Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » LOKSABHA CHUNAV SIDHI:सीधी संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय चुनाव के आसार…
राजनीति

LOKSABHA CHUNAV SIDHI:सीधी संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय चुनाव के आसार…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

सीधी.संसदीय क्षेत्र सीधी-11 का निर्वाचन त्रिकोंणीय होने के आसार बन रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र सीधी में कुल 20 लाख 24 हजार 176 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 10 लाख 49 हजार 352 एवं महिला मतदाता 9 लाख 74 हजार 810 हैं। आरक्षण की सूची से 2009 में हटने के पश्चात सीधी की सीट सामान्य होने के बाद से ही चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। आरक्षित सीट खत्म होने के बाद लोकसभा क्षेत्र सीधी भाजपा का अभेद्य किला बना हुआ है। वर्तमान चुनाव में प्रत्याशियों के वास्तविक स्थिति नामांकन पत्र वापसी के बाद ही नजर आएगी। फिर भी अभी तक की स्थितियों से आभाष हो रहा है कि लोकसभा सीधी का चुनाव भाजपा-कांग्रेस एवं गोंणवाना गणतंत्र पार्टी के मुकाबले में ही रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा हैं। इनके चुनाव प्रचार में मोदी का सहारा सबसे ज्यादा मजबूत फैक्टर माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के चुनाव प्रचार में लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहने वाला है। वहीं गोंणवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप ङ्क्षसह को लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटों का बंपर फायदा होने के आसार बन रहे हैं। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि वर्तमान में पूरे देश में भाजपा प्रत्याशियों को सबसे बड़ा सहारा मोदी ही हैं।

   

 

 

 

 

 

वहीं कांगे्रस प्रत्याशियों को राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र की रक्षा को लेकर भारत जोड़ो आंदोलन एवं न्याय यात्रा से बड़ा संबल मिलने की आस है। चुनाव प्रचार के दौरान सीधी संसदीय क्षेत्र में भी अभी तक के जन संपर्क अभियान के दौरान यही सबकुछ नजर आ रहा है। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का जन संपर्क अभियान चल रहा है। दोनो ही प्रत्याशी जन संपर्क के दौरान अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की ओर से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के उपलब्धियों का बखान किया जा रहा है। तो कांग्रेस की ओर से जन समस्याओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। बड़ी जन समस्याओं में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है। जिससे अधिकांश लोग प्रभावित हैं। युवा वर्ग में रोजगार न मिलने को लेकर काफी असंतोष देखा जा रहा है। सरकारी नौकरियां जिस अनुपात में निकाली जा रही हैं उसे केवल रेवड़ी बांटना ही माना जा रहा है। कांग्रेस की ओर से इसे लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

 

भाजपा की ओर से राम मंदिर, देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था, भारत की पूरे विश्व में बढ़ती साख, जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों की गांव-गांव में बढ़ी संख्या को ही उठाया जा रहा है। जिससे उसके पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदाता लामबंद हों। गोंणवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह की छवि लोगों के बीच स्वच्छ एवं साफ सुथरे नेता की है। उनके द्वारा भाजपा में संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर तीन दशक के ज्यादा समय तक काम किया गया है। साथ ही जन समस्याओं को लेकर भी वह लगातार मुखर रहे हैं। उनके लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने से भाजपा-कांग्रेस दोनों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। सीधी संसदीय क्षेत्र में आदिवासी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी वजह से यह माना जा रहा है कि आदिवासियों का साथ चुनाव में गोंगपा प्रत्याशी को मिलेगा।

 

 

 

 

 

अब तक ये हो चुकेे निर्वाचित
– 1952 भगवानदत्त शास्त्री, सोशलिस्ट पार्टी
– 1955 उप निर्वाचन मानचंद्र जोशी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
– 1962 आनंद चंद्र जोशी, कांग्रेस
– 1967 भानू प्रकाश सिंह, कांग्रेस
– 1971 रणबहादुर सिंह, निर्दलीय
– 1977 सूर्यनारायण सिंह, भारतीय लोकदल
– 1977 उप निर्वाचन रविनंदन ङ्क्षसह, जनता पार्टी
– 1980 मोतीलाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस आई
– 1984 मोतीलाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस आई
– 1989 जगन्नाथ सिंह, भाजपा
– 1991 मोतीलाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस
– 1996 तिलकराज सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस तिवारी
– 1998 जगन्नाथ सिंह, भाजपा
– 1999 चंद्रप्रताप सिंह, भाजपा
– 2004 चंद्रप्रताप ङ्क्षसह, भाजपा
– 2007 मानिक सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस
– 2009 गोविंद मिश्रा, भाजपा
– 2014 रीती पाठक, भाजपा
– 2019 रीती पाठक, भाजपा

     
   
LOKSABHA CHUNAV 2024 LOKSABHA CHUNAV 2024 NEWS LOKSABHA CHUNAV SIDHI SIDHI LOKSABHA CHUNAV
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.