Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA- क्राइम करने के बाद धूढ़े नहीं मिलते ‘पापा’ और ‘दादा’, सड़क पर खुलेआम घूम रहे ‘सांईराम’, जानिए क्या है मामला…
Rewa

REWA- क्राइम करने के बाद धूढ़े नहीं मिलते ‘पापा’ और ‘दादा’, सड़क पर खुलेआम घूम रहे ‘सांईराम’, जानिए क्या है मामला…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

 

रीवा। जिले भर में क्राइम बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक बड़े अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे है। हाल ही में विज्ञापन एजेंसी संचालक पर गोली चलाई गई। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना में उपयुक्त किए गए वाहनों की पहचान भी नहीं हो सकी। वजह उन गाडिय़ों में नंबर प्लेट की कालाकारी से उनके नंबर नहीं देखे जा सके। हालांकि ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है इसके पहले भी राह चलते आदमी को ठोकर मारकर वाहन निकल जाते है और उनकी पहचान नहीं हो पाती क्योंकि उनके नंबर प्लेट में लिए गए नंबर में कलाकारी कर उसे कुछ और बना दिया जाता है। वाहन मालिकों ने अपने शौख में परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रखी है, जिम्मेदार महकमा इस पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। रोजाना ही पापा और दादा नाम की गाड़ी नए कांड करके गायब हो जाती है इस तक पुलिस पहकमा नहीं पहुंच पाता। शहर के वाहनों में गलत तरीके से नम्बर अंकित हैं। सडक़ हादसों या अन्य वारदातों में कई बार लोग गफलत में गलत नंबर नोट कर लेते हैं। सबसे अधिक बाइक और कार में स्टाइलिश नम्बर लिखवा कर चलने का क्रेज बढ़ा है। इस शौख को पूरा करने वाहन मालिक हजार से लेकर लाख रुपए तक अदा करते है।

खुलेआम चल रहा कलाकारी का व्यापार
शहर में 50 से अधिक दुकानें सिर्फ  स्टाइलिश अंदाज में नंबर प्लेट लिखने वाली संचालित हैं। पीली कोठी, प्रकाश चौराहा, घोड़ा चौराहा, सांई मंदिर के सामने, निगम कार्यालय के समीप, घोघर आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में दो से तीन सौ रुपए में ऐसे स्टाइलिश वाले नंबर प्लेट तैयार किए जाते हैं। वाहनों में रजिस्ट्रेशन नम्बर को हे राम, मां, दादा, दाऊ, यादव, मोदी, सांई, राम की स्टाइल में लिखवाने का चलन बढ़ गया है। कई वाहनों में ऐसे आड़े-तिरछे स्टाइल में नंबर लिखे गए हैं कि उसे आसानी से कोई पढ़ नहीं सकता। कई वाहनों में रजिस्ट्रेशन नम्बर के अलावा दूसरे शब्द और चित्र भी बनवाने का चलन बढ़ा है। कुछ वाहनों के प्लेट पर अंक छोटे और बड़े अंक में लिखवाया जा रहा है। वाहनों में नंबर प्लेट की जगह पार्टी पदाधिकारी का नाम पट्टिका भी लगाकर लोग चल रहे हैं। चौकाने वाली बात तो यह है कि इस शौख में स्थनीय जनप्रतिनिधि व शासकीय अधिकारी भी है।

यह है नियम…
– निजी वाहन पर सफेद पृष्ठभूमि पर काले रंग से नम्बर अंकित होना चाहिए। टैक्सी वाहन में पीले पर काले में नंबर अंकित होना चाहिए।
– नंबर प्लेट पर एक समान, सीधे और साधारण नंबर लिखे होने चाहिए।
– दोपहिया व तीन पहिया वाहनों पर नंबर प्लेट की ऊंचाई 35 एमएम और मोटाई सात एमएम और नंबरों के बीच पांच एमएम का अंतर होना चाहिए।
– 70 सीसी से कम पावर वाली बाइक के लिए प्रमुख नंबर प्लेट पर शब्दों और अंकों की ऊंचाई 15 एमएमए, मोटाई 2.5 और अंकों के बीच का अंतर 2.5 एमएम होना चाहिए।
– चार पहिया वाहन के आगे और पीछे के नंबर प्लेट पर अक्षर व नंबर की ऊंचाई 65 एमएम मोटाई 10 एमएम व अंतर 10 एमएम होना चाहिए।
– गलत तरीके से नंबर अंकित करने पर 500 रुपए का जुर्माना होना चाहिए।

इन नंबरो पर ज्यादा कलाकारी…
4141 को पापा
6161 को दादा
4130 को दाऊ
8055 को बॉस
0214 को राम
5171 को साईं
4749 को मोदी
2151 को राज
4149 को यादव
7411 को मां

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.