REWA NEWS: Another bribe taker caught by Lokayukta…
विंध्य वाणी, सिंगरौली। लोकायुक्त रीवा की टीम ने शुक्रवार को सिंगरौली में सहायक आयुक्त के जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली के कक्ष में बाबू को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। आरोपी बाबू ने कर्मचारी से एरियर भुगतान व वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। मामले की शिकायत श्रवण तिवारी निवासी नौढिया वीरान पोस्ट व थाना जियावन तहसील देवसर जिला सिंगरौली ने लोकायुक्त संभागीय कार्यालय रीवा में की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने आरोपी बाबू मुन्नालाल वर्मा पिता अनसुईया प्रसाद वर्मा 61वर्ष निवासी ग्राम कोठार पोस्ट बिछरहटा तहसील हनुमना को ट्रैप कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इस तरह पहुंची शिकायत
शिकायतकर्ता ने 25 मई को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में दिए गए शिकायती आवेदन मे बताया कि वह एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना देवसर में भृत्त के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2024 से 2026 तक वेतन वृद्धि नहीं लगी है, इस कार्य के लिए वह सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली के बाबू मुन्नालाल वर्मा से मिला और वेतन वृद्धि लगाने एवं एरियर की राशि निकलवाने का निवेदन किया जिस पर 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई में ट्रेपकर्ता अधिकारी एस राम मरावी निरीक्षक, संदीप भदोरिया निरीक्षक विपुस्था सहित 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही।
००००००००००००००००००




