Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, प्रदेश में पहली बार हुआ प्रोस्टेट ग्रंथि का लेजर ऑपरेशन…
Rewa

रीवा: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, प्रदेश में पहली बार हुआ प्रोस्टेट ग्रंथि का लेजर ऑपरेशन…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniNovember 7, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आएदिन नए कीर्तिमान रच रहा है। हाल ही में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक बड़ा सफल ऑपरेशन हुआ है जो प्रदेश का ऐसा पहला ऑपरेशन है। सुपर स्पेशलिटी रीवा ने प्रदेश भर में सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की है जो अब तक बड़े-बड़े सरकारी अस्पतालों को नहीं मिल सकी थी। बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में लेजर द्वारा प्रोस्टेट की अब तक की सबसे एडवांस सर्जरी की गई। डॉ. बृजेश तिवारी द्वारा प्रोस्टेट के ऑपरेशन में लेजर की सबसे एडवांस सर्जरी होलेप (होलमियम लेजर एन्यूक्लिेशन आफ  प्रोस्टेट) की गई। मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में लेजर द्वारा प्रोस्टेट की यह प्रथम सर्जरी है।
———–
बीमारी से परेशान था मरीज
एक 60 वर्षीय पुरुष पेशाब में रुकावट की समस्या से काफी परेशान था व कई अस्पतालों में दिखा चुका था। मरीज की राहत के लिए पेशाब की नली डाली जा चुकी थी। सुपर स्पेशलिटी में जांच कराने के उपरांत मरीज ने डॉक्टर बृजेश तिवारी से बुधवार को संपर्क किया। इन्वेस्टिगेशन के बाद मरीज की पेशाब की थैली में 3 सेंटीमीटर की पथरी और काफी बड़ी 70 ग्राम की प्रोस्टेट की ग्रंथि पाई गई। जिसके लिए मरीज को भर्ती होकर ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद मरीज का ऑपरेशन किया गया। बताया गया कि सामान्यत: पथरी एवं प्रोस्टेट की ग्रंथि बड़े होने पर चीरा लगाकर पथरी को निकाला जाता है एवं प्रोस्टेट का ऑपरेशन पथरी निकालने के 15-20 दिन बाद किया जाता है। परंतु सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दोनों चैलेंजिंग ऑपरेशन को महज ढाई घंटे में लेजर के द्वारा कर दिया गया। प्रोस्टेट ग्रंथि के ऑपरेशन के लिए विगत कुछ दिनों पहले ही ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल किया गया था, जिसके द्वारा इस एडवांस्ड टेक्निक्स से प्रोस्टेट ग्रंथि का ऑपरेशन डॉ बृजेश तिवारी द्वारा किया गया। बताया गया कि मरीज का इलाज सुपर स्पेशलिटी में आयुष्मान योजना के तहत बिल्कुल नि:शुल्क किया गया।
———-
क्या है होलेप ऑपरेशन
विशेषज्ञों की मानें तो यह ऑपरेशन प्रोस्टेट की ग्रंथि बड़ी होने पर किया जाता है। प्रोस्टेट की ग्रंथि का दूरबीन द्वारा सबसे एडवांस तरीके का ऑपरेशन है, जिसमें खून का बहाव बहुत कम हो जाता है। कॉम्प्लिकेशंस कम हो जाते हैं एवं बड़ी से बड़ी ग्रंथि को जड़ से 2 घंटे में निकाला जा सकता है। इसके पहले तक दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किए जाते थे, लेकिन इस ऑपरेशन से मरीज के शरीर की सुरक्षा काफी हद तक बढ़ जाती है। इस ऑपरेशन में लेजर मशीन का इस्तेमाल होता है, जिसकी कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपए होती है। सुपर स्पेशलिटी रीवा में यह मशीन पिछले 2 सालों से उपलब्ध है, परंतु सर्जरी का सामान ना होने के कारण उसका पूरा इस्तेमाल अब तक नहीं हो पा रहा था।
———-
टीम में ये थे शामिल
ऑपरेशन डॉ. बृजेश तिवारी यूरोलॉजिस्ट द्वारा किया गया। सहायक के रूप में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनिल चौहान, एनेसथिसिया विभाग के डॉ आलोक सिंह, डॉ.राजीव द्विवेदी, डॉ.लाल प्रवीण एवं डॉ.निष्ठा का प्रमुख योगदान रहा। इसके साथ ही स्टाफ नर्स अनीता संध्या एवं टेक्नीशियन वेद प्रकाश, विपिन का भी योगदान रहा।
००००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.