रीवा। रीवा लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा में की है। इस कार्यवाही के बाद से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सीधी के चोरहट थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सोनी ने शिकायत की थी कि उसका मेडिकल बिल करीब 4.33 लाख रुपए पास करने के एवज में लिपिक भूपेन्द्र सिंह ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई है। यह रिश्वत डीन के नाम पर की जा रही है। मामले की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जांच की और जब प्रकरण सही मिला तो मंगलवार को 15…
Author: Vindhya Vani
भोपाल। मोदी की हत्या की बात कहने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह तड़के 5.30 बजे उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि उस समय पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस पटेरिया को जेएमएफसी कोर्ट पवई लेकर पहुंची है। बताया कि इससे पहले राजा पटेरिया को पुलिस पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बता दें, पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, ‘अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन…
रीवा। सोमवार को रीवा रेलवे स्टेशन से शटल एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर के लिए जाने वाले यात्री ट्रेन निरस्त होने से परेशान हुए। जबलपुर मंडल के कटनी-सतना रेलखड पर मैहर के पास पकरिया और झुकेही स्टेशन के बीच मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार की रात्रि पटरी से उतर गए थे। जिसके चलते सोमवार को शटल एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रही। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात्रि करीब 9.15 बजे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसके बाद रेलयातायात बाधित रहा। गनीमत रहीं की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी प्रकार की जनहानि…
Breaking: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रीवा-जबलपुर शटल प्रभावित…
रीवा। नगर निगम की पीएम आवास योजना शहरी हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हुई है, इसमें हजारों लोगो को पक्के आवास बनाने के लिए ढ़ाई लाख रुपए दिए गए तो हजारों की संख्या में लोगो को पक्का आवास बनाकर दिया गया। नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना के कार्यकाल में इस योजना में काफी तेजी से काम भी हुआ और हितग्राहियों को हजारों की संख्या में जरूरत मंद हितग्राहियों को लाभांवित भी किया गया। निगम से इस योजना का लाभ लेने वाले 120 हितग्राही ऐसे भी हैं जिनके द्वारा आवास योजना का…
रीवा। जिले में नए जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल शुरु हो चुका है। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल हैं लेकिल जिले की सीमा पर लगे बोर्ड में अब भी जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ही हैं। अब ऐसा क्यों है यह तो शासन-प्रशासन ही बताएगा लेकिन इसको लेकर अब सवाल शोसल मीडिया में खड़े किए जाने लगे है। एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि जिले के हनुमना ब्लॉक पर यूपी-एमपी के बार्डर पर स्वागत के लिए लगाया गया स्वागत द्वार पर अब भी जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा का बोर्ड लगा हुआ है। जबकि उनके…
रीवा। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टिपूर्वक निराकरण न करने वाले व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जाय, साथ ही जिन विभागों के निराकरण व संतुष्टि का प्रतिशत कम व ग्रेडिंग नीचे हैं उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाय। टीएल बैठक में बिना कारण अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि जिले के संतुष्टि प्रतिशत में जिन अधिकारियों की उपलब्धि कम है उनको कारण बताओ नोटिस…
READ ALSO-Rewa:विधायक केपी त्रिपाठी की और बढ़ गई मुश्किले, अब जानिए क्या हो सकता है… रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विवि का 10वां दीक्षांत समारोह सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों को मेडल दिए गए व उपाधियां प्रदान की गई। छात्रों ने प्रस्तुति भी दी। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में एक बड़ी लापरवाही यह भी देखी गई कि एक छात्रा को पहले मैडल देने के लिए बुलाया गया और जब वह पहुंची तो उसे बाहर पुलिस ने रोक लिया और घंटो खड़ा रखा,उसे अंदर नहीं जाने दिया।…
रीवा। बोदाबाग रोड के दुकानदारों ने स्थानीय विधायक राजेन्द्र शुक्ल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सिरमौर चौक से बोदारोड की नगर निगम रीवा न्याय बाजार की 178 दुकानें रविवार को पूरी तरह दुकानदारो ने बन्द रखी। सभी दुकानदारो ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें बन्द कर सिरमौर चौक में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल एवं समदरिया बिल्डर्स के माल एवं शोरूम का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रीवा विधायक शहर की शासकीय जमीनें बिल्डरों को बेचकर गरीबएवं छोटे दुकानदारों की रोजी- रोटी का साधन छीन कर पूंजीपतियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की राजनीति कर रहे हैं। सभी…
READ ALSO-Rewa:विधायक केपी त्रिपाठी की और बढ़ गई मुश्किले, अब जानिए क्या हो सकता है… रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एएसएफ चौराहे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीते शनिवार की रात तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित हो गई और वह जाकर पुलिसकर्मियों के लिए बने आवास में जाकर घुस गई। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि क्षतिग्रस्त कार में पुलिस लिखा हुआ…
