रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में निपानिया पुल में देर रात एक युवक ने अचानक से छलांग लगा दी। हादसे के बाद परिजनों ने डायल 100 को जानकारी दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। रात में अधेरा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हुआ जिसके बाद सोमवार की सुबह से होमगार्ड के गोताखोरों की मदद से बीहर नदी की सर्चिंग शुरु की गई। स्टीमर वोट के सहारे 1 किलोमीटर के एरिया में बीहर नदी के तेज बहाव के बीच युवक को सर्चिंग का कार्य जारी है। दोपहर में खबर लिखने तक युवक की लाश नहीं मिल पाई थी।…
Author: Vindhya Vani
रीवा। संपत्ति के लालच में पुत्रों ने मिलकर पिता को बंधक बनाकर मारपीट की। घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की है। तीन बेटों ने जमीन और पैसा के लिए अपने पिता के साथ शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। घटना में पिता मुन्ना सिंह को गंभीर चोट पहुंची, जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों ने नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दो माह पहले आरोपी पुत्रों ने पिता को घर से बेदखल कर दिया था, जिसके चलते वो एक ढाबे में रहकर गुजारा कर रहे…
रीवा.नगर निगम के कर्मचारियों को एक बार फिर मृत जानवरों के निष्पादन में समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की वजह से शहर में बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हुई है, जिन्हें कुठुलिया के पास दफनाया जाता रहा है लेकिन वहां पर अब स्थान की समस्या आ रही है।READ ALSO- BJP नेता ने की महिला से ‘गंदी बात’! निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो वायरल… जिसकी वजह से मैदानी गांव के पास स्थित एक भूमि पर नगर निगम के कर्मचारी मृत जानवरों को लेकर पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और विरोध शुरू…
मीडिया सूत्रों के अनुसार नेता बीजेपी के हैं.
READ ALSO- BJP नेता ने की महिला से ‘गंदी बात’! निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो वायरल…
रीवा। फेमस यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि यह भीषण सड़क हादसा मप्र में ही हुआ है और वह टूर पर निकले थे। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि बताया यह जाता है कि उनके हेलमेट में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद भी हो गई है। बता दें कि बीते कई दिनो से अपडेट न आने के कारण उनके फैंस परेशान थे और लगातार उनको लेकर पूछतांछ कर रहे थे। इसी बीच यह खबर जब फैंस तक पहुंची तो उनको काफी दुख हुआ…
रीवा। जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को मनगवंा थाने का घेराव प्रदर्शन के दौरान मंच से थाना प्रभारी को अपशब्द कहना कांग्रेस पार्षद को महंगा पड़ गया। कांग्रेस पार्षद के इस बड़बोलेपन को लेकर मनगवां थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में कांग्रेस पार्षद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद अब पूरा मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद अरविंद मिश्रा शनिवार को स्थानीय जन समस्या व पुलिस के ढुलमुल रवैया को लेकर थाना परिसर से 200 मीटर दूर घेराव प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में थाना प्रभारी…
रीवा। शारदीय नवरात्र पर शहर में जगह-जगह डांडिया-गरबा नृत्य के जारी कार्यक्रमों में मां दुर्गा की सर्वत्र गुंज से माहौल भक्ति व श्रद्धा से सराबोर हो गया है। शिल्पी कामता रेसीडेंसी प्रांगण में आयोजित डांडिया-गरबा नृत्य कार्यक्रम का उदघाटन महापौर अजय मिश्रा बाबा और उनकी पत्नी गीतांजलि मिश्रा ने दीप जलाकर किया। डांडिया-गरबा नृत्य की धूम में छोटे-छोटे बच्चें और बच्चियों के अलावा रेसीडेंसी की महिलाएं एवं अन्य भी संगीत पर थिरके व झूमें। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। कार्यक्रम के बाद महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा हमारे जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरुरी है। यह कार्यक्रम बच्चों व आज…
सिंगरौली. रीवा संभाग के सिंगरौली जिले में एक चौकाने वाला परिणाम आया है. दरअसल एक युवक ने जेल में रहते हुए ही चुनाव जीत लिया है. इस बात कि जानकारी जैसे ही लोंगो को हुई लोग हैरान हैं क्युकि सिंगरौली के राजनैतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. हम आपको बता दें कि जिले के दो नगर परिषदों के नतीजे शुक्रवार को सामने आए हैं। इसमें सरई नगर परिषद के वार्ड 14 का परिणाम चौंकाने वाला था जिसने सब को हैरानी में डाल दिया। यहां एक प्रत्याशी प्रेम सिंह ने जेल में रहते हुए पार्षद पद के लिए चुनाव…
