REWA: Gunj Mahotsav on 29th June, know which big personality will come to Rewa…
विंध्य वाणी, रीवा। शहर में कत्थक नृत्य का वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत बीते 20 मई को हुई थी। इसका समापन 28 जून को किया जाएगा। बता दें कि समापन के साथ 29 जून को गूज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसका लेकर तैयारियां की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी सीमा श्रीवास्तव एवं बादल बैरिहा ने बताया कि वर्कशॉप में पहले दिन सें बादल बैरिहा आपको प्रशिक्षित करेंगे इसके बाद अगले तीन दिन की वर्कशॉप में आएंगी पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की सीनियर शिष्या कथक गुरु मालती श्याम जो आपको नृत्य की बारीकिया और सुंदरता शिखाएगी।
इस वर्कशॉप में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी रहेंंगे। जिसमें 5 साल से 65 साल तक बच्चे युवा और बुजुर्ग महिलाएं सभी इस वर्कशॉप में हिस्सा ले सकते है। वर्कशॉप रीवा राज विलास होटल बाल भवन में आयोजित की जाएगी, समय है सुबह 7 से 10 और शाम को 5 से 7 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कथक नृत्य को बढ़ावा देना हैं रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। रजिस्टे्रशन शुरु कर दिया गया है।
०००००००००




