Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa News:रीवा में दो हजार अवारा कुत्तों की होगी नसबंदी…
भोपाल

Rewa News:रीवा में दो हजार अवारा कुत्तों की होगी नसबंदी…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 31, 2023Updated:March 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा। शहर में अवारा कुत्तों की नसबंदी करने के लिए एजेंसी नियुक्त किये जाने के बाद स्थल चयन नहीं हो पा रहा है। नगर निगम द्वारा स्थल चयन नहीं कर पाने के कारण कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। सिविल सर्जन द्वारा कुत्तों की नसबंदी के लिए एनिमल केयर सेंटर को ठेका दिया गया है लेकिन स्थान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। एनिमल केयर सेंटर को लगभग दो हजार कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य दिया गया है। वर्तमान में शहर के हर मार्ग में कुत्तों का आतंक है। खासकर रात में कुत्तों के आतंक के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है।  गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात पाने के लिए उनकी नसबंदी करने की योजना बनाई गई है।

nn

nn

nn

nn

इस योजना से शहर के लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिलने की उम्मीद दिखने लगी है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन द्वारा विगत 26 जुलाई को सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया था। नगर निगम प्रशासन का पत्र मिलने के पश्चात सिविल सर्जन द्वारा शहर के कुत्तों की नसबंदी करने का ठेका एनिमल केयर सेंटर को दिया गया है। अब उक्त संस्था को सुचारू रूप से कुत्तों की नसबंदी करने के लिए सुरक्षित स्थल की आवश्यकता है। इस संबंध में सिविल सर्जन द्वारा नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर कुत्तों की नसबंदी करने के लिए सुरक्षित स्थल का चयन करने के लिए कहा गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से शहर में कुत्तों की नसबंदी हेतु सुरक्षित स्थल की खोज की जा रही है लेकिन अभी तक स्थल का चयन नहीं किया जा सका है।

nn

nn

nn

nn

सूत्रों के मुताबिक कुत्तों की नसबंदी करने के लिए ऐसा स्थल चाहिए जहां नसबंदी के पश्चात कुत्तों को सुरक्षित रखा जा सके। कुत्तों के आतंक से बचने के लिए नगर निगम द्वारा यह नया प्रयोग किया जा रहा है। शहर में आवारा कुत्तों का जिस तरह से आतंक बढ़ गया है उससे मुक्ति पाने के लिए फिलहाल उनकी नसबंदी करना ही बेहतर विकल्प माना जा रहा है। बताया गया है कि कुत्तों को पकडऩे का काम भी एनिमल केयर सेंटर संस्था ही करेगी। शहर में लगभग 4000 कुत्तों की संख्या बताई गई है और नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य 2000 कुत्तों की नसबंदी करने का है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को रात में राह चलना मुश्किल हो जाता है। पैदल या साइकिल से जा रहे लोगों को तो आवारा कुत्ते दौड़ाते ही हैं दोपहिया वाहनों में चलने वालों का भी पीछा करते हैं। कई बार तो कुत्तों के कारण दो पहिया वाहन वाले दुर्घटनाग्रस्त तक हो जाते हैं।

nn

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.