रीवा। जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रेमिका के साथ उसके प्रेमी ने पिटाई कर दी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका अपने प्रेमी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गई हुई थी कि प्रेमी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसके चलते प्रेमिका को चोटें भी आई है। बताया गया है युवक का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था, अक्सर दोनों एक दूसरे से मिला भी करते थे, लेकिन उस…
Author: Vindhya Vani
रीवा। शहर में दूसरे दिन फिर नौवी बटालियन परिसर में पेड़ पर एक शव लटकता हुआ देखा गया। इसकी जानकारी होने के बाद जब मौके पर भीड़ पहुंची तो पाया गया कि यह शव के ही रिटायर्ड पुलिस बालकृष्ण गौतम का है। बताया गया कि गौतम एक दिन पहले ही घर से लापता हुए थे। पुलिस को जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
रीवा। किसी भी प्रकार की आपदा को अचानक आने पर उससे कैसे निपटना है आपदा प्रबंधन को नियंत्रित करते हुए किस प्रकार से राहत एवं बचाव कार्य करना चाहिए, का रोमांचक और अद्भुत मॉक प्रदर्शन स्थानीय ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज में एनडीआरएफ टीम वाराणसी द्वारा एनडीआरफ कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन तथा पर्वेक्षक रामभवन सिंह (उपकमांडेंट) , निरीक्षक पंकज कुमार सिंह में किया गया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, होम गार्ड ने भाग लिया। सबसे पहले ई ओ सी से दोपहर 13:35 बजे खबर मिली की रीवा जिले में भूकंप आया…
जैसा कि आप सभी जानते है कि हर देश में उसके खुद के मुद्रा भंडार के अलावा दूसरा होता है विदेशी मुद्रा भंडार जिससे वो दूसरे देशों से व्यापार करता है। इसी विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर हर साल एक लिस्ट तैयार की जाती है कि किस देश के पास कितना विदेशी मुद्रा भंडार है। इसी कड़ी में भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार की रैंकिंग में उथल-पुथल मचा के रख दी है. हम आपको बता दे कि 2 महीने पहले हम रूस से पिछड़ चुके थे। वो रूस जिसका यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया ने बहिस्कार तक कर दिया…
Breaking: विदेशी मुद्रा भंडार मे भारत की बढ़ी रफ्तार, टॉप-5 देशों मे शामिल…
Breaking: विदेशी मुद्रा भंडार मे भारत की बढ़ी रफ्तार, टॉप-5 देशों मे शामिल…
रीवा। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने रीवा सेमरिया सड़क निर्माण की प्रगति तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण के उच्च तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप निर्माण एजेंसी को 120 करोड़ रूपये की सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। निर्माण एजेंसी अनुबंध में दिये गये सड़क निर्माण के समय अपनाये जाने वाले सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। निर्माण एजेंसी आगामी सात दिनों में सुरक्षा के समस्त उपाय कर लें तब तक सेमरिया सड़क का निर्माण कार्य बंद रहेगा। इस अवधि में किसी…
रीवा.लोकायुक्त कार्यालय रीवा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच प्रकरणों में विभिन्न विभागों के 8 अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया कि ऐसे मामलों में अशोक कुमार गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत उज्जैनी जनपद पंचायत देवसर जिला सीधी, प्रेमवती खैरवार तत्कालीन महापौर सिंगरौली, नरेश सिंह चौहान आरक्षक थाना कोतवाली सीधी जो वर्तमान में सहायक उपनिरीक्षक मऊगंज है। इसके अलावा राकेश कुमार जैन सहा.इंजी. नगर निगम सिंगरौली, मोतीलाल कुशवाहा शाखा प्रबंधक शाखा मड़वास जिला सहकारी बैंक मर्या.सीधी, मोहित तिवारी रोजगार सहायक खोचीपुर सीधी, रामखेलावन शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
रीवा। जिले के सहकारी बैंकों ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीफ एवं रबी फसल के लिए किसानों को इस साल 50 करोड़ से अधिक का कर्ज दिया जा चुका है। यह कर्ज किसानों को सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खेती के लिए खाद- बीज खरीदने हेतु दिया गया है। किसानों को कर्ज देने का कार्य अभी चल रहा है। यह कार्य दिसम्बर माह के बाद भी जनवरी अरैर फरवरी माह तक चलता रहेगा। बता दें कि जिले में 148 सेवा सहकारी समितियां है जिनके माध्यम से किसानों को रबी एवं खरीफ दोनों सीजन में कर्ज के माध्यम से…
रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के कोटा सिगमा गांव दो साल पूर्व हुई महिला की हत्या के आरोपी को जिला न्यायालय रीवा द्वारा आजीवन करावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी को विधवा भाभी की जमीन हड़पने के लिए उसे कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया था। प्रकरण के संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव एडीपीओ रीवा ने जानकारी देते हुए बताया मृतका के भाई द्वारा सेमरिया थाने में शिकायत की गई थी उसकी बहन सत्यकली मिश्रा की शादी आरोपी नन्द किशोर मिश्रा के बड़े भाई स्व. राम किशोर मिश्रा के साथ बाल्यावस्था में हुई थी। शादी के 1…
