जबलपुर। कई तरह के विवादों में थाने में मामला दर्ज होने की बात तो आपने सुनी होगी लेकिन दुल्हन का मेकअप बिगडऩे पर थाने में एफआईआर दर्ज होने का मामला भी सामने आया है। यह सुन आप हैरान जरूर रह जाएंगे लेकिन यह सच है। आपको बता दें कि जबलपुर में एक दुल्हन अपनी शादी के लिए मेकअप कराने एक ब्यूटी पार्लर गई थी। परिवार जनों का दावा है कि ब्यूटीशियन ने खुद मेकअप करने के लिए कहा था लेकिन नहीं किया, नौसिखिया अपने प्रशिक्षुकों से मेकअप करा दिया जिससे मेकअप बिगड़ गया और दुल्हन का पूरा लुक बिगड़ गया।…
Author: Vindhya Vani
ब्यूटीशियन ने बिगाड़ा दुल्हन का मेकअप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, वजह जान आप हैरान रह जाएंगे…
रीवा। पति-पत्नी के विवाद आए दिन सामने आ रहे हैं, कई ऐसे विवाद भी सामने आ रहे है जो जानलेवा साबित हो रहे है। अब जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत पथरौड़ा कला में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक का सुराग नहीं लग रहा है, आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जलप्रपात में छलांग लगा दी, हालांकि बीते तीन दिन से इस जलप्रताप पर भी पुलिस सर्चिंग कर रही है लेकिन युवक की जानकारी अब तक नहीं लग पाई है। सूत्रों की माने तो पहले पत्नी युवक से विवाद कर घर से निकली थी लेकिन वह…
रीवा। मोहल्ले में चोरी और पुलिस पर जिम्मेदारी, ऐसा पहली बार हुआ है। पुलिस महकमे के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है तब किसी मोहल्ले में चोरी होने पर वहां तैनात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। अगर इस तरह की प्रथा पुलिस विभाग में लागूू कर दी जाये तो शायद ही शहर में चोरी की वारदातें सुनने को मिलें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरू नगर में हुई कार चोरी की घटना के लिए वहां तैनात प्रधान आरक्षक को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। चोरी की घटना में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी…
रीवा। रीवा से मुम्बई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल टे्रन के संचालन की अवधि आगामी 31 मार्च तक के लिए बढ़ गई है। इस साप्ताहिक ट्रेन मेें दो सौ से ढाई सौ तक वेटिंग आ रही है। इसके बाद भी रेल प्रशासन इसके नियमित संचालन पर विचार नहीं कर पा रहा हैं, जिसका कारण इस रेल मार्ग की व्यस्तता को बताया जा रहा है। अखिल भारतीय समय सारिणी सभा-2022 में रेल प्रशासन ने टे्रन के नियमित संचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी है। उक्ताशय की जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक अनुराग पाण्डेय क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति…
भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा दस्ते में अब दो लैब्राडोर डॉग को शामिल किया गया है। इनके नाम ओरियो व शेरू बताए गए हैं। इनमें व्हाईट जो है वह शेरू है और ब्राउन में ओरियो। अब यह एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था देखेेंगे। लैब्राडोर प्रजाति के दोनों डॉग्स की उम्र करीब एक साल है। विस्फोटक सूंघने की इनकी क्षमता इतनी है कि माचिस की जली हुई तीली को छिपाकर रख देने पर वह इसे सूंघकर इशारा कर देते हैं। बीते 10 वर्षो से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले डॉग्स मणि एवं मोंटी को सेवानिवृत्त कर दिया गया।…
रीवा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए निरूशुल्क प्रशिक्षण का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षण एक जनवरी 2023 से आरंभ होगा। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय रीवा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पात्र युवाओं को बैंकिंगए रेलवेए संयुक्त चयन परीक्षाए बीमा तथा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं का निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में ज्ञानोदय विद्यालय तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य बीके शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं…
रीवा। नेशनल हाईवे 39 में रीवा तथा सीधी जिले की सीमा में स्थित मोहनिया घाटी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा 1004 करोड़ की लागत से मोहनिया टनल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की सबसे चौड़ी 6 लेन टनल का लोकार्पण 10 दिसम्बर को किया जा रहा है। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मोहनिया टनल का समारोह पूर्वक लोकार्पण करेंगे। समारोह की तैयारियों के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को कार्यक्रम स्थल तथा हवाई पट्टी…
रीवा। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बहुत बड़ा बदलाव हुआ। रीवा के कुलदीप सेन को टीम मे शामिल नही किया गया। इस बात की जानकारी जब बुधवार को मैच की शुरुआत होते ही रीवा वासियो को हुई तो वह निराश हो गए। अपने चहेते खिलाडी को देखने के लिए लोग बेताब थे। हालाँकि टीम मे शामिल नही होने की वजह इंजरी का शिकार हैं और इसी वजह से मेडिकल टीम ने उन्हें रेस्ट लेने के लिए कहा है। उनकी जगह पर एक और युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी…
रीवा। शहर की पहली महिला सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी द्वारा लगातार शहर की कमान संभालने के बाद से शहर मे हाका अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की रात भी शहर भर मे विभिन्न थाना एरिया मे हाका अभियान चलाया गया। साथ ही शहर भर के होटलों में दविश दी गई। कुछ संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी की गई। इस दौरान होटलो के रजिस्टर चेक किये गए। बीते दिनों से रुके हुए लोगो के रिकार्ड भी चेक किये गए। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने होटल संचालकों को हिदायत भी दी है कि बिना दस्तावेज के होटलों में यात्रियों को न रोके नही तो उन पर…
