लाल साड़ी में शामिल हुईं महिलाएं, बैंड-बाजे और माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
रीवा। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा, रीवा की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर पीटीएस चौराहा स्थित मंदिर से रानी तालाब माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। संभाग अध्यक्ष विमला शुक्ल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष उमा पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान माता रानी को 51 मीटर चुनरी अर्पित की गई।
चुनरी यात्रा में माता रानी की प्रतिमा को आकर्षक झांकी से सजे रथ में विराजमान किया गया था। बैंड-बाजे के साथ निकली यात्रा में शामिल महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता रानी की आराधना करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। रानी तालाब स्थित माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी को चुनरी भेंट की गई और सभी के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।
धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रदेश संगठन महामंत्री प्रतिमा मिश्रा ने कहा, “माता रानी के प्रति हमारी श्रद्धा और आस्था ही हमें एक सूत्र में बांधती है। चुनरी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की एकजुटता, सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से समाज की बहनों को एक साथ आने, अपनी संस्कृति से जुड़ने और नई पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से परिचित कराने का अवसर मिलता है। सभी बहनों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल हुआ। हम माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।”

पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं शामिल
चुनरी यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री प्रतिमा मिश्रा, प्रदेश सचिव संजू त्रिपाठी, संभाग संयोजिका निर्मला तिवारी, संभाग संगठन महामंत्री प्रिया द्विवेदी, जिला प्रभारी सत्यभामा तिवारी, जिला संयुक्त सचिव जयश्री पांडे, जिला महामंत्री अनु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ममता पांडे, जिला सचिव संजना पाठक, सरोज पांडे, प्रीति उपाध्याय, माया पांडे, संभाग उपाध्यक्ष सरोज तिवारी, संभाग मंत्री अनीता त्रिपाठी सहित आरती तिवारी, आरती मिश्रा, प्रतिभा तिवारी, संध्या मिश्रा, उषा शुक्ल, मनोरमा मिश्रा, गीता पांडे, नीलम मिश्रा, सुमिता तिवारी, अंशु पांडे, संध्या गौतम, पूर्णिमा तिवारी, अमृता तिवारी, वंदना शुक्ल, सुषमा तिवारी, सुषमा शुक्ल, राजकुमारी मिश्रा, निकिता मिश्रा, रेनू तिवारी, दीपू पांडे, निशा द्विवेदी, अनीता पटेल और सीमा तिवारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हरिहर त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, विजय मिश्रा, आलोक शुक्ला, अर्पित शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, अंश गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, अनुपमा मिश्रा, रिंकू तिवारी और अमित मिश्रा सहित समाज के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी के सामूहिक सहयोग से चुनरी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।





