Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Breaking News:इज्जत की बात कर बेटी और उसके प्रेमी को मारने की कहानी! शव मिला नहीं और कर दिया अंतिम संस्कार और तेराहवीं…
अपराध

Breaking News:इज्जत की बात कर बेटी और उसके प्रेमी को मारने की कहानी! शव मिला नहीं और कर दिया अंतिम संस्कार और तेराहवीं…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJune 25, 2023Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

भोपाल।  आन, बान, शान और जर, जोरू, जमीन के लिए किसी का खून बहाने में न हिचकने वाले लोगों के इलाके चंबल में एक प्रेम कहानी परवान तो चढ़ी, लेकिन उसका अंजाम बेहद दर्दनाक रहा। ऐसी कहानी कि जिसे ऑनर किलिंग नाम दिया जा रहा है, क्योंकि प्रेमी जोड़े की हत्या करने की बात लड़की के पिता और भाई ने पुलिस पूछताछ में कबूल की। फिर भी हत्या का मुकदमा अब तक कायम नहीं हुआ है। मामले में पहले दिन से ही अंबाह पुलिस की लापरवाही और अनदेखी चरम पर थी। टीआई विनय यादव से जांच लेकर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा को सौंपी गई। क्योंकि हत्या के पूर्व मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका था, जिसके बाद भी टीआई ने इसे बेहद हल्के में लिया। सूत्रों की मानें तो रविवार शाम तक पुलिस मामला दर्ज कर खुलासा कर सकती है। मुरैना एसपी शैलेंद्र चौहान से एफआईआर को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि अभी पूछताछ कर रहे हैं। बताया गया है कि लड़की को खत्म करने में जिनका हाथ रहा, वो घटना पूरी तरह क्रॉस मैच हो जाए। क्योंकि डेड बॉडी नहीं हैं तो अभियोजन मजबूती से चलाने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। एसपी ने स्वीकारा कि करीब 20 लोग राउंडअप हैं। लड़की की तलाश गाजियाबाद, फरीदाबाद उत्तरप्रदेश तक की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीमों को वहा से कुछ नहीं मिला है।

nn

nn

nn

nमामले में फंसा बड़ा पेच

nn

क्या केवल लड़के की हत्या करके पिता ने अपनी लड़की को छोड़ दिया या फिर उसे कहीं नातेदारी में छिपा दिया? इसी सवाल को लेकर मुरैना जिले की अंबाह थाना पुलिस भी उलझन में है कि बिना शव मिले आखिर हत्या का मामला कैसे कायम करें, क्या वह अदालत में ठहर पाएगा, क्या दोषियों पर केस सिद्ध हो पाएगा।  अंबाह के रतनबसई की रहने वाली 18 वर्षीय शिवानी तोमर पिता राजपाल तोमर के प्रेम संबंध इस गांव से ढाई किलोमीटर दूर बसे बालू का पुरा गांव निवासी 21 वर्षीय राधेश्याम तोमर पिता लाखनसिंह से थे। राधेश्याम चंबल नदी से रेत लेने अपने ट्रैक्टर से रतनबसई गांव होकर गुजरता था, जहां उसकी दोस्ती शिवानी से हो गई। दोनों ने भागकर शादी करने की ठानी। गत मई में दोनों घर से भागकर उत्तरप्रदेश चले गए। जहां से इन्हें पुलिस लेकर आई। लड़की को उसकी मां को सौंपा गया, जबकि लड़का उसके भाई घनश्याम तोमर को दिया। तब लड़की के पिता ने धमकी भी दी थी कि अपने भाई को संभाल लो, लड़की से संबंध न रखे, वरना ठीक नहीं होगा। लड़की के घरवालों की बेहद नाराजगी होने के बाद भी राधेश्याम अपनी प्रेमिका शिवानी को लेकर तीन मई को फिर भागा। उसके बाद से उसका कुछ अता पता नहीं है और लड़की भी नहीं मिल रही। राधेश्याम के भाई घनश्याम ने अपने भाई के गायब होने की सूचना अंबाह पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शिवानी के पिता राजपाल और भाई शिवा को हिरासत में लिया।

nn

nn

nn

nगुनाह कुबूल किया, पुलिस उलझी
nराजपाल ने अपने बेटे के साथ मिलकर राधेश्याम व शिवानी को मारकर चंबल नदी में फेंकने की बात पुलिस से कही। फिर बाद में दो अलग-अलग घाट बताने लगे। पुलिस ने 20 किलोमीटर के दायरे में तलाश करा ली, लेकिन चंबल में या बीहड़ में कहीं कोई लाश या खून आदि कुछ भी नहीं मिला।

nn

nn

nn

nबार-बार बदल रहे बयान
nराजपाल ने पहले जहां लड़का-लड़की को रेहघाट पर मारकर चंबल नदी में फेंकना की बात कही, फिर कहने लगा कि लड़के को रेहघाट और लड़की को भगेश्वरी घाट पर चंबल में फेंका।

nn

nn

nn

nदेर से सक्रिय हुई पुलिस
nतीन जून के इस मामले में पुलिस ने 15 जून से एक्शन लिया। फिर 24 जून तक भी एफआईआर कायम नहीं हो सकी है। जबकि हत्या करना स्वीकार करने वाले पुलिस की गिरफ्त में हैं। करीब 20 लोगों से गहन पूछताछ भी हो चुकी है, लेकिन नतीजा अभी शून्य ही है। राधेश्याम और शिवानी को जहां मारकर फेंकने की बात सामने आ रही है वहां चंबल नदी में मगरमच्छों की संख्या ज्यादा है। अगर शव उन्हें मिले होंगे तो वे शव अब कभी नहीं मिलेंगे।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.