Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » APSU REWA: विवि का 13वां दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन पंजीयन के लिए यह करना होगा…
Rewa

APSU REWA: विवि का 13वां दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन पंजीयन के लिए यह करना होगा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

विंध्य वाणी,रीवा। अवधेश प्रताप ङ्क्षसह विश्वविद्यालय मेें आगामी 17 दिसम्बर को 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय कुलाधिपति मंगूभाई छगनभाई पटेल करेंगे। राजभवन ने विश्वविद्यालय के समारोह में राज्यपाल केे पहुंचने पर सहमति संबंधी सूचना भेज दी है। लिहाजा अब विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। तय प्रक्रिया के अनुसार विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों से अव्वल अंक लेकर स्नातकोत्तर कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक दिए जायेंगे। जबकि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर कक्षाओं के उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जायेंगे। इस समारोह में 2024-25 के स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकेंगे। साथ ही 1 दिसम्बर 2024 से लेकर 7 दिसम्बर 2025 के बीच पीएचडी अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। विवि द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इच्छुक छात्रों को 10 दिसम्बर तक 15सौ रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीयन आवेदन करना होगा। विलम्ब शुल्क 500 रुपए अधिक के साथ 12 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की परम्परा होती है। जिसको लेकर कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है, वहीं इस आयोजन को सफल बनाने दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इस समारोह में विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण व पीएचडी पूर्ण कर चुके छात्रों को उपाधि दी जाती है। इसके अलावा विश्वविद्यालय विशेष सेवा के लिए किसी समाजसेवी, शिक्षाविद् को मानद उपाधि व डी.लिट की उपाधि भी देता है।

   

 

 

 

 

 

प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य
समारोह हेतु ऑनलाइन पंजीकृत छात्रों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस बाबत 17 दिसम्बर के पूर्व तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास का आयोजन विश्वविद्यालय के पं.शम्भुनाथ शुक्ल सभागार में होगा। इस पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले पंजीकृत अभ्यर्थी ही मुख्य समारोह में शामिल हो सकेंगे। समारोह में पहने जाने वाले परिधान विश्वविद्यालय में लगने वाले स्टॉल से नियत शुल्क देकर छात्र उक्त दिनांक को प्राप्त कर सकेंगे।

 

 

 

 

समितियों का गठन
विश्वविद्यालय ने समारोह तैयारी को लेकर लगभग 20 समितियों का गठन कर दिया है। साथ ही विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर कुलपति ने आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। भवन की साज-सज्जा हेतु विश्वविद्यालय के यंत्रियों को निर्देशित कर दिया गया है। शैक्षणिक भवनों की रंगाई-पोताई का भी कार्य शुरु किया जा रहा है।
००००००००००

 

 

 

 

विवि का 13वां दीक्षांत समारोह 17 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है। आवेदन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 10 दिसंबर तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया, कुलगुरु एपीएसयू।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025

SIR 2025:प्रेम विवाह करने वालो के सामने यह बड़ी समस्या, अब भटक रहे इधर-उधर…

December 1, 2025

POLITICS:निगम मंडलों में नियुक्त की लालसा पाले नेताओं की बढ़ती जा रही अकुलाहट…

December 1, 2025
Latest Post

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025

SIR 2025:प्रेम विवाह करने वालो के सामने यह बड़ी समस्या, अब भटक रहे इधर-उधर…

December 1, 2025

APSU REWA: विवि का 13वां दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन पंजीयन के लिए यह करना होगा…

December 1, 2025

POLITICS:निगम मंडलों में नियुक्त की लालसा पाले नेताओं की बढ़ती जा रही अकुलाहट…

December 1, 2025

रीवा में इस फर्जीवाड़े पर शासन की दखल, कलेक्टर ने जारी किए सत्यापन के आदेश…

December 1, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.