Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » सोहागी में हुए हादसों से दहला दिल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश…
Rewa

सोहागी में हुए हादसों से दहला दिल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 4, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। जिले के मनगवां से चाकघाट फोरलन सड़क में सोहागी घाट में इस वर्ष कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन्हें रोकने के लिए घाट में आवश्यक सुधार तथा अन्य कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सोहागी घाट का निरीक्षण किया। सोहागी घाट में ही आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सड़क में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सोहागी घाट के सुधार के लिए दीर्घकालीन और तत्कालीन उपाय शुरू करें। गत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार घाट के कुछ स्थानों को चौड़ा करने तथा सड़क में तकनीकी सुधार के काम शुरू करें। इस रोड को पूरी तरह से सुरक्षित रोड बनाया जाएगा। वर्ष की दो-चार सड़क दुर्घटनाएं अच्छे फोरलेन के लिए बदनामी का कारण बन जाती हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि निर्माण एजेंसी आवश्यक संकेतक लगा रही है। सोहागी घाट में पर्याप्त संख्या में संकेतक लगाएं। घाट के चिन्हित स्थानों में सोलर ब्लिंकर तत्काल लगाएं। सड़क में जिन स्थानों पर मीडियन मार्कर खराब हो गया है वहाँ उसे दुबारा लगाएं। बैठक में संभागीय प्रबंधक सड़क विकास निगम एचएनएच गौतम ने बताया कि सोहागी घाट के प्रमुख स्थलों में रोड डिवाइडर में मीडियन मार्कर लगा दिया गया है। सभी पुराने सूचना बोर्डों को नया करके पुन: लगाया गया है। क्रैश बैरियर पर रेडियम स्टीकर लगाकर न्यू जर्सी क्रैश बैरियर की पुन: पेंटिंग करा दी गई है। जो मीडियन मार्कर क्षतिग्रस्त हो गया है उसे शीघ्र लगाया जाएगा। आगामी 15 दिनों की समय-सीमा में सोहागी घाट में सोलर ब्रिंकल लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। सोहागी घाट के सुधार तथा सुरक्षा कार्य के लिए 11 करोड़ 50 लाख रुपए का स्टीमेट प्रस्तुत किया गया है। स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में सोहागी घाट के मुख्य भाग में नई रोड बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी मनीष त्रिपाठी, यातायात प्रभारी दिलीप तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वाटरशेड योजना में भर्ती संबंधी शिकायत की सुनवाई 12 जनवरी को
रीवा। ग्राम पंचायत चौरी जनपद पंचायत गंगेव के सचिव बुद्धसेन कोल द्वारा 18 नवम्बर 2022 को व्हाट्सएप के माध्यम से वाटरशेड योजना एवं जिला पंचायत के रिक्त पदों में भर्ती के संबंध में शिकायत की गई थी। इस शिकायत में कथित तौर पर 12 लाख 88 हजार रुपए लिए जाने का उल्लेख किया गया है। जिला स्तरीय दल द्वारा मौके पर जाकर जांच के समय शिकायत में उल्लेखित कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। इस प्रकरण की पुन: सुनवाई 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत रीवा में की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रकरण से संबंधित सभी शिकायतकर्ताओं से सुनवाई के समय उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है। 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.