरने के मामले के बाद शहर के कई हाई रिस्क होर्डिंग को हटवा दिया था। ऐसे क्षेत्र खासतौर पर चिंहित किए गए थे जहां तेज हवा व तूफान से होर्डिंग गिरने का खतरा था और पुरानी बिल्डिंग थी लेकिन अब निगम प्रशासन अपने ही इस निर्णय के विपरीत काम करता दिख रहा है। दरअसल जिन जगहों से निगम प्रशासन ने होर्डिंग हटवाएं थे वहीं अब फिर से होर्डिंग स्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह काम निगम की ही पुरानी चहेती एजेंसी को मिला है। वहीं निगम…
सतना। नवरात्रि पर्व शुरु हो गया है ऐसे में दुर्गा माता की प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। सतना में कोठी के एक गांव से मूर्ति लेने सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरहा टोला पहुंचे युवको का मूर्ति लेने को मूर्तिकार से कहा सुनी हो गया। जिसके बाद दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इतने में ही वहीं पास में रहने वाला गुड्डा साहू पिस्टल लेकर आया और हवा में फॉयर शुरु कर दिए। बताया गया कि युवक ने दो फॉयर लगातार हवा में किए और दहशत फैला दी। फॉयर होता देख मूर्ति लेने वाले सहित आस-पास…
रीवा। इस वर्ष अश्विन अथवा शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा, 26 सितंबर, सोमवार से आरम्भ होने जा रही है। नवरात्रि में दुर्गा माता की नौ दिनों में 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो माता रानी सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन जब नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है। मां जगदंबे की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर करती है। नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन होती है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है। इसी प्रकार से वह जिस दिन विदा होती हैं, उस…
रीवा. विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भाजपा उपाध्यक्ष को कई बड़े नेताओं की फोटो लगाकर मैसेज पोस्ट किए गए हैं। भाजपा उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।15 सितंबर को भाजपा उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी का जन्मदिन था। विंध्यवाणी उस दिन फर्जी आईडी से संदेश भेजे गए। सेमरिया विधायक नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई है और उसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष की फोटो लगाई गई। इसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम पर मैसेज पोस्ट किए गए हैं। READ ALSO-रीवा के पोर्न स्टार की कहानी! वेबसाइट पर पत्नी के वीडियो और फोटो…
सतना। गाय को मां का दर्जा दिया जाता है लेकिन सतना में कुछ क्रूर लोगो ने इस मां को ही बीच सड़क घसीट डाला, मामला सतना के शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित पेप्टेक सिटी टाउनशिप के सामने का है। जहां एक ढ़ाबा के सामने गाय की मौत होने के बाद संचालक ने इसको जेसीबी से हटवाया, यहां तक तो ठीक था लेकिन जेसीबी चालक और संचालक की क्रूरता इतनी रही कि उनके द्वारा गाय को रस्सी से बांधकर करीब आधा किमी. तक सड़क पर घसीटकर उसे ढ़ाबे के सामने से हटवाया गया। हैरानी इस बात की है कि सैकड़ो लोग…
रीवा। जिले की अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी दर्शना वाकड़े ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हाशिल की है, यह उपलब्धि अकेली दर्शना के लिए ही नहीं बल्कि पूरे रीवा खेल जगत के लिए है। बता दें कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेलो का आयोजन 26 सितंबर से 2022 तक गुजरात में किया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं व कई खेल विधा के हजारो खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं। मप्र से इस प्रतियोगिता के लिए चार निर्णायकों का चयन किया गया है, जिसमें एक रीवा से इंटर नेशनल कबड्डी खिलाड़ी दर्शना वाकड़े भी शामिल हैं। हम आपको…
