Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » अचानक एसजीएमएच पहुंच गए कलेक्टर और एसपी, अस्पताल का किया निरीक्षण, कैदियों के लिए बन रहा वार्ड देखा, लगाई फटकार…
Rewa

अचानक एसजीएमएच पहुंच गए कलेक्टर और एसपी, अस्पताल का किया निरीक्षण, कैदियों के लिए बन रहा वार्ड देखा, लगाई फटकार…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 19, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   




रीवा। कलेक्टर और एसपी गुरुवार को अचानक संजय गांधी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंच गए। कैदियों के बन रहे वार्ड का अवलोकन किया। साथ ही हेल्प डेस्क, पर्ची काउंटर सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए।
लंबे समय बाद गुरुवार की शाम को अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि कलेक्टर और एसपी परिसर में मौजूद हैं और निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर की मौजूदगी का पता चलते ही सीएमओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी और डॉ अलख प्रकाश मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। जीएमएच में बने पर्ची काउंटर का अवलोकन करने के बाद एसजीएमएच में भी पर्ची काउंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा कक्ष क्रमांक 7 में व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने प्रबंधन से पर्ची काउंटर की व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां लगने वाली भीड़ को कम किया जाए। इसके अलावा हेल्प डेस्ट का भी अवलोकन किया। कलेक्टर, एसपी अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक थे। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा लेकिन कुछ ही वार्डों और जगहों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर वापस लौट गए। सूत्रों की मानें तो कलेक्टर और एसपी मुख्य रूप से संजय गांधी अस्पताल में बने कैदी वार्ड का अवलोकन करने आए थे। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं का भी जायजा लेने लग गए। शाम करीब 6 बजे से 7 बजे तक कलेक्टर, एसपी अस्पताल में मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।


पहली मर्तबा निरीक्षण करने पहुंचे
पूर्व कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के स्थानांतरण के बाद रीवा की कमान कलेक्टर मनोज पुष्प के पास है। डॉ इलैया राजा टी और कमिश्नर रीवा संभाग रीवा ने अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए हफ्ते में एक दिन निरीक्षण के लिए तय किया हुआ था। कलेक्टर के बदलने के बाद वह क्रम टूट गया। कमिश्नर और कलेक्टर का निरीक्षण का दौर खत्म हो गया। यही वजह है कि संजय गांधी अस्पताल में व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं। पदस्थापना के बाद से यह पहली मर्तबा है कि कलेक्टर मनोज पुष्प ने एसजीएमएच पहुंच कर निरीक्षण किया। इससे हड़कंप की स्थिति तो बनी लेकिन ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

REWA NEWS: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, सात दिनों तक बहेगी भक्ति की रसधार…

November 17, 2026

REWA RIVER FRONT: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की दूरदर्शी सोच ने रीवा को बना दिया नंबर वन, बीहर के तट पर लिखी विकास की नई इबारत ने रीवा का बढ़ाया मान…

November 14, 2026

REWA NEWS: एडीपीसी प्रवीण शुक्ला की जांच दो महीने से ठंडे बस्ते में, भोपाल पहुंची शिकायत…

November 4, 2026

REWA NEWS: ग्रेच्युटी और एरियर्स के लिए सालभर से भटक रहा वृद्ध, नाती के सहारे पहुंचा कमिश्नरी…

November 4, 2026

ट्राइबल स्कूलों में प्राचार्यों की कमी होगी दूर, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन

November 4, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.