Author: Vindhya Vani

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

रीवा। मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर में भीड़ बढ़ गई है। चार दिनों से यहां पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। लोग परिवार के साथ वन्यजीवों को देखने पहुचं रहे हैं। हालांकि मंगलवार को नवमीं के कारण जरूर लोग पूजाअर्चना में व्यस्त रहे। इससे थोड़ी संख्या में कमी देखी गई। आने वाले दिनों में फिर से पर्यटकों के बढऩे के आसार हैं।दशहरा की छुट्टियां चल रही हैं। इन छुट्टियों का लोग परिवार संख्य जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर भी जा रहे हैं। चिडिय़ाघर में छुट्टियों के कारण भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। हर दिन…

Read More

DEMO PICरीवा। मुकुंदपुर चिडिय़ाघर में एक वन्यजीव आया तो दूसरे की मौत हो गई। जोधपुर से चिडिय़ाघर लाए गए चिंकारा ने दम तोड़ दिया। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। जबलपुर वाइल्ड लाइफ सेंटर में पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चला पाएगा।ज्ञात हो कि मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर में कई राज्यों से वन्यजीवों को लाकर यहां रखा गया है। इसमें सफेद बाघ, बब्बर शेर, यलो टाइगर के अलावा अन्य शाकाहारी और मांशाहारी जीव शामिल हैं। जल्द ही यहां घडिय़ाल, कछुआ और अन्य जीव भी लाए जाएंगे। मार्तण्ड सिंह…

Read More

रीवा। जिले में दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट के चलने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। आगामी 6 अक्टूबर से जिले में दो पहिया वाहनों की सख्ती से जांच होगी तथा बिना हेलमेट चलने वालों को चालान करने के साथ पुलिस की अभिरक्षा में भेजा जायेगा। चालान न्यायालय के माध्यम से ही निराकृत होंगे। उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की विशेष बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि दो पहिया वाहन में हेलमेट अनिवार्य किया गया है। हेलमेट लगाना आवश्यक है इसे परेशानी न समझा जाय। हेलमेट लगाने से वाहन…

Read More

सतना. नवरात्र में जहां लोगों को कन्या पूजन के लिए बेटियों को मोहल्ले में तलाशना पड़ता है, वहीं शहर में एक ऐसा गरीब परिवार भी है जिसके घर में 15 साल में नौ कन्याओं ने जन्म लिया। नवरात्र में इस परिवार को नौ कन्याओं की पूजा के लिए कन्या तलाशने की जरूरत नहीं है। नवमी कन्या ने बीते माह नवरात्र से पहले कल्लू के घर जन्म लिया है, जिसका नाम रखा है अनू। सिंधी कॉलोनी की टपरिया बस्ती में रहने रहने वाला कल्लू वंशकार महज 30 साल की उम्र में एक-दो नहीं, नौ बेटियों का पिता बन गया है। नवमीं बेटी…

Read More

रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में बीते दो वर्ष से किसी प्राचार्य ने कोई कार्यवाही नहीं की। केवल ईओडब्ल्यू ने 19 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया और उच्च शिक्षा विभाग ने पूर्व प्राचार्य डॉ रामलला शुक्ल को निलम्बित किया। उक्त कार्यवाही के लिए ईओडब्ल्यू व विभाग ने कलेक्टर की जिस रिपोर्ट को आधार माना, उसमें 19 लोगों के अलावा अन्य पर कार्यवाही करने प्राचार्य को निर्देशित किया गया था। इसके बाद भी बीते दो वर्ष में महाविद्यालय के दो प्रभारी प्राचार्य हुए परंतु किसी ने भी संबंधितों पर कार्यवाही करने हिम्मत नहीं…

Read More

रीवा। एसएसएन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ साधना कुशवाहा को लंदन में ‘ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्डÓ से सम्मानित किया गया। गत 8 से 12 सितंबर तक नया भारत महोत्सव ‘संकल्प से सिद्धि तकÓ का आयोजन एमएटीवी मीडिया ग्रुप, लंदन, भारतीय उच्चायोग यूके, हाउस ऑफ कॉमन्स, यूके पार्लियामेंट-लंदन, ग्लोबल गवर्नेंस न्यूज ग्रुप, नई दिल्ली और ट्राइडेंट ग्रुप किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, महामहिम रानी के निधन के कारण, संसदीय समारोह रद्द कर दिया गया था। पुरस्कार समारोह का आयोजन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को…

Read More

रीवा। समाज और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति उन्हें अपराध की ओर ले जा रही है। नशे के कारण परिवार भी टूट रहे हंै। नशे की इस बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर पिछले 13 सालों से लगातार भीख मांगकर और जूते साफ का नशा छुड़वाने में सुजीत द्विवेदी को सफलता मिली है। इस तरह लगभग वह 30 हजार लोगों से नशा छुड़वा चुके हैं। वहीं इस नशामुक्ति अभियान में 70 हजार लोगों को जोड़ चुके हैं। भारत नशा मुक्ति के अभियान में वह अकेले नहीं बल्कि उनके बेटे व परिवार भी शामिल हैं। नशा के कुप्रभावों को लेकर जनजागरुकता के…

Read More

डेमो पिक.रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। हास्टल में रहने वाले सीनियर छात्र एक जूनियर को लबे समय से टार्चर कर रहे थे। सुबह शाम उसकी पिटाई करते थे। अपने सारे काम करा रहे थे। रैगिंग से परेशान छात्र ने इसकी शिकायत दिल्ली तक की है। एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही देश से लेकर प्रदेश तक हड़कंप मच गया है। डीन को जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीन ने जांच टीम बना दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई तय है। ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के कई…

Read More

रीवा। पिछले ढाई वर्ष से स्थगित रीवा-चिरमिरी टे्रन का संचालन 5 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। इस बाबत रेल प्रशासन द्वारा सूचना जारी की जा चुकी है। हालांकि यह ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जबकि ढाई वर्ष पूर्व इस टे्रन का रीवा स्टेशन से नियमित संचालन होता था। गौरतलब है कि 22 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने देशभर की यात्री टे्रन का संचालन रोक दिया गया था। इस क्रम में रीवा-चिरमिरी टे्रन का संचालन भी रुक गया। READ ALSO- BJP नेता ने की महिला से…

Read More

भोपाल. प्राइवेट अस्पताल की नर्स कि नौकरी करने वाली युवती से रेप का मामला प्रकाश में आया है। ऑनलाइन वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी रैपिडो बाइक के चालक ने शादी का झांसा देकर सवा साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। बुकिंग के दौरान युवती की दोस्ती आरोपी से हुई और यह प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे.READ ALSO- BJP नेता ने की महिला से ‘गंदी बात’! निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो वायरल… हाल ही में उसे पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। इस पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने…

Read More