Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA: निगमायुक्त मृृणाल मीना सहित राजस्व निरीक्षकों की रंग लाई मेहनत, रीवा ननि के आगे फेल हुए महानगर, प्रदेश में टॉप 2 में पहुंचा…
Rewa

REWA: निगमायुक्त मृृणाल मीना सहित राजस्व निरीक्षकों की रंग लाई मेहनत, रीवा ननि के आगे फेल हुए महानगर, प्रदेश में टॉप 2 में पहुंचा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

 
 

रीवा। नगर निगम ने राजस्व वसूली में टॉप किया है, यह परिणाम निगमायुक्त मृणाल मीना के कुशल निर्देशन सहित निगम के राजस्व निरीक्षकों व सहायक राजस्व निरीक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कुल राजस्व संग्रहण में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रीवा ननि के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और पिछले वर्षो से वसूली का प्रतिशत भी करीब 170 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि रीवा ननि ने कोरोना कॉल के होते हुए भी प्रदेश भर में सबसे अधिक वसूली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि निगमायुक्त मृणाल मीना की सख्ती के चलते कुर्सी तोडऩे वाले अधिकारी भी सड़क पर दिखने लगे, जो चेंबरो से सिर्फ नेताओं के घर में हाजरी लगाने ही जाते थे, राजस्व दल सहित निगम के वरिष्ठ इंजीनियरों को भी राजस्व वसूली के लिए पसीना बहाना पड़ा जो केवले नेताओं के घर तक ही सीमित थे।

क्या कहते हैं आयुक्त…
इस संबंध में आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने बताया कि रीवा नगर निगम में एक अप्रैल 2021 से 7 मार्च 2022 की अवधि में विभिन्न मदों में कुल 5791.47 लाख रुपए का राजस्व संकलित किया। रीवा नगर निगम से अधिक राजस्व इंदौर नगर निगम को प्राप्त हुआ है। इंदौर नगर निगम में 52192.82 लाख रुपए राजस्व संग्रहण के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। गत वर्ष की तुलना में रीवा नगर निगम के राजस्व संग्रहण में 170 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह प्रदेश में सर्वाधिक है। गत वर्ष रीवा नगर निगम को 2148.32 लाख रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वर्ष में इसमें 3643.15 लाख की वृद्धि हुई है। कोरोना संकट काल के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों तथा नगरवासियों के सहयोग से नगर निगम को यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश में रीवा के बाद देवास नगर निगम के राजस्व आय में वृद्धि दर्ज की गई है। जिसका गत वर्ष की तुलना में प्रतिशत केवल 65 है। यह रीवा की तुलना में बहुत कम है।

अजीविका मिशन में भी आगे
आयुक्त नगर निगम ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन में भी रीवा नगर निगम को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नगर निगम को शासन द्वारा निर्धारित सौ अंकों के मापदण्ड में 80.19 अंक प्राप्त हुए हैं। सागर नगर निगम 86.67 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसमें स्वसहायता समूहों के वित्त पोषण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति शामिल है। आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।राजस्व वसूली में सहायक आयुक्त वित्त रामनरेश तिवारी, संपत्ति अधिकारी एमएस सिद्दकी सहित राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, यज्ञनारायण सोहगौरा व सभी उप राजस्व निरीक्षकों का विशेष योगदान रहा।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.