सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के निलंबन के विरोध में चल रहा मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का आंदोलन गुरुवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। डीन डॉ. शशिधर गर्ग से बातचीत के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर संगठन ने यह निर्णय लिया।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि संगठन निलंबन वापसी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। आंदोलन के तहत ओपीडी बंद करने का कार्यक्रम भी घोषित किया गया था। हड़ताल स्थगित होने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन की कार्रवाई पर संगठन का अगला रुख तय होगा।




