सीधी । जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल एवं विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। समारोह में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य समारोह में सीधी मुख्यालय की आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
🇮🇳 हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में सतना में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली 🇮🇳






