Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » कहा, हम श्रीराम के वंशज हैं, ये तो झूठ छिपाने राम के नाम का सहारा ले रहे….
भोपाल

कहा, हम श्रीराम के वंशज हैं, ये तो झूठ छिपाने राम के नाम का सहारा ले रहे….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniApril 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रीवा लोकसभा प्रभारी डॉ गोविंद सिंह, जिन्होंने लगातार 7 बार विधानसभा चुनाव जीता व विभिन्न पदों में भी रहे। डॉ श्री सिंह ने जागरण से चर्चा दौरान खुल कर अपनी बातें कही। उन्होंने जहां भाजपा और पीएम मोदी व शाह पर हमला किया वहीं कांग्रेस संगठन पर भी सवाल उठाने पर कोताही नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फरेब से सत्ता हासिल करना चाहती है। देश केे 140 करोड़ लोग, यहां तक कि भिखारी को भी कर्जदार बना दिया है। जीएसटी थोपा, सभी को परेशान किया ताकि रोजी-रोटी से बाहर ही न निकल पाएं। रोजगार देने के झूठे वादे किए। जनता इनसे काफी नाराज है। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा। डॉ सिंह ने रीवा की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी की।

   

 

 

 

सवाल: भाजपा का 400 का नारा दे रही है आपका क्या कहना है?
जवाब: भाजपा के दो बड़े नेता झूठ के सरदार हैं। झूठ बोल कर ही प्रधानमंत्री बने हैं। वह जिस संस्थान से ट्रेंड है उसमें यही शिक्षा दी जाती है। यह संगठन आरएसएस है, जिसे हम षडयंत्रकारी संगठन कहते हैं। जिसका पूरा नाम र्यूमर स्प्रेडिंग सोसायटी है। चार सौ का कोई आंकड़ा नहीं है सिर्फ जनता के गुमराह कर रहे हैं। इनकी गारंटी भी झूठी है।

 

 

 

 

सवाल: कांग्रेस को कितनी सीटों में विजय मिलेगी?
जवाब: मैं भविष्य वक्ता नहीं हूं। इतना जानता हैं कि भाजपा का 400 पार का नारा थोथला होगा। भाजपा ने प्रजातंत्र पर हमला किया है। उसने आम आदमी, शिक्षित, अशिक्षित का हक छीनने का काम किया है। इससे जनता में आक्रोश है। जनता बदलाव करेगी। रही बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की तो उन्होंने जो कहा है, अपने अनुभव के आधार पर कहा है।

 

 

 

 

सवाल: ऐसा क्यों मानते हैं कि जनता भाजपा से नाराज है?
जवाब: भाजपा ने युवाओं का रोजगार छीना है। उनका भविष्य छीना है। महंगाई ने आम आदमी का चैन छीना है। जीएसटी ने व्यापारियों का चैन छीना। दलित, गरीब, अल्पसंख्यक सभी त्रस्त हैं। भाजपा ने 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देने की बात दूर, सवा दो करोड़ का रोजगार ही छीन लिया। ऐसे लोग क्या भाजपा से खुश होंगे।

 

 

 

सवाल: आप रीवा लोकसभा प्रभारी हैं, रीवा में कांग्रेस की क्या स्थिति है?
जवाब: रीवा लोकसभा में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। 10 वर्ष तक सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। भयभीत होकर मोदी की झूठी गारंटी के नाम पर वोट मांग रहें हैं। रीवा की जनता ने इस बार भाजपा व उसके प्रत्याशी को नकार दिया है। इस बार यहां के लोग कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा को ही जिताएंगे।

 

 

 

 

सवाल: कांग्रेस से नेताओं का पलायन क्यों हो रहा है?
जवाब: कांग्रेस के वे नेता भाजपा जा रहे हैं जिन्होंने भाजपा के साथ सांठगांठ कर अवैध काम करके जनता को लूटा है। भ्रष्टाचार को छिपाने व जेल से बचने के लिए भाजपा में जा रहे हैं। दरअसल भाजपा द्वारा प्रजातंत्र का गला घोटकर नेताओं के अधिकार छीन लिए गये हैं। वाणी की स्वतंत्रता, निर्भीक लेखनी, न्याय पालिका, चुनाव आयोग सभी पर हमला करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ इस डर से भाग रहे हैं।

 

 

 

सवाल: टिकट वितरण को लेकर आप कितना संतुष्ट हैं?
जवाब: हमारी पार्टी में कुछ कमी है, उसके बारे में मैं निर्भीकता से कहता हूं। जनता की इच्छा के विपरीत जनाधार वाले नेता की उपेक्षा होती है तो इसका असर पड़ता है। स्थानीय नेताओं की राय में प्र्रत्याशी चयन होना चाहिए। पर्यवेक्षक के नाम पर पिकनिक मनाने वाले नेता निर्णय लेते हैं तो उसके परिणाम विपरीत ही होते हैं।

 

 

 

सवाल: कांग्रेस पर आरोप है राम मंदिर के हर मार्ग में रोड़ा अटकाया?
जवाब: भाजपा अपने बुरे कृत्यों को छिपाने के लिए भगवान राम के नाम का सहारा लेती है। हम राम के वंशज हैं। राम की फिक्र हमें होनी चाहिए। इन चड्डीधारियों को क्या जरूरत है, ये जनता को गुमराह कर रहे हैं।

     
   
hindi news today latest politics news loksabha rewa news politics news rewa loksabha news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.