Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » महपौर अजय मिश्रा बाबा और निगम आयुक्त मृणाल मीना की जोड़ी ने कर दिया कमाल, शहर को मिली यह उपलब्धियां…
Rewa

महपौर अजय मिश्रा बाबा और निगम आयुक्त मृणाल मीना की जोड़ी ने कर दिया कमाल, शहर को मिली यह उपलब्धियां…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 9, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा के 6 माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इस कार्य में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि महापौर ने जो वादे शहर की जनता से किए वह निभाएं नई। इस कार्य 6 माह के कार्यकाल की सीमक्षा की जाए तो बीते 6 माह में कई ऐसे कार्य हुए हंै जिनको लेकर कभी किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। चाहे बात शहर के सुंदरता व महानगरों की तर्ज पर शहर को नया लुक देने की हो चाहे बरसात के दिनों में ही याद आने वाले शहर के उन 15 नालो की हो, जिनकी सफाई मात्र न होने से शहर डूबने की स्थिति में आ जाता था। वर्तमान में नगर निगम में महापौर अजय मिश्रा और नगर निम आयुक्त मृणाल मीना की जोड़ी ने कई बड़े कार्य शहर में किए हैं और इससे जनता को बड़ी राहत मिली है व कायो के पूरा होने से मिलेगी। बीते 6 माह में यदि नगर निगम में हुए कार्यो पर नजर डाली जाए तो जनता की मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली व पानी के अलावा शहर की सुंदरता पर भी फोकस किया गया है। बता दें कि बीते माहों में हुए कार्यो से लोगो के इस सवाल के जवाब जरुर मिल गया है कि 23 वर्ष बाद भाजपा के किले को ध्वस्त कर महापौर की कुर्सी पर बैठे कांग्रेस महापौर शहर का विकास कर सकेंगे चया नहीं, क्योंकि इसका जवाब जनता को बीते 6 माह में हुए कार्यो से मिल रहा है।
————–
इन कार्यो से बदलेगी शहर की सूरत…
1.निर्माण: आपको बता दें कि बीते 6 माह में महापौर अजय मिश्रा बाबा और निगमायुक्त मृणाल मीना द्वारा 40 करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कार्यो के टेंडर कराए हैं। महापौर व उनकी एमआईसी ने इन कार्यो की स्वीकृति दी तो निगमायुक्त के आदेश पर अधीनस्थों ने इसे स्टीमेट बनाने से लेकर टेंडर, वर्क आर्डर व निर्माण शुरु कराकर कईयों के निर्माण पूरा कराने तक की जिम्मेदारी निभाई है। आपको बता दें कि 40 करोड़ की निविदा सड़क-नाली निर्माण के लिए की गई है।
———
2.बिजली: शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी इस जोड़ी ने पूरा फोकस किया है। शहर के अंधेेरे को दूर करने 2500 स्ट्रीट लाइटे नई मंगाई गई व शहर में लगाई गई। इसके अलावा 64 लाख के डेकोरेटिव पोल की निविदा की गई है, इससे शहर के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा के पीछे, कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर, पीली कोठी, जीडीसी गेट सहित मंदिरों को अलग लाइटिंग से सजाया जाएगा जैसा कि अभी तक महानगरों में ही देखने को मिलता था। इसके अलावा डबल साईड डेकोरेटिव पोल जो कि प्रकाश चौराहा से रसिया मोहल्ला तक लगाए जाएंगे, इस आकर्षक लाइट के लिए 25 लाख की निविदा की गई, आर्डर आने बाकी है। 7 हाई मास्क लाइटे शहर में लगाई जा रही हैं, तीन को लगाया जा चुका है, यह लाइटे सार्वजनिक स्थानो पर लगाई जाएंगी जो शहर में गिनती की ही थी।
———-
3.पानी: शहर की सबसे बड़ी समस्या मीठे पानी पर भी इस जोड़ी ने फोकस किया है, शासन की मांग पर प्रस्ताव तैयार कराया गया। महापौर अजय मिश्रा बाबा व उनकी एमआईसी ने इसे पहली एमआईसी में स्वीकृति किया और 158 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार की तरफ से अमृत-2 योजना के तहत दी गई है। जिससे शहर में नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉन व पानी की टंकिया व पाइप लाइन बिछाई जाएगी व पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा। इसकी निविदा भी जल्द पूरी की जा रही है।
——-
4.जनसुविधा: कार्यालय में अपने कार्यो को लेकर आने वाली जनता के लिए महापौर व निगमायुक्त द्वारा एकल खिड़की शुरु कराई गई है, इसमें हर प्रकार की शिकायत ली जा रही है।  जिसकी समय सीमा तय है और इसी समय सीमा पर जनता के काम को पूरा किया जा रहा है। इस एकल खिड़की से जनता को राहत मिली है। मेयर हेल्प लाइन भी इसी माह शुरु करने की तैयारी में निगम है, साफ-सफाई के लिए वट्सअप व ट्रोलफ्री नंबर जारी हैं। जनता को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।
———
5.साफ-सफाई: शहर के सफाई व्यवस्था में काफी सुधार बीते 6 माह में देखने को मिला है। बरसात के दिनों में याद आने वाले नालो को पूरी तरह से नाला गैंग ने साफ किया, जिससे बरसात में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके अलावा दिन में मुख्य मार्गो मे आधुनिक मशीनो से सफाई, 10 लोगो की विशेष स्वच्छता टीम बनाई गई है जिसमें इमरजेंसी पर वह टीम सफाई करने पहुंचती है। इसके अलावा वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने खुद महापौर व निगमायुक्त के औचक निरीक्षण पर निकलने से बड़ा सुधार सफाई व्यवस्था में हुआ है। ठंड में बीते वर्षो में 15-17 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होती थी लेकिन वर्तमान में नगर निगम ने महापौर व निगमायुक्त के आदेश पर 30 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था ठंड से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों में की गई है।
———-
6.कर्मचारी: जनसुविधाओं के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारी हित में इस जोड़ी ने काम किया है। बीते 6 माह के अधिकारी-कर्मचारियों के एरियर्स भुगतान, निगम पर बकाया को खत्म किया गया। इसके साथ ही चुंगी छतिपूर्ति पर होने वाली कटौती भी अब बंद है वहीं निगम के खाते में राजस्व भी पर्याप्त है। इतना ही नहीं राजस्व वसूली में भी निगम काफी तेज गति से काम कर रहा है। आवास योजना में भी ननि एएचपी आवासों का निर्माण शुरु करा दिया गया है, जिससे हितग्राहियों को जल्द उनका पक्का आवास मिल जाएगा।

००००००००००००००
 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा के अंतर राष्ट्रीय मैदान में इस खिलाड़ी ने बना दिया नया रिकार्ड, 58 विकेट झटके, जानिए कैसे…

January 16, 2023

तीन दिन के अंदर बीएलसी के फाइलों का होगा निराकरण, महापौर अजय मिश्रा बाबा के निर्देश…

January 15, 2023

APSU के पुरा छात्रों ने विजेताओं को पहनाए मेडल्स, आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम…

January 15, 2023
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.