Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » LOKSABHA CHUNAV REWA:युवाओं के कंधे पर रीवा की सियासत जिधर झुकेगा उसकी होगी ताजपोशी…
राजनीति

LOKSABHA CHUNAV REWA:युवाओं के कंधे पर रीवा की सियासत जिधर झुकेगा उसकी होगी ताजपोशी…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 31, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। पिछले डेढ़ दशक से यदि कोई आहत हुआ है तो वह युवा वर्ग। सरकारें आईं और गईं। अच्छी शिक्षा व रोजगार के सारे वादे दलीय दलदल में दफन हो गए। युवा जहां खड़ा था, वहीं आज भी है। उसे न तो रोजगार मिला न ही शिक्षा की सही व्यवस्था। लिहाजा समाज का एक बड़ा तबका नाराज है। एक कहावत है, जिधर युवा चलता उधर जमाना चलता है। इस लोकसभा चुनाव में इस लोकोक्ति के साकार होने की संभावनाएं भी नजर आ रही हैं। जिस दल की ओर युवा झुकेगा, रीवा की सियासत भी उस ओर ही जायेगी। यह हम नहीं कहते निर्वाचक नामावली में युवा मतदाताओं की भागीदारी कहती है।

   

 

 

 

 

55 फीसदी से अधिक युवा मतदाता
निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो 55 फीसदी से अधिक युवा मतदाता हैं। इस वर्ग की मतदान में भागीदारी भी अधिक रहती है, जिसे युवा चाहेगा पांच साल का राज देगा, जिसे चाहे वनवास। ऐसा इसलिए क्योंकि 45 प्रतिशत मतदाता चाहकर भी परिणाम को प्रभावित नहीं कर सकता। देखा यह जा रहा है कि हर जाति वर्ग का युवा बेरोगारी की पीड़ा से आहत है। विंध्य, खासतौर रीवा में उद्योग धंधे न होने से यहां का युवा विशेष पीडि़त है। सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित हैं। रोजगार न मिलने से युवा समाज की मुख्यधारा से भटक कर नशे का शिकार होकर आपराधिक गतिविधियों में धंसता जा रहा है। अभी यह तय कर पाना कठिन है कि युवा किस दिशा में जाएगा। दल विशेष के पक्ष में इसलिए भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि किसी भी दल ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई खास विजन सामने नहीं रखा है। मतदाता सूची के अनुसार रीवा संसदीय क्षेत्र में लगभग 10 लाख से अधिक युवा मतदाता हैं। इनकी उम्र 18 से 39 वर्ष है। हम रीवा जिले में युवाओं की मतदाता संख्या पर गौर करें तो जिले की कुल मतदाता 18 लाख 40 हजार है, जिनमें 10 लाख से अधिक युवा हैं। इसी प्रकार सतना, सीधी व शहडोल के भी हालात हैं। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो औसत रूप से चारों लोकसभा सीटों में विधान सभा क्षेत्रों में युवा मतदाता 55 प्रतिशत से अधिक हैं। किसी भी लोकसभा में कोई भी दल युवाओं को हासिए में रखकर चुनाव नहीं जीत सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि विंध्य की सियासत युवाओं के कंधे पर है।

 

 

 

रोजगार के लिए पलायन नाराजगी की मुख्य वजह
पिछले ढाई दशक से रोजगार के अवसरों में बेहद कमी आई है। 2000 के दशक के पूर्व कुछ युवाओं को विभिन्न विभागों में कर्मी की नौकरी मिली थी। हालांकि अब अधिकांश नियमित तो हो चुके हैं लेकिन विभाग में पूरी तरह संविलियन नहीं हो पाया है। पिछले डेढ़ दशक में सामान्य शिक्षा के युवाओं को रोजगार की बात दूर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को भी कहीं ठौर नहीं मिली। स्थानीय स्तर पर रोजगार के कोई अवसर मुहैया ही नहीं कराए गए। स्वरोजगार योजनाओं का लाभ भी केवल बड़े लोगों के बच्चों को मिला। मध्यम और गरीब वर्ग के युवाओं पास बैंक गारंटी न होने से स्वरोजगार स्थापित करने का भी मौका नहीं मिला। ऐसे में युवा पढ़ लिखकर दूसरे राज्यों मेें मजदूरी करने लिए पलायन कर रहे हैं। रोजगार के लिए पलायन युवाओं की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण है।

 

 

उम्रवार युवा वोटर
विधानसभा 18-19 20-29 30-39
सिरमौर 5957 52356 57496
सेमरिया 7228 55608 56967
त्योथर 5308 51666 59185
मऊगंज 5948 57937 55568
देवतालाब 5987 58791 55787
मनगवां 6471 57126 67682
रीवा 5181 48158 61543
गुढ़ 6608 55336 57512
योग 48688 436978 473740

     
   
HINDI NEWS loksabha chunav LOKSABHA CHUNAV 2024 LOKSABHA CHUNAV 2024 NEWS loksabha chunav rewa vindhya news VINDHYA NEWS TODAY
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.