Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa Politics:बसपा, सपा, आप के प्रत्याशी घोषणा के बाद कांग्रेस में बढ़ी उलझन…
भोपाल

Rewa Politics:बसपा, सपा, आप के प्रत्याशी घोषणा के बाद कांग्रेस में बढ़ी उलझन…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 13, 2023Updated:March 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा। विपक्षी गठबंधन इंडिया के दो घटक दलों सपा और आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीवा आ रहे हैं। एक 18 सितंबर को रीवा शहर में दूसरे 20 सितंबर को सिरमौर में जनसभा व रैली करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान 18 सितंबर को एसएएफ चौराहा रीवा व 20 सितंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिरमौर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि रीवा को कभी समाजवादियों का गढ़ कहा जाता रहा है लेकिन रीवा में समाजवादी पार्टी अभी तक खाता नहीं खोल पायी है। हालांकि सोशलिस्ट पार्टी से कई नेता विधानसभा की दहलीज तक जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पड़ोसी राज्य है, यहां पर सपा की कई बार सरकारें बनीं। सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों से सपा के प्रत्याशी भी जीते लेकिन रीवा में असर नहीं दिखा। आम आदमी पार्टी की बात करें तो वह अभी कुनबा विस्तार में है। दिल्ली में दो बार सरकार बनाने के बाद पंजाब में पूर्ण बहुमत व गुजरात चुनाव में अच्छे परफार्मेंस से आप उत्साहित जरूर है। यह उत्साह जीत में कितना परिवर्तित होगा, भविष्य तय करेगा। ज्ञात हो कि आप और सपा दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से ही उतारे हैं। ज्ञात हो कि सपा हर चुनाव में विधानसभा प्रत्याशी उतारती है।

nn

nn

nn

nn

इससे उसके वोट प्रतिशत में इजाफा जरूर होता है। पिछले चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों सिरमौर व गुढ़ में सपा ने अपने मजबूत प्रत्याशी उतारे थे। सिरमौर से भाजपा के बागी प्रदीप सिंह पटना व गुढ़ में कपिध्वज सिंह को उतारा था। कपिध्वज सिंह तो दूसरे नबर पर रहे लेकिन सिरमौर में प्रदीप सिंह पटना विनिंग रेस से दूर रहे। हालांकि चुनाव के बाद दोनों नेता सपा छोड़कर अपना भविष्य संवारने कांग्रेस में आ गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में दावेदार भी हैं। कांग्रेस किस पर दांव लगाती है, किस पर नहीं, यह तो पार्टी नेतृत्व जाने। आशय यह है कि यहां सपा, भाजपा-कांग्रेस के बागियों को उनकी उपस्थिति दर्ज कराने का काम करती आई है। इस बार पार्टी ने पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी पर दांव अजमाया है। सपा ने सिरमौर से लक्ष्मण को अधिकृत प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार भी दिया है। हालांकि यहां आप ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। पूर्व खाद्यमंत्री की बहू सरिता पांडेय को टिकट दिया है। यहां साइकिल चलेगी या झाड़ू, आगे आने वाला समय बताएगा।
n 

nn

nn

nलोकसभा के साझीदार विधानसभा में आमने-सामने
nसपा और आप दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल हैं। लोकसभा चुनाव के लिए दोनों दल साझा रणनीति के तहत चुनाव लड़ेंगे लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों आमने-सामने हैं। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा अभी से कर दी है।

n 

nn

nn

nतो सिरमौर में होगा पंचकोणीय मुकाबला
nरीवा जिले की एक मात्र सिरमौर विधानसभा है जहां पांच राष्ट्रीय दल अपना भाग्य अजमा रहे हैं। तीन दल बसपा, सपा और आप अपने प्रत्याशी उतार चुके हैं। भाजपा से सिटिंग विधायक दिव्यराज सिंह का प्रत्याशी बनना भी लगभग तय है। कांग्रेस अभी ऊहापोह में है। दरअसल बसपा, सपा व आप तीनों दलों ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा से क्षत्रिय प्रत्याशी उतरना लगभग तय माना जा रहा है। इस परिस्थिति में कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में मशक्कत करनी पड़ रही है।  
n——————

nn

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.